'तारक मेहता....' के रोशन सिंह सोढ़ी के बारे में नहीं जानते होंगे यह बात, जानें आखिर क्यों मुंबई आने को हुए थे मजबूर
By Loktej
On
मुंबई आने के बाद पलट गई थी गुरुचरण सिंह की तकदीर, मात्र 6 महीनों में ही मिल गया शो
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' लोगों का फेवरेट शो है। यह कॉमेडी सीरियल पिछले 13 सालों से लोगों का मनोरंजन कर रहा है। शो की स्टार कास्ट भले ही लंबी हो लेकिन हर किरदार को लोग खूब पसंद करते हैं। आप शो के हर किरदार के बारे में जानते होंगे लेकिन क्या आप रोशन सिंह सोढ़ी की असल जिंदगी से वाकिफ हैं?
पार्टी के लिए हमेशा तैयार रहने वाले और अपनी पत्नी से बेहद प्यार करने वाले रोशन सिंह सोढी शो का असली नाम गुरचरण सिंह है। गुरचरण सिंह ने अपने शानदार अंदाज से शो में जान फूंक दी थी। भले ही आज वह शो का हिस्सा नहीं है, लेकिन रोशन सोढ़ी की बात आती है तो गुरचरण सिंह का चेहरा सबसे पहले आता है। लेकिन जीवन में इतना कुछ हासिल करने से पहले गुरुचरण सिंह काफी मुश्किल में थे और मुंबई आने का फैसला भी उन्हें मजबूरन लेना पड़ा था।
कभी रोशन सिंह सोढ़ी की भूमिका निभाने वाले गुरुचरण सिंह ने हाल ही में एक लाइव वीडियो में कहा कि वह ऐसे समय में मुंबई आए थे जब वह भारी कर्ज में डूबे हुए थे। पैसे मांगने के लिए लोगों ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया था। जब गुरचरण सिंह को कहीं से कोई उम्मीद नहीं मिली तो वे मुंबई चले आए और उनकी अच्छी किस्मत से छह महीने के अंदर ही उन्हें 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में रोल मिल गया।
गुरचरण सिंह शो की शुरुआत से ही इसका हिस्सा थे। उन्होंने 2013 में शो छोड़ दिया था, लेकिन जनता की मांग के कारण 2014 में उन्हें वापस लौटना पड़ा। लेकिन छह साल तक काम करने के बाद साल 2020 में उन्होंने एक बार फिर शो को अलविदा कह दिया। इस बार उनकी जगह बलविंदर सिंह सूरी ने ली, जो रोशन सिंह सोढ़ी की भूमिका निभा रहे हैं।
Tags: Entertainment