गंगा स्नान के दौरान एक ही परिवार के चार लोग डूबे, एक की मौत, दो लापता

गंगा स्नान के दौरान एक ही परिवार के चार लोग डूबे, एक की मौत, दो लापता

कौशांबी (उप्र) छह जनवरी (भाषा) जिले के कड़ा धाम थाना क्षेत्र में गंगा स्नान के दौरान सोमवार को एक ही परिवार के चार लोग नदी में डूब गए जिनमें से एक की मौत हो गई और दूसरा अस्पताल में भर्ती है जबकि दो लापता हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, लापता व्यक्तियों की गोताखोरों की मदद से तलाश की जा रही है । अब तक तक उनका पता नहीं चला है।

थानाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह ने बताया कि दारानगर निवासी जेके मिश्रा अपने परिवार के साथ 10 दिन पूर्व दिवंगत हुए अपने पिता मनमोहन मिश्रा का दसवां श्राद्ध करने थाना क्षेत्र के कड़ा घाट पर सोमवार को आए थे। जेके मिश्रा (50) के साथ उनके छोटे भाई जनार्दन मिश्रा (45), बेटे शिखर (28) और भतीजे ऋषभ मिश्रा (20) भी उपस्थित थे।

उन्होंने बताया कि मुंडन संस्कार करवाने के बाद चारों गंगा स्नान करने लगे और तभी स्नान करते समय गहरे पानी में जाने से चारों डूब गए ।

सिंह ने बताया कि स्थानीय लोगों ने गोताखोरों की सहायता से जेके मिश्रा व उनके बेटे शिखर मिश्रा को नदी से बाहर निकाल लिया तथा दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां इलाज के दौरान जेके मिश्रा की मौत हो गई ।

उन्होंने बताया कि जनार्दन मिश्रा और उनके बेटे ऋषभ का पता नहीं चला है।

सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दोनों लापता व्यक्तियों की तलाश के लिए गोताखोरों द्वारा बचाव अभियान जारी है।

 

Latest Posts

उड़ान के दौरान केबिन क्रू से दुर्व्यवहार करने वाले यात्री को सूरत एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया
सूरत : हाई कोर्ट की फटकार के बाद हरकत में आया नगर निगम, नासिरनगर के बेघर परिवारों के लिए भरी माता कम्युनिटी हॉल में अस्थायी आश्रय की व्यवस्था
सूरत : राकेश सैनी ने दांतों से 8 कारें 100 मीटर तक खींचकर बनाया रिकॉर्ड, वर्ल्ड ड्रग्स डे पर युवाओं को दिया नशामुक्ति का संदेश
अमरनाथ यात्रा में सूरत की सेवा परंपरा: 28 वर्षों से श्रद्धालुओं को मिल रहा शुद्ध गुजराती भोजन का प्रसाद
सूरत : “भाषा और वेशभूषा अलग हो सकती है, लेकिन भारतीय होने का भाव एक है” : महामहिम नंदकिशोर यादव