महीने के अंत में गुजरात को मिलेगा 'वंदे भारत'का तोहफा, 30 सिंतबर को प्रधानमंत्री दिखाएंगे हरी झंडी

महीने के अंत में गुजरात को मिलेगा 'वंदे भारत'का तोहफा, 30 सिंतबर को प्रधानमंत्री दिखाएंगे हरी झंडी

देश की तीसरी वंदे भारत ट्रेन, अहमदाबाद मुंबई के बीच दौड़ेगी

देश के वंदे भारत ट्रेन को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है।देश में तीसरी वंदे भारत ट्रेन का जल्द ही संचालन शुरू होने वाला है। ये ट्रेन एक तरह से गुजरात के लोगों के लिए रेल मंत्रालय का तोहफा है। महीने के अंत यानी 30 सितंबर से मुंबई और गांधीनगर के बीच देश की तीसरी और गुजरात की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू हो रहा है। इस ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद हरी झंडी दिखाएंगे। इसी के साथ अब से लोग मुंबई और गुजरात के बीच अपनी यात्रा को तेज रफ्तार और बहुत ही कम समय में तय कर सकेंगे।
 
 
इस बारे में जानकारी देते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि इसके शुभारंभ के लिए प्रधानमंत्री को आमंत्रित किया गया है। ट्रेन के संचालन के बारे में मिल रही जानकारी के अनुसार इस ट्रेन का संचालन सप्ताह में छह दिन किया जाएगा। फिलहाल  इस ट्रेन के किराये के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। गुजरात में वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू होने से वहां के लोगों कि यात्रा अब और आसान और सुखद होगी।
 

ये तीसरी ट्रेन, पहले से दो रूटों पर चल रही है वंदे भारत

 
गौरतलब है कि अभी तक देश में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन दिल्ली से वाराणसी और दिल्ली से कटरा के बीच दो रूटों पर चल रही है। गुजरात में वंदे भारत ट्रेन का कब से इंतजार किया जा रहा था जो अब जाकर पूरा होने वाला है। इस नई ट्रेन के संचालन के लिए रेलवे ने अगस्त में इसका ट्रायल भी किया था। साथ ही बताते चलें कि बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के लिए साबरमती में इंटीग्रेटेड ट्रांसपोर्ट हब भी तैयार हो रहा है। इसे लगभग 330 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया जा रहा है। इस हब की दूसरी मंजिल को साबरमती रेलवेस्टेशन, मेट्रो स्टेशन से जोड़ा जाएगा।
Tags: Gujarat