सूरत : अडाजन घुड़दौड़ रोड माहेश्वरी सभा की नई कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित

सुनील माहेश्वरी लगातार दूसरी बार अध्यक्ष चुने गए, समाज सेवा एवं युवा प्रकल्पों को मिलेगा नया विस्तार

सूरत : अडाजन घुड़दौड़ रोड माहेश्वरी सभा की नई कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित

सूरत जिला माहेश्वरी सभा के अंतर्गत आने वाली क्षेत्रीय इकाई अडाजन घुड़दौड़ रोड माहेश्वरी सभा के सत्र 2026-29 के चुनाव गुरुवार को सर्वसम्मति से संपन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया में सभी पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन होने से संगठन में एकता और सहयोग की भावना देखने को मिली।

चुनाव में सुनील माहेश्वरी को लगातार दूसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही नई कार्यकारिणी का भी सर्वसम्मति से गठन किया गया। कार्यकारिणी में प्रवेश मोहता को सचिव, घनश्याम सोनी को लगातार दूसरी बार कोषाध्यक्ष तथा रविन्द्र देवपुरा को संगठन मंत्री चुना गया। वहीं कमल बजाज और मनोज गन्दोडिया को उपाध्यक्ष तथा चेतन कोठारी को सहसचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।

सभा के संरक्षक रामसहाय सोनी ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं चुनाव अधिकारियों श्रीलाल सारडा, महेंद्र झंवर तथा गोपाल भराड़िया का सफल एवं निर्विघ्न चुनाव प्रक्रिया के लिए आभार व्यक्त किया।

सभा के संरक्षक ओमप्रकाश देवपुरा ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि नवनिर्वाचित टीम समाज हित, संगठन सुदृढ़ीकरण तथा समाज उत्थान के लिए नई ऊर्जा और समर्पण के साथ कार्य करेगी।

निवर्तमान सचिव सुनील जागेटिया ने भी सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि युवा नेतृत्व के निर्विरोध निर्वाचन से संगठन को नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नई टीम समाज सेवा, युवा प्रकल्पों और सामाजिक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएगी।

Tags: Surat