सूरत : निर्जला एकादशी पर अग्रवाल समाज सेवा समिति ने वितरित की 1000 जूस की बोतलें

 गिरिजाशंकर महादेव मंदिर परिसर में राहगीरों को शीतल पेय बांटकर सेवा का दिया संदेश

सूरत : निर्जला एकादशी पर अग्रवाल समाज सेवा समिति ने वितरित की 1000 जूस की बोतलें

निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर अग्रवाल समाज सेवा समिति अलथान-वेसू की ओर से सेवा कार्य का आयोजन किया गया। यजमान मनोज झुंझुनूवाला के सहयोग से गिरिजाशंकर महादेव मंदिर, जीआईडीसी पांडेसरा, सूरत में सुबह 8 बजे से करीब 1000 लोगों को जूस की बोतलों का वितरण किया गया। इस सेवा कार्यक्रम में यजमान परिवार की महिलाओं और पुरुषों के साथ समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने अपने हाथों से राहगीरों को जूस वितरित कर सेवा और मानवता का संदेश दिया।

कार्यक्रम में राकेश बजाजवाला, हेमंत गर्ग, मनोज झुंझुनूवाला, मुकेश गोयनका, गोपाल शाह, संजय अग्रवाल सहित समाज के अनेक लोगों ने सक्रिय सहयोग दिया। इस दौरान राहगीरों ने सेवा कार्य की सराहना करते हुए आयोजनकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं।

Tags: Surat