सूरत : श्री श्याम मंदिर सूरतधाम की नई कार्यकारिणी के लिए रविवार को होगा चुनाव

अग्रवाल विद्या विहार स्कूल में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक होगा मतदान, मतदान के बाद जारी होंगे परिणाम

सूरत : श्री श्याम मंदिर सूरतधाम की नई कार्यकारिणी के लिए रविवार को होगा चुनाव

वीआईपी रोड स्थित श्री श्याम मंदिर, सूरतधाम की वर्ष 2026-2030 की कार्यकारिणी के गठन के लिए चुनाव आज (रविवार) आयोजित किया जाएगा। चुनाव प्रक्रिया सुबह 10 बजे से वेसू स्थित अग्रवाल विद्या विहार स्कूल में शुरू होगी।

चुनाव अधिकारियों सांवरप्रसाद बुधिया, गिरीश मित्तल एवं बजरंगलाल गाड़ोदिया ने बताया कि कार्यकारिणी में नौ ट्रस्टी सदस्यों एवं तीन आजीवन सदस्यों के चयन के लिए मतदान होगा। ट्रस्टी सदस्य पद के लिए कुल 18 उम्मीदवारों ने तथा आजीवन सदस्य पद के लिए कुल 9 उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की है।

उन्होंने बताया कि ट्रस्टी सदस्य पद के लिए केवल ट्रस्टी सदस्य मतदाता मतदान करेंगे, जबकि आजीवन सदस्य पद के लिए आजीवन सदस्य वोट देंगे। मतदान सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना भी उसी स्थान पर की जाएगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे। चुनाव अधिकारियों ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे मतदान के लिए सरकार द्वारा मान्य फोटो पहचान पत्र अनिवार्य रूप से साथ लेकर आएं।

Tags: Surat