सूरत : कडोदरा चौराहे पर सिक्स लेन अंडरपास का उद्घाटन 25 मई को

वाहन चालकों तथा स्थानीय लोगों को राहत   

सूरत : कडोदरा चौराहे पर सिक्स लेन अंडरपास का उद्घाटन 25 मई को

कडोदरा चौराहे पर सालों पुरानी ट्रैफिक समस्या का समाधान होगा

सूरत शहर के प्रवेश द्वार पर कडोदरा चौराहा चार सड़कों का एक महत्वपूर्ण जंक्शन है। राष्ट्रीय राजमार्ग 48 और राजमार्ग संख्या 6 सूरत-बारडोली सड़क चौराहा इसी स्थान पर स्थित है। यहां यातायात की समस्या को हल करने के लिए एक ओवर ब्रिज बनाने की मांग की गई थी। ओवर ब्रिज पर दुसरा ओवर ब्रिज बने तो बजट अधिक बढ़ जाने से प्रशासन ने अंडर पास बनाने निर्णय लिया था।

नवंबर 2020 में 67 करोड़ की अनुमानित लागत निर्धारित कर अंडर पास का कार्य प्रारंभ किया गया था। अब यह काम साल 2023 में पूरा किया गया है। अंडर पास 25 मई को आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी लॉन्च के मौके पर मौजूद रहेंगे। अंडरपास खुलते ही स्थानीय लोगों को यातायात समस्या से राहत मिलेगी।

Story-23052023-B-10
हाईवे पर जाम की समस्या से निजात मिलेगी

 

अंडरपास का ब्योरा
अंडरपास 935 मीटर लंबा है, 23 मीटर चौड़ा, 6 लेन की व्यवस्था, अंडरपास के मध्य भाग में 5.5 मीटर गहरा, मानसून में पानी की निकासी के लिए 6 पंप, संरचनात्मक स्थिरता के लिए अंडरपास के दोनों किनारों पर स्पान की व्यवस्था की जाती है ताकि संरचना क्षतिग्रस्त न हो।

हाईवे पर ट्रैफिक की समस्या को दूर करने के लिए सूरत-बारडोली रोड पर नव‌निर्मित अंडरपास 25 मई को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा खोल दिया जाएगा। जिससे सूरत से बारडोली जाने वाले वाहन चालकों को अब कडोदरा चौराहे से 500 मीटर पहले बिना हाईवे में प्रवेश किए अंडर पास का प्रयोग करना होगा। सूरत-बारडोली रोड से कडोदरा फोर लेन हाईवे तक वाहनों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ता था। चौराहे पर सभी दिशाओं से आने वाले वाहनों के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम की समस्या अब अंडरपास के उपयोग से खत्म हो जायेगी।  

Tags: Surat