‘कोल्डप्ले कॉन्सर्ट’ के टिकट बिक्री में गड़बड़ी की बात चिंताजनक, लेकिन कार्रवाई राज्य का विषय: अदालत

‘कोल्डप्ले कॉन्सर्ट’ के टिकट बिक्री में गड़बड़ी की बात चिंताजनक, लेकिन कार्रवाई राज्य का विषय: अदालत

मुंबई, 16 जनवरी (भाषा) बम्बई उच्च न्यायालय ने कहा कि ब्रिटिश बैंड ‘कोल्डप्ले’ के संगीत समारोह के टिकटों की बिक्री में गड़बड़ी को लेकर चिंता जाहिर करने वाली याचिका महत्वपूर्ण है, लेकिन इस विषय में महाराष्ट्र सरकार को उचित कार्रवाई करनी चाहिए।

मुख्य न्यायाधीश डीके उपाध्याय और न्यायमूर्ति अमित बोरकर की खंडपीठ ने कहा कि वकील अमित व्यास द्वारा दायर याचिका वास्तव में प्रमुख आयोजनों के लिए ऑनलाइन टिकट बिक्री को विनियमित करने और उसकी निगरानी के महत्व को उजागर करती है। विशेष तौर पर कालाबाजारी, धोखाधड़ी और राजस्व हानि के आरोपों का समाधान किया जाना चाहिए।

उच्च न्यायलय ने कहा, “हालांकि, कोई भी विधायी या नीतिगत पहल संवैधानिक व वैधानिक योजना के तहत सक्षम अधिकारियों द्वारा ही शुरू की जानी चाहिए।”

न्यायालय ने कहा कि ऑनलाइन टिकट बिक्री के मुद्दों के समाधान के लिए प्रभावी कानून, नियम और विनियमन बनाने या उनमें संशोधन करने का अधिकार उपयुक्त विधायिका या कार्यपालिका को है।

पीठ ने 10 जनवरी को याचिका को यह कहते हुए खारिज कर दिया था कि इसमें उठाए गए मुद्दे विधायी क्षेत्र से संबंधित हैं और इसलिए न्यायालय इसमें हस्तक्षेप नहीं कर सकता।

ब्रिटिश रॉक बैंड अपने ‘म्यूजिक ऑफ द स्फीयर्स वर्ल्ड टूर’ के हिस्से के रूप में 18, 19 और 21 जनवरी को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में तीन संगीत समारोह का आयोजन करेगा।

 

Tags: Mumbai

Latest Posts

सूरत : हाई कोर्ट की फटकार के बाद हरकत में आया नगर निगम, नासिरनगर के बेघर परिवारों के लिए भरी माता कम्युनिटी हॉल में अस्थायी आश्रय की व्यवस्था
सूरत : राकेश सैनी ने दांतों से 8 कारें 100 मीटर तक खींचकर बनाया रिकॉर्ड, वर्ल्ड ड्रग्स डे पर युवाओं को दिया नशामुक्ति का संदेश
अमरनाथ यात्रा में सूरत की सेवा परंपरा: 28 वर्षों से श्रद्धालुओं को मिल रहा शुद्ध गुजराती भोजन का प्रसाद
सूरत : “भाषा और वेशभूषा अलग हो सकती है, लेकिन भारतीय होने का भाव एक है” : महामहिम नंदकिशोर यादव
सूरत : ए-ज़ोन होमगार्ड्स एवं महिला यूनिट ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, 249 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा