सूरत : निर्जला एकादशी पर माँ जीण और हर्ष भैरव को चढ़ाया 551 किलो आमरस का महाभोग
जीण धाम में भक्तों और श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण के साथ हुआ धार्मिक आयोजन
निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर श्री अखिल भारतीय जीण माता सेवा संघ सूरत, शाखा सीकर एवं दूजोद के तत्वावधान में गोरिया स्थित माँ जीण के निज धाम में विशेष धार्मिक आयोजन किया गया। जीण माता और हर्ष भैरव की कृपा से आयोजित इस कार्यक्रम में उन्हें 551 किलो आमरस और 55 किलो मिल्क रोज का महाभोग अर्पित किया गया।यह महाभोग जीण माता एवं हर्ष भैरव के पुजारी वृंदों के साथ-साथ दर्शन के लिए पहुंचे सभी भक्तों को प्रसाद स्वरूप वितरित किया गया। इसके अलावा जीण धाम परिसर की सभी दुकानों में भी प्रसाद का वितरण किया गया।
जीण संघ की सीकर शाखा के मुकेश खेतान ने बताया कि पिछले 14 वर्षों से निर्जला एकादशी के अवसर पर जीण माता और हर्ष भैरव को अमरस का महाभोग अर्पित करने की परंपरा निभाई जा रही है। कार्यक्रम में आमरस, शरबत और फल की व्यवस्था का सौजन्य सूरत निवासी रोहित पवन अग्रवाल की ओर से किया गया, जबकि मिल्क रोज की सेवा दूजोद निवासी केसर देव जैन के सहयोग से की गई।
धार्मिक आयोजन में अरुण खेतान, मुकेश खेतान, अंकित खेतान, विजय पाराशर, सांवरमल, गोपाल शर्मा, केसर देव जैन, मंजू जैन, डॉक्टर सूर्यवीर सिंह, हेमंत सिंह, जुगल सिंह, हर्ष जैन, कृष्ण सिंह, उषा जांगिड़, घीसू सिंह, मरुधर कंवर, सुशीला खेतान, दीनदयाल खेतान, दिनेश सिंघानिया, अंकुश, प्राची, आर्ची, हर्षित, सौरभ सिंघानिया सहित अनेक श्रद्धालुओं ने सक्रिय सहयोग दिया।
