सूरत : महिलाओं के लिए नि:शुल्क ब्रेस्ट कैंसर जांच शिविर आयोजित
50 से अधिक महिलाओं की हुई स्क्रीनिंग, विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी स्वास्थ्य संबंधी सलाह
On
सांची हेल्थ केयर फाउंडेशन एवं लोटस हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को कैनाल रोड स्थित हॉस्पिटल में महिलाओं के लिए नि:शुल्क ब्रेस्ट कैंसर जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने और समय रहते जांच के लिए प्रेरित करना था।
शिविर में 50 से अधिक महिलाओं की नि:शुल्क ब्रेस्ट कैंसर जांच की गई। इस अवसर पर सांची हेल्थ केयर फाउंडेशन की प्रमुख पूनम पाराशर ने महिलाओं को स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़ी पुस्तक 'स्पार्क ऑफ लाइफ' का नि:शुल्क वितरण भी किया।
कार्यक्रम में कैंसर सर्जन डॉ. अमित गुप्ता, डॉ. रिचा वघासिया तथा लाइफस्टाइल एक्सपर्ट डॉ. मुकेश पाराशर ने अपनी सेवाएं प्रदान करते हुए महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर की समय पर जांच, बचाव और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी।
Tags: Surat
