एआई शिखर सम्मेलन में भाग लेने प्रधानमंत्री मोदी फ्रांस पहुंचे, मैक्रों के साथ करेंगे वार्ता

एआई शिखर सम्मेलन में भाग लेने प्रधानमंत्री मोदी फ्रांस पहुंचे, मैक्रों के साथ करेंगे वार्ता

पेरिस, 10 फरवरी (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीन दिवसीय दौरे पर सोमवार को फ्रांस पहुंचे, जहां वह फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ ‘एआई एक्शन समिट’ की सह-अध्यक्षता करेंगे और उनके साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।

मोदी, राष्ट्रपति मैक्रों द्वारा शासनाध्यक्षों और राष्ट्राध्यक्षों के सम्मान में एलिसी पैलेस में आयोजित रात्रिभोज में शामिल होंगे।

रात्रिभोज में प्रौद्योगिकी क्षेत्र के सीईओ और शिखर सम्मेलन में आमंत्रित कई अन्य विशिष्ट व्यक्तियों के भी शामिल होने की संभावना है।

मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी, राष्ट्रपति मैक्रों के साथ ‘एआई एक्शन समिट’ की सह-अध्यक्षता करेंगे।

मोदी और मैक्रों प्रतिनिधिमंडल स्तर पर भी बातचीत करेंगे तथा भारत-फ्रांस सीईओ फोरम को संबोधित करेंगे।

बुधवार को, दोनों नेता प्रथम विश्व युद्ध में बलिदान देने वाले भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए मजारगुएज युद्ध स्मारक का दौरा करेंगे।

वह मार्सिले में भारत के नये महावाणिज्य दूतावास का उद्घाटन करेंगे।

मोदी और मैक्रों कैडारैचे का दौरा करेंगे, जो एक उच्च-विज्ञान परियोजना, अंतरराष्ट्रीय थर्मोन्यूक्लियर प्रायोगिक रिएक्टर (आईटीईआर) का स्थल है।

अधिकारियों के अनुसार, यह मोदी की फ्रांस की छठी यात्रा है। फ्रांस से मोदी दो देशों के अपने दौरे के दूसरे चरण में अमेरिका जाएंगे।

 

Latest Posts

उड़ान के दौरान केबिन क्रू से दुर्व्यवहार करने वाले यात्री को सूरत एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया
सूरत : हाई कोर्ट की फटकार के बाद हरकत में आया नगर निगम, नासिरनगर के बेघर परिवारों के लिए भरी माता कम्युनिटी हॉल में अस्थायी आश्रय की व्यवस्था
सूरत : राकेश सैनी ने दांतों से 8 कारें 100 मीटर तक खींचकर बनाया रिकॉर्ड, वर्ल्ड ड्रग्स डे पर युवाओं को दिया नशामुक्ति का संदेश
अमरनाथ यात्रा में सूरत की सेवा परंपरा: 28 वर्षों से श्रद्धालुओं को मिल रहा शुद्ध गुजराती भोजन का प्रसाद
सूरत : “भाषा और वेशभूषा अलग हो सकती है, लेकिन भारतीय होने का भाव एक है” : महामहिम नंदकिशोर यादव