सिंगर अरिजीत सिंह की माता का कोरोना से हुआ निधन, लोगों से मांगी थी मदद

सिंगर अरिजीत सिंह की माता का कोरोना से हुआ निधन, लोगों से मांगी थी मदद

पिछले कुछ दिनों से कोलकाता के अस्पताल में थी भर्ती

बॉलीवुड सिंगर अरिजीत सिंह की मां का कोरोना से निधन हो गया है। सिंगर की मां पिछले कुछ दिनों से कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती थी। कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह कई दिनों से ईसीएमओ पर थे और उनकी हालत गंभीर थी। गुरुवार सुबह 11 बजे उनका निधन हो गया। अरिजीत सिंह अपनी मां के बेहद करीब थे।
सबसे पहले अभिनेत्री स्वास्तिका मुखर्जीने ने पुष्टि की थी कि अरिजीत की मां को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालकर लिखा था कि, "अरिजीत सिंह की मां के लिए A नेगेटिव रक्त की जरूरत है। उन्हें अमरी धाकुरिया अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।  फिल्म निर्माता श्रीजीत मुखर्जी ने भी लोगों से एक अनुरोध किया। उन्होंने अरिजीत सिंह से मदद की गुहार लगाते हुए बांग्ला में ट्वीट किया। स्वस्तिका ने जो पोस्ट किया, उसमें फोन नंबर का जिक्र नहीं किया, जिसे श्रीजीत ने अपनी पोस्ट में लिखा था।
अरिजीत सिंह के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2005 में की थी। उन्होंने सिंगिंग रियलिटी शो फेम गुरुकुल में हिस्सा लिया था। हालांकि इसमें सिंगर को ज्यादा नाम नहीं मिला। अरिजीत ने अपने करियर में काफी संघर्ष किया है। हालांकि उनकी लाईमलाइट फिल्म 'आशिकी 2' के गाने तुम ही हो से हुई। अरिजीत सिंह अपने रोमांटिक गानों के लिए जाने जाते हैं। अरिजीत ने कई बड़ी फिल्मों के लिए गाया है। उन्होंने कई अभिनेताओं को अपनी आवाज दी है।
इसके अलावा अरिजीत के नाम नेशनल अवॉर्ड भी है। अरिजीत हाल ही में म्यूजिक कंपोजर भी बने हैं। उन्होंने फिल्म 'पगलेट' के लिए संगीत तैयार किया। इस फिल्म में सान्या मल्होत्रा ​​ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था। अरिजीत ने कई हिट गाने दिए हैं, जिसकी काफी लंबी लिस्ट है। उन्होंने 'कबीरा', 'मस्त मगन', 'हमदर्द', 'ऐ दिल ऐ मुश्किल', 'सुनो ना संगे मरमर' जैसे कई गाने गाए हैं। अरिजीत बंगाली में गाने भी गाते हैं। अरिजीत ने टीवी शो मधुबाला का टाइटल सॉन्ग भी गाया था।
Tags: Bollywood