ग्रीस में हुआ अमेरिकी महिला पर्यटकों को बुरा अनुभव, दो डिश, सलाद और ब्रेड के बदले चुकाने पड़े सवा लाख रुपए!

ग्रीस में हुआ अमेरिकी महिला पर्यटकों को बुरा अनुभव, दो डिश, सलाद और ब्रेड के बदले चुकाने पड़े सवा लाख रुपए!

ग्रीस छुट्टियां मनाने गई अमेरिकी महिलाओं ने साझा की अपनी कहानी

आजकल गाहेबगाहे घर के बाहर होटल में खाना खाना न सिर्फ शौक रह गया बल्कि रोजमर्रा के हिस्सा हो चुका है। लोग काम के सिलसिले में या छुट्टियां मनाने घूमने जाते है तो अक्सर बाहर ही खाना खाते है। पर कभी कभी कुछ लोगों के साथ इसको लेकर बहुत बुरा अनुभव झेलना पड़ता है। हाल ही में एक ऐसा ही मामला सामने आया हैं जहां महिला पर्यटकों को एक होटल ने दो डिश, सलाद और ब्रेड के बदले करीब 1 लाख 30 हजार रुपए की मांग कर दी। जब उन लोगों ने इसका विरोध किया तो उन्हें होटल के स्टाफ ने घेर लिया। जिसके बाद उन लोगों को पैसे देने पड़े।
जानकारी के अनुसार अमेरिका के सिएटल की चेरिल लैंफेयर अपने दोस्तों के साथ ग्रीस के आईलैंड पर घूमने गई थीं, जहां उन्होंने Platys Gialos के DK Oyster Restaurant में एक प्लेट कलामारी, एक लॉबस्टर पास्ता, एक सलाद और ब्रेड आर्डर किया। लैंफेयर ने आगे कहा कि DK Oyster में हम जब वहां गए तो सब बहुत जल्दी जल्दी किया गया। बहुत कम समय के लिए मेन्यू को दिखाकर जल्दी से ऑर्डर देने का कहा गया। वहां के खानों की एवरेज प्राइस करीब 2.5 हजार रुपए थी। हम लोगों ने तीन डिश ऑर्डर किए। हम लोगों ने सभी डिश, एक-एक प्लेट ऑर्डर किया था।
इसके बाद लैंफेयर ने आगे कहा सभी डिश की बहुत ज्यादा मात्रा हमें दे दी गई थी। हम 6 थे, सभी महिलाएं. जब हमलोग ने खाना खत्म कर लिया तो बिल के रूप में करीब 1 लाख 30 हजार रुपए मांगने लगे। इस बात की शिकायत करने पर सभी पुरुष स्टाफ हमारे पास आकर हमें घेर लिया।बयह बहुत डरावना था। इसे लेकर उन्होंने होटल के फेसबुक पेज पर कंप्लेन किया. इस दौरान पता चला कि कई लोगों ने पहले भी ऐसी शिकायतें की थीं। निगेटिव कमेंट के जवाब में होटल ने कहा- दुनिया के पश्चिमी हिस्से में कोई फ्री का सामान बांटनेवाला देश नहीं है, जो कि हमें अपने सामान के लिए कैसे चार्ज करना है यह सीखाएगा।
Tags: America