सूरत : सूरत टेक्सटाइल मार्केट (एसटीएम) चुनाव प्रक्रिया शुरू, दो दिनों में 74 उम्मीदवारी पत्र वितरित

2 जुलाई तक नामांकन दाखिल होंगे, 18 जुलाई को मतदान और उसी दिन मतगणना के बाद घोषित होगा परिणाम

सूरत : सूरत टेक्सटाइल मार्केट (एसटीएम) चुनाव प्रक्रिया शुरू, दो दिनों में 74 उम्मीदवारी पत्र वितरित

सूरत। धी सूरत टेक्सटाइल मार्केट को-ऑपरेटिव शॉप्स एंड वेयरहाउस सोसायटी लिमिटेड (एसटीएम) की वर्ष 2026 की चुनाव प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू हो गई है। चुनाव समिति ने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 29 और 30 जून को इच्छुक उम्मीदवारों को नामांकन पत्र वितरित किए।

मुख्य चुनाव अधिकारी अशोक जैन ने बताया कि 29 जून को 51 तथा 30 जून को 23 उम्मीदवारी पत्र वितरित किए गए। इस प्रकार दो दिनों में कुल 74 नामांकन पत्र जारी किए गए हैं।

चुनाव अधिकारी अनिल अग्रवाल एवं महेंद्रपाल खुराना की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया नियमानुसार संचालित की जा रही है।

चुनाव कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा
2 जुलाई 2026 (शाम 5:00 बजे तक): नामांकन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि।
3 जुलाई 2026 (शाम 6:00 बजे तक): उम्मीदवारों की प्रारंभिक सूची का प्रकाशन।
4 जुलाई 2026 (शाम 4:00 बजे तक): नामांकन पत्रों की जांच।
6 जुलाई 2026: नामंजूर नामांकन के विरुद्ध सहकारी अधिनियम के तहत अपील की अंतिम तिथि।
8 जुलाई 2026 (शाम 5:00 बजे तक): नाम वापस लेने की अंतिम तिथि।
8 जुलाई 2026 (शाम 6:00 बजे): अंतिम उम्मीदवार सूची का प्रकाशन।
18 जुलाई 2026 (सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक): मतदान।
18 जुलाई 2026 (शाम 6:00 बजे से): मतगणना प्रारंभ।
मतगणना पूर्ण होने के बाद: चुनाव परिणाम की आधिकारिक घोषणा।

चुनाव समिति ने सभी इच्छुक उम्मीदवारों से निर्धारित समयसीमा के भीतर नियमानुसार नामांकन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।