सूरत : टेक्सटाइल उद्योग की चुनौतियों और प्रबंधन पर हुआ सेमिनार
सचिन में आयोजित कार्यक्रम में उद्योगपतियों को संचालन, कर्मचारी प्रबंधन और बाजार बदलावों पर दिए गए महत्वपूर्ण सुझाव
सचिन स्थित डीजीडीसी लिमिटेड एवं डीआईपी इंडस्ट्रियल मैनेजमेंट सर्विसेज लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार 25 जून को टेक्सटाइल उद्योग से संबंधित विषयों पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया।
सेमिनार में स्ट्रेटफिक्स के अनुपमा सुल्तानिया ने कपड़ा उद्योग से जुड़े उद्योगपतियों को प्रबंधन एवं संचालन से जुड़ी जटिलताओं को समझने और उनके समाधान के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने कर्मचारियों के चयन की प्रक्रिया, श्रमिकों की वर्तमान समस्याओं तथा बाजार में मांग के उतार-चढ़ाव के अनुसार उद्योग में बदलाव की संभावनाओं पर विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम में उपस्थित उद्योग संचालकों ने उद्योग से जुड़ी विभिन्न चुनौतियों पर चर्चा की और विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त किया। सेमिनार में रामकिशोर दानी, सुभाषचंद गोयल, राजेशभाई, सुरेश झालावडिया, महेशभाई वाटलिया, मनसुखभाई संघाणी, जीतूभाई राजड़िया, रजनीकांत पंचाल, परेशभाई रादड़िया, गौरव जैन और सुशील वागड़िया सहित कई उद्योगपति उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में डीजीडीसी की ओर से अजय शर्मा, काजल पाण्डेय, हार्दिक महाले, आलम भाई, वीरेन्द्र शर्मा सहित टीम के सदस्यों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
