सूरत :   अग्रवाल प्रगति ट्रस्ट में राधा-कृष्ण मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां, निकाली गई भव्य कलश यात्रा

डूमस स्थित अग्र-एक्जोटिका में 17 जून को होगी प्राण प्रतिष्ठा पूजा, भजन संध्या का भी होगा आयोजन

सूरत :   अग्रवाल प्रगति ट्रस्ट में राधा-कृष्ण मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां, निकाली गई भव्य कलश यात्रा

अग्रवाल प्रगति ट्रस्ट सूरत के नवनिर्मित मंदिर में भगवान श्री राधा-कृष्ण की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर रविवार को भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं की उपस्थिति में निकाली गई यह कलश यात्रा किरण फार्म हाउस से शुरू होकर डूमस स्थित अग्र-एक्जोटिका तक पहुंची।

ट्रस्ट के अध्यक्ष नटवरलाल टाटनवाला ने बताया कि अग्र-एक्जोटिका भवन में वैवाहिक एवं सामाजिक आयोजनों के दौरान मंदिर की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए इस मंदिर का निर्माण कराया गया है। उन्होंने कहा कि मंदिर समाज के लोगों के लिए आध्यात्मिक और धार्मिक गतिविधियों का केंद्र बनेगा।

ट्रस्ट के सचिव बृजमोहन अग्रवाल ने बताया कि समाज कल्याण की भावना से इस मंदिर का निर्माण सभी के लिए किया गया है। भगवान श्री राधा-कृष्ण की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा पूजा बुधवार, 17 जून 2026 को विधि-विधान के साथ संपन्न होगी। इस अवसर पर शाम 7 बजे से भजन संध्या का आयोजन भी किया जाएगा।

कलश यात्रा में ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल सहित वसंत अग्रवाल, नंदकिशोर तोला, अशोक सिंघल, श्याम सुंदर सिहोटिया, नितेश अग्रवाल, रतनलाल दारुका, पुखराज अग्रवाल, विश्वनाथ पचेरिया, जीवनराम सिंघल, सुनील टाटनवाला, अशोक अग्रवाल तथा मंदिर निर्माण समिति के सदस्य, महिला इकाई और युवा इकाई के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Tags: Surat