सूरत: HSW और SGCCI ने आयोजित किया 'Journey to Embropreneur' सेमिनार

एम्ब्रॉयडरी उद्योग में स्वरोजगार के नए अवसरों पर दिया मार्गदर्शन

सूरत: HSW और SGCCI ने आयोजित किया 'Journey to Embropreneur' सेमिनार

सूरत: एम्ब्रॉयडरी उद्योग में अपना व्यवसाय शुरू करने के इच्छुक उद्यमियों, युवाओं और महिलाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से HSW और सदर्न गुजरात चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (SGCCI) के संयुक्त तत्वावधान में 13 जुलाई से शुरू होने वाले 'Journey to Embropreneur' कोर्स से पहले एक निःशुल्क मार्गदर्शन सेमिनार का आयोजन किया गया।

यह सेमिनार शनिवार, 4 जुलाई को नानपुरा स्थित SGCCI Education & Skill Development Centre में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में फैशन डिजाइनर, बुटीक संचालक, टेक्सटाइल उद्योग से जुड़े पेशेवर, विद्यार्थी तथा घर से अपना व्यवसाय शुरू करने की इच्छुक महिलाएं शामिल हुईं।

सेमिनार के दौरान HSW के संस्थापक तपन कपाड़िया ने एम्ब्रॉयडरी उद्योग में उपलब्ध व्यावसायिक संभावनाओं, कम निवेश में कारोबार शुरू करने के तरीके, ग्राहकों तक पहुंच बनाने की रणनीतियों, कॉस्टिंग, मार्केटिंग तथा सफल एम्ब्रॉयडरी व्यवसाय स्थापित करने के लिए आवश्यक व्यावहारिक पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी।

इस अवसर पर यह भी बताया गया कि एक ही डिजाइन को कॉटन, सिल्क, डेनिम, निट और अन्य विभिन्न प्रकार के फैब्रिक पर सफलतापूर्वक लागू करना एक विशेष कौशल है, जिसके लिए सही तकनीक और व्यावहारिक प्रशिक्षण की आवश्यकता होती है। यही विशेषज्ञता प्रतिभागियों को 'Journey to Embropreneur' कोर्स के माध्यम से प्रदान की जाएगी।

कोर्स में एम्ब्रॉयडरी मशीन का प्रैक्टिकल संचालन, डिजाइनिंग सॉफ्टवेयर, मशीन मेंटेनेंस, डिजिटाइजिंग, कॉस्टिंग, मार्केटिंग और बिजनेस डेवलपमेंट जैसे महत्वपूर्ण विषयों को शामिल किया गया है।

पिछले 13 वर्षों से सिंगल-हेड एम्ब्रॉयडरी मशीन क्षेत्र में कार्यरत HSW देशभर में 7,000 से अधिक Embropreneurs के साथ जुड़ा हुआ है। सेमिनार में उपस्थित प्रतिभागियों ने कोर्स के प्रति विशेष रुचि दिखाई, जबकि आयोजकों ने बताया कि आगामी बैच के लिए पंजीकरण प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।

Tags: Surat PNN