बॉयफ्रेंड को लेकर हुये झगड़े का बदला लेने बड़ी बहन ने करवाया अपनी ही बहनों का सामूहिक दुष्कर्म

बॉयफ्रेंड को लेकर हुये झगड़े का बदला लेने बड़ी बहन ने करवाया अपनी ही बहनों का सामूहिक दुष्कर्म

दोनों बहनों का अपहरण करवाकर बंदूक की नौंक पर किया गया सामूहिक दुष्कर्म

राजस्थान के जयपुर से गैंगरेप का एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसमें छोटे सी अनबन को लेकर अपनी छोटी बहनों से क्रोधित हुई बड़ी बहन ने अपनी दो नाबालिग बहनों का ही गैंगरेप करवा डाला। मामला सामने आने के बाद से पुलिस ने अब तक छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जयपुर के प्रताप में अबनी इस घटना में पुलिस ने जिन 6 आरोपियों को पकड़ा है उसमें 3 नाबालिग भी शामिल है। 
पुलिस के अनुसार सामूहिक दुष्कर्म के मामले में दो बहनों की बड़ी बहन समेत दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों में दयाराम, रवींद्र मीणा और दोनों पीड़ितों की बड़ी बहन पुजा शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक दोनो पीड़ित बहनों से बड़ी बहन की अनबन हो गई थी। दोनों छोटी बहनें अपनी बड़ी बहन के प्रेमी के साथ रहने का विरोध कर रही थीं। जिसके चलते बड़ी बहन के साथ उनकी बहस भी हुई थी। इसके बाद अपनी दोनों बहनों से नाराज बड़ी बहन ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया। 
पूर्व आयोजन के अनुसार, बड़ी बहाने के प्रेमी ने अपने साथियों के साथ मिलकर पहले दोनों बहनों का अपहरण किया और उसके बाद बंदूक की नोक पर उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी दोनों बहनों को बस स्टॉप पर छोड़कर फरार हो गए। घटना के बाद दोनों बहनों ने प्रताप नगर थाने में मामला दर्ज कराया था। दोनों बहनों ने 2 नामजद आरोपी सहित चार लोगों पर गैंगरेप करने का और उनके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर सभी आरोपियों को हिरासत में लिया था।