बॉलीवुड की इस मशहूर अभिनेत्री की कार को एक कार ने मारी टक्कर, दुर्घटना में बेटी भी हुई घायल

बॉलीवुड की इस मशहूर अभिनेत्री की कार को एक कार ने मारी टक्कर, दुर्घटना में बेटी भी हुई घायल

दो दशकों में 100 से अधिक फिल्मों में अभिनय करने वाली रंभा कनाडा में हुई हादसे का शिकार

बॉलीवुड की एक लोकप्रिय अभिनेत्री के दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी सामने आई है। बॉलीवुड में सलमान खान और गोविंदा जैसे सितारों की को-एक्ट्रेस रह चुकीं रंभा एक्सीडेंट हो गया है। ये हादसा का कनाडा में उस समय हुआ जब वह बच्चों और उनकी बेटी के साथ कार में यात्रा कर रही थी। इस हादसे में रंभा की छोटी बेटी भी अस्पताल में भर्ती है। रिपोर्टों के अनुसार, कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ था, लेकिन अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर प्रशंसकों से दुर्घटना के बारे में प्रार्थना करने के लिए कहा।

रंभा ने सोशल मीडिया के जरिए दी जानकारी


आपको बता दें कि अभिनेत्री रंभा ने अपने साथ हुए दर्दनाक हादसे की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है। एक्ट्रेस ने लिखा, 'बच्चों को स्कूल से लेने के बाद चौराहे पर हमारी कार को दूसरी कार ने टक्कर मार दी। मैं और मेरी छोटी बच्ची हम बच्चों के साथ कार में थे। हम सभी सुरक्षित हैं, मामूली चोटें आई हैं। मेरी छोटी साशा अभी भी अस्पताल में है। कृपया हमारे लिए प्रार्थना करें। बहुत जरुरी है। रंभा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के साथ अपनी बेटी की एक फोटो शेयर की है। जिसमें डॉक्टर उनका इलाज करते नजर आ रहे हैं। साथ ही उन्होंने अपनी कार की दो तस्वीरें भी शेयर कीं जो हादसे के बाद बेहद खराब हालत में नजर आ रही हैं। सेलेब्स से लेकर फैंस तक रंभा की बेटी साशा के जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

अभिनेत्री का करियर


अभिनेत्री के करियर की बात करें तो रंभा का असली नाम विजयलक्ष्मी था। उन्होंने लगभग दो दशकों में 100 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है। रंभा की गिनती बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में होती थी। एक समय था जब उन्होंने दिव्या भारती जैसी मशहूर अभिनेत्रियों को भी पछाड़ दिया था। रंभा ने हिंदी सिनेमा में फिल्म 'जल्लाद' से डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने 'जंग', 'कहार', 'जुड़वा', 'बंधन' और 'जानी दुश्मन' जैसी कई फिल्मों में काम किया। 2004 में आई फिल्म 'दुकान' के बाद से रंभा ने किसी भी फिल्म में काम नहीं किया है।