सूरत : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार सुरक्षा मंच के सूरत जिला अध्यक्ष बने बजरंग लाल अग्रवाल

राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग ने की नियुक्ति की घोषणा, व्यापारियों के हितों को और मजबूती से उठाने की जताई उम्मीद

सूरत : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार सुरक्षा मंच के सूरत जिला अध्यक्ष बने बजरंग लाल अग्रवाल

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार सुरक्षा मंच ने व्यापारिक एवं सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने वाले बजरंग लाल अग्रवाल को सूरत जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति की घोषणा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग ने 3 जुलाई को की।

गोपाल शरण गर्ग ने बताया कि अखिल भारतीय उद्योग व्यापार सुरक्षा मंच देशभर के छोटे, मध्यम और बड़े व्यापारियों के साथ-साथ कुटीर, लघु एवं मध्यम उद्योगों (एमएसएमई) का एक सशक्त राष्ट्रीय संगठन है। मंच समय-समय पर देश के लगभग 30 करोड़ व्यापारियों के हितों की रक्षा तथा उनके अधिकारों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने का कार्य करता रहा है। 

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि बजरंग लाल अग्रवाल के नेतृत्व में सूरत जिले में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा व्यापारियों की समस्याओं के समाधान एवं उनके हितों की रक्षा के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएंगे। बजरंग लाल अग्रवाल के सूरत जिला अध्यक्ष मनोनीत होने की खबर से उनके समर्थकों, शुभचिंतकों और व्यापारिक समुदाय में खुशी का माहौल है। अनेक लोगों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए सफल कार्यकाल की कामना की।

Tags: Surat