सूरत : देशभर में विप्र फाउंडेशन के कार्यकर्ता राष्ट्र उत्थान के लिए कार्यरत : सुशील ओझा

विप्र फाउंडेशन की कार्यकारिणी घोषणा एवं शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

सूरत : देशभर में विप्र फाउंडेशन के कार्यकर्ता राष्ट्र उत्थान के लिए कार्यरत : सुशील ओझा

 विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय संस्थापक सुशील ओझा ने कहा विप्र फाउंडेश केवल विप्र समाज ही नहीं, बल्कि देशभर में विफा के कार्यकर्ता राष्ट्र उत्थान के लिए कार्यरत हैं। ऐसा लग रहा है जैसे आज सूरत का पूरा ब्राह्मण समाज शपथ ग्रहण समारोह नहीं कोई त्यौहार मना रहा है। ओझा विप्र फाउंडेशन कार्यकारिणी घोषणा और शपथ ग्रहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। गोडादरा में शनिवार शाम आयोजित समारोह में गुजरात प्रदेश सहित सूरत जिला व शहर की नई टीम की घोषणा की गई। जिसमें निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष तुलसीभाई राजपुरोहित को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया, वही गुजरात प्रदेश अध्यक्ष तोलाराम सारस्वत(बिल्डर श्रीकृष्णा ग्रुप), महिला मंडल की प्रदेश अध्यक्ष बबीता व्यास और युवा प्रकोष्ठ का गिरधारी सिंह राजपुरोहित को बनाया गया।  

D27012025-17

सूरत जिला अध्यक्ष पद पर घनश्याम सेवग को फिर से रिपीट किया, वही युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष पवन सेवदा और महिला मंडल की अध्यक्ष शोभा रूंथला को बनाया गया। इसके बाद मुख्य अतिथि सुशील ओझा, श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत, राष्ट्रीय महासचिव के. के. शर्मा, गुजरात प्रभारी बीके दायमा ने शपथ दिलाई। इस अवसर पर सुशील ओझा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का आव्हान किया कि संस्था को मां समझ कर यह दुपट्टा ग्रहण करे और एकजुट होकर विप्र समाज और राष्ट्र उत्थान में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदान करे। उन्होंने कहा मुझे उम्मीद है कि गुजरात की यह नई टीम देशभर में आदर्श प्रस्तुत करेगी। 

इस अवसर पर वापी, अंकलेश्वर, भरूच सहित राजस्थान से भी पदाधिकारी उपस्थित रहे। समारोह में पार्षद विजय चौमाल व दिनेश राजपुरोहित सहित बड़ी संख्या में सूरत का विप्र समाज मौजूद रहा। मंच संचालन महेश शर्मा और प्रकाश राजपुरोहित ने किया। इस अवसर पर रंगारंग संस्कृतिक कार्यक्रम ने समा बांध दिया। अंत में गुजरात प्रदेश महामंत्री व मीडिया प्रमुख सज्जन महर्षि ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Tags: Surat