सूरतः न्यू सिविल एवं स्मीमेर अस्पताल में कोरोना मरीजों की संख्या अब दहाई अंक में

सूरतः न्यू सिविल एवं स्मीमेर अस्पताल में कोरोना मरीजों की संख्या अब दहाई अंक में

एक समय में 2000 से ज्यादा कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा था, आज यह संख्या 6 पर आ गई

 ठीक होने पर 10 मरीजों को छुट्टी दी गई
कोरोना संक्रमण में गिरावट के साथ सिविल और स्मीमेर अस्पतालों में इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में काफी कमी आई है। एक वक्त दोनों अस्पतालों में 2,000 से ज्यादा कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा था। लगातार गिरावट से बुधवार को करीब 6 मरीजों का इलाज चल रहा है। फिलहाल 40 मरीजों में से 21 पॉजिटिव मरीज, दो संदिग्ध और 17 निगेटिव मरीजों का इलाज सिविल अस्पताल में चल रहा है।  डिटेल पर गौर करें तो 3 मरीजों का इनवेसिव वेंटिलेटर पर, 9 बाइपेप पर, 24 ऑक्सीजन पर जबकि 4 मरीजों का इलाज रूम एयर पर चल रहा है। जबकि पिछले 24 घंटे में 6 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद छुट्टी दे दी गई।
   स्मीमेर अस्पताल में 56 मरीजों में से 30 पॉजिटिव, 2 संदिग्ध और 24 निगेटिव मरीजों का इलाज  चल रहा है। जिसमें से 30 पॉजिटिव मरीजों में से 1 का वेंटिलेटर पर, 2 का बाइपेप  पर, 18 का ऑक्सीजन पर और अन्य 9 मरीजों का इलाज सामान्य एयर रूम में चल रहा है। पिछले 24 घंटों में चार मरीजों को स्मीयर से छुट्टी दे दी गई।
Tags: