सूरतः पालिका ने नोडल अधिकारी से वसूला पांच हजार रुपये प्रशासनिक चार्ज, जानें क्या है माजरा

पालिका के सभी जनों के 505 में से 26 प्रिमाइसीस में मच्छर के ब्रीडिंग ‌‌मिलने पर 25 नोडल अधिकारियों को नोटिस

मानसून की शुरुआत के साथ ही शहर में महामारी का भय बना हुआ है। नतीजतन, पालिका  ने दूषित पानी से होने वाली मच्छर जनित बीमारियों और अन्य बीमारियों को रोकने के अपने प्रयासों के तहत सर्वेक्षण कार्य शुरू कर दिया है। पालिका ने अपने ही परिसर के स्पोट सेम्पल  लेने शुरू कर दिए हैं। जिसमें आश्चर्यजनक 26 परिसरों में मच्छरों के ब्रीडिंग  मिलने पर 25 नोडल अधिकारियों को नोटिस जारी किया गया है।
पालिका के सभी जोन में ब्रीडिंग सैंपल लिए जा रहे हैं। निगम की टीम सभी सोसायटी और अपार्टमेंट में जाकर मच्छरों के प्रजनन की जानकारी जुटाती है और जहां मच्छरों का प्रकोप होता है वहां नोटिस या जुर्माना लगाया जाता है। लेकिन यहां स्थिति बिल्कुल विपरीत देखने को मिली थी। निगम की परिसर में स्पॉट सर्वे किया गया। जोन कार्यालय, वार्ड कार्यालय, दबाण डिपो, वाहन डिपो, वाटर वर्क्स सहित सभी जोन के विभिन्न परिसरों में  2245 स्पाट सर्वे किया गया।
सर्वे के दौरान पालिका  के भवनों में मच्छरों के ब्रीडिंग पाई गई और उसे जिम्मेदार ठहराते हुए नोडल अधिकारी को नोटिस जारी किया गया है और एक नोडल अधिकारी से 5,000 रुपये प्रशासनिक शुल्क वसूल किया गया है। शहर भर में सफाई की बात करने वाले अधिकारियों को  अपने ही दफ्तरों में ठीक से काम नहीं करने पर नोटिस दिया गया है।  मानसून के दौरान लोग मच्छर जनित बीमारियों की चपेट में न आएं इसके लिए अभियान शुरू कर दिया गया है। नगर पालिका की सीमा के भीतर मच्छरों के ब्रीडिंग ‌मिलने पर अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
 प्राप्त जानकारी के अनुसार नार्थ जोन में 48, दक्षिण पश्चिम जोन में 99, साउथ जोन में 75, दक्षिण पूर्व जोन में  67, सेन्ट्रल जोन में 14, पूर्व-ए 66, पूर्व-बी 42 तथा पश्चिम में 94 प्रीमाइसीस का स्पॉट सर्वे किया गया।
Tags: