खेड़ा: युवक-युवती ने पुल से लगाई नहर में छलांग, दोनों की हुई मौत

आत्महत्या का कारण अभी भी अज्ञात, दोनों लाशों की हो रही है शिनाख्त

आज कल शहर में आत्महत्या के मामलों में बढ़ोत्तरी देखी जा रही है। मानसिक तनाव, पैसों की किल्लत, किसी से लड़ाई और प्रेम प्रसंगों जैसी परिस्थितियों में लोग जीवन खत्म कर लेना अधिक आसान समझते है। ऐसा ही एक मामला फिर सामने आया है जहां खेड़ा के कपडवंज के पास से गुजर रही नर्मदा नहर में कूदकर एक युवक और युवती नके अपनी जान दे दी।
जानकारी के अनुसार कपडवंज तालुका के अंबलियारा गांव के पास से गुजरने वाली नर्मदा नहर में एक युवक और एक युवती की डूबने से मौत हो गई। ये दोनों नर्मदा नहर पुल के बीच में अपनी बाइक खड़ी की और फिर दोनों युवक-युवती ने नहर में छलांग लगा दी और फिर डूबने से दोनों की मौत हो गई।
आपको बता दें कि घटना में जिस गाड़ी से दोनों पुल पर आए थे वो गाड़ी हीरो कंपनी की स्प्लेंडर थी जिसका नंबर GJ07CM9523 है। घटना की सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ नर्मदा नहर पर पहुंच गई।हालांकि युवक और युवती के नहर में कूदने का कारण अभी भी अज्ञात है। साथ ही अभी तक दोनों युवक और युवती की शिनाख्त नहीं हो पाई है और ये दोनों कहां से हैं, इसे लेकर लोगों में चर्चा है।

Latest Posts

उड़ान के दौरान केबिन क्रू से दुर्व्यवहार करने वाले यात्री को सूरत एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया
सूरत : हाई कोर्ट की फटकार के बाद हरकत में आया नगर निगम, नासिरनगर के बेघर परिवारों के लिए भरी माता कम्युनिटी हॉल में अस्थायी आश्रय की व्यवस्था
सूरत : राकेश सैनी ने दांतों से 8 कारें 100 मीटर तक खींचकर बनाया रिकॉर्ड, वर्ल्ड ड्रग्स डे पर युवाओं को दिया नशामुक्ति का संदेश
अमरनाथ यात्रा में सूरत की सेवा परंपरा: 28 वर्षों से श्रद्धालुओं को मिल रहा शुद्ध गुजराती भोजन का प्रसाद
सूरत : “भाषा और वेशभूषा अलग हो सकती है, लेकिन भारतीय होने का भाव एक है” : महामहिम नंदकिशोर यादव