Loktej
सर्राफा बाजार में मेरिट्रॉनिक्स लिमिटेड की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन ही डबल हुआ निवेशकों का पैसा
नई दिल्ली, 08 जून (वेब वार्ता)। इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स डिजाइन एंड मैन्युफैक्चरिंग कंपनी मेरिट्रॉनिक्स लिमिटेड के शेयरों ने आज स्टॉक मार्केट में धमाकेदार एंट्री करके अपने आईपीओ निवेशकों को जबरदस्त मुनाफा करा दिया।
आईपीओ के तहत कंपनी के शेयर 149 रुपये के भाव पर जारी किए गए थे। आज बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर इसकी लिस्टिंग मैक्सिमम परमिटेड प्रीमियम लिमिट यानी 90 प्रतिशत प्रीमियम के साथ 283.10 रुपये के स्तर पर हुई।
लिस्टिंग के बाद हुई लिवाली के कारण कंपनी के शेयर थोड़ी देर में ही उछल कर 297.25 रुपये के अपर सर्किट लेवल पर पहुंच गई। इस तरह पहले दिन के कारोबार में ही कंपनी के आईपीओ निवेशकों को प्रति शेयर 148.25 रुपये यानी 99.50 प्रतिशत का मुनाफा हो गया।
मेरिट्रॉनिक्स लिमिटेड का 70.03 करोड़ रुपये का आईपीओ एक से तीन जून के बीच सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों की ओर से शानदार रिस्पॉन्स मिला था, जिसके कारण ये ओवरऑल 315.36 गुना सब्सक्राइब हुआ था।
इनमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (क्यूआईबी) के लिए रिजर्व पोर्शन 224.91 गुना सब्सक्राइब हुआ था। वहीं नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (एनआईआई) के लिए रिजर्व पोर्शन में 476.59 गुना सब्सक्रिप्शन आया था। इसी तरह रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए रिजर्व पोर्शन 297.67 गुना सब्सक्राइब हुआ था।
इस आईपीओ के तहत 10 रुपये फेस वैल्यू वाले 47 लाख नए शेयर जारी किए गए हैं। आईपीओ के जरिये जुटाए गए पैसे का इस्तेमाल मशीनरी और इक्विपमेंट्स की खरीदारी करने, पुराने कर्ज को कम करने, वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों में करेगी।
मेरिट्रॉनिक्स लिमिटेड की वित्तीय स्थिति की बात करें तो कैपिटल मार्केट रेगुलेटर सेबी के पास जमा कराए गए ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीआरएचपी) में किए गए दावे के मुताबिक इसकी वित्तीय सेहत लगातार मजबूत हुई है।
वित्त वर्ष 2023-24 में कंपनी को 3.05 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था, जो अगले वित्त वर्ष 2024-25 में बढ़ कर 8.66 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया। इसके बाद पिछले वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का शुद्ध लाभ उछल कर 16.10 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया।
इस दौरान कंपनी की राजस्व प्राप्ति में भी लगातार बढ़ोतरी हुई। वित्त वर्ष 2023-24 में इसे 86.01 करोड़ का कुल राजस्व प्राप्त हुआ, जो वित्त वर्ष 2024-25 में बढ़ कर 114.04 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया। पिछले वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी को 156.25 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।
इस अवधि में कंपनी पर लदे कर्ज का बोझ भी लगातार बढ़ता गया। वित्त वर्ष 2023-24 के अंत में कंपनी पर 15.82 करोड़ रुपये के कर्ज का बोझ था, जो वित्त वर्ष 2024-25 में बढ़ कर 18.57 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया। वहीं पिछले वित्त वर्ष 2025-26 की बात करें, तो इस दौरान कंपनी पर लदे कर्ज का बोझ 43.20 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया।
इस अवधि में कंपनी के नेटवर्थ में भी बढ़ोतरी हुई। वित्त वर्ष 2023-24 में ये 7.58 करोड़ रुपये के स्तर पर था, जो 2024-25 में बढ़ कर 16.23 करोड़ रुपये हो गया। वहीं पिछले वित्त वर्ष 2025-26 की बात करें, तो इस दौरान कंपनी का नेटवर्थ जोरदार उछाल के साथ 52.52 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया।
कंपनी के रिजर्व और सरप्लस की बात करें, तो इस अवधि में कंपनी इस मोर्चे पर भी बढ़त हासिल करने में सफल रही है। वित्त वर्ष 2023-24 में ये 6.73 करोड़ रुपये के स्तर पर था, जो 2024-25 में बढ़ कर 15.39 करोड़ रुपये हो गया। इसी तरह पिछले वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का रिजर्व और सरप्लस 40.34 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया था।
इसी तरह ईबीआईटीडीए (अर्निंग बिफोर इंट्रेस्ट, टैक्सेज, डिप्रेशिएशंस एंड एमॉर्टाइजेशन) 2023-24 में 6.73 करोड़ रुपये के स्तर पर था, जो 2024-25 में बढ़ कर 15.18 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया। वहीं पिछले वित्त वर्ष 2025-26 की बात करें, तो इस दौरान कंपनी का ईबीआईटीडीए 27.22 करोड़ रुपये के स्तर पर था।
महिला टी20 विश्व कप: आईसीसी ने किया कमेंट्री पैनल का ऐलान, मिताली-अंजुम समेत कई पूर्व दिग्गज शामिल
दुबई, 08 जून (वेब वार्ता)। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने महिला टी20 विश्व कप 2026 के लिए अपनी कमेंट्री और ब्रॉडकास्ट टीम की घोषणा कर दी है।
इस टीम में दुनिया भर के कई पूर्व कप्तान, विश्व कप विजेता खिलाड़ी और अनुभवी कमेंटेटर शामिल हैं, जो टूर्नामेंट के दौरान दर्शकों को बेहतरीन विश्लेषण और रोमांचक अनुभव देंगे।
आईसीसी द्वारा घोषित कमेंट्री पैनल में भारत की पूर्व कप्तान मिताली राज, इंग्लैंड की तेज गेंदबाज ताश फरांट, पूर्व भारतीय क्रिकेटर अंजुम चोपड़ा, न्यूजीलैंड की केटी मार्टिन, पाकिस्तान की पूर्व कप्तान सना मीर, आयरलैंड की इसोबेल जॉयस, भारत की वेदा कृष्णमूर्ति और पूर्व क्रिकेटर साइमन डूल जैसे बड़े नाम शामिल हैं।
इस टीम में कई ऐसे सदस्य भी हैं, जो अपने-अपने देशों के लिए विश्व कप जीत चुके हैं। मेल जोन्स और जूलिया प्राइस ऑस्ट्रेलिया की विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा रह चुकी हैं।
वहीं स्टेसी-एन किंग वेस्टइंडीज की उस टीम में शामिल थीं जिसने महिला टी20 विश्व कप जीता था। इंग्लैंड की पूर्व खिलाड़ियों ईसा गुहा और एबोनी रेनफोर्ड-ब्रेंट ने भी अपने देश को विश्व कप और टी20 विश्व कप जिताने में अहम भूमिका निभाई थी।
पुरुष क्रिकेट के कुछ बड़े नाम भी कमेंट्री पैनल का हिस्सा होंगे। इनमें ऑस्ट्रेलिया के दो बार के विश्व कप विजेता मैथ्यू हेडन, भारत के दिनेश कार्तिक और वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर कार्लोस ब्रैथवेट शामिल हैं।
इसके अलावा नासिर हुसैन, इयान बिशप और इयान स्मिथ जैसे अनुभवी कमेंटेटर भी टूर्नामेंट में अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे। इन सभी ने क्रिकेट के कई ऐतिहासिक मुकाबलों में कमेंट्री की है और प्रशंसकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं।
आईसीसी ने प्रस्तोता और ब्रॉडकास्ट टीम में चार्ल्स डेगनॉल, नैटली जर्मनोस, एलन विल्किंस, लॉरा मैकगोल्ड्रिक, जतिन सप्रू, कैस नायडू, रौनक कपूर और अली मिशेल को भी शामिल किया है। ये सभी टूर्नामेंट के दौरान दर्शकों तक खिलाड़ियों की कहानियां, मैचों का विश्लेषण और मैदान से जुड़ी खास जानकारियां पहुंचाएंगे।
महिला टी20 विश्व कप 2026 का आयोजन इंग्लैंड में होगा। टूर्नामेंट की शुरुआत 12 जून को इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच मुकाबले से होगी जबकि फाइनल मैच 5 जुलाई को ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर खेला जाएगा। कुल 12 टीमें खिताब के लिए मुकाबला करेंगी और पूरे टूर्नामेंट में 33 मैच खेले जाएंगे।
मिताली राज ने कहा कि इस बार सभी टीमों में शानदार प्रतिभा मौजूद है और कई खिलाड़ी ऐसे हैं जो अपने प्रदर्शन से टूर्नामेंट का रुख बदल सकते हैं। वहीं, ईसा गुहा ने कहा कि इंग्लैंड के सभी मेजबान शहर और मैदान इस बड़े आयोजन के लिए शानदार मंच प्रदान करेंगे।
पूर्व इंग्लैंड कप्तान नासिर हुसैन का मानना है कि महिला क्रिकेट का स्तर पहले से कहीं ज्यादा मजबूत हो चुका है और यह टूर्नामेंट नई पीढ़ी को प्रेरित करेगा। इयान बिशप का मानना है कि हर आईसीसी टूर्नामेंट यादगार पल देता है और इस बार भी प्रशंसकों को कई ऐतिहासिक क्षण देखने को मिलेंगे।
मानव सुथार की फिरकी का चला जादू, टेस्ट डेब्यू में भारत की ओर से डाला दूसरा सर्वश्रेष्ठ स्पेल
न्यू चंडीगढ़, 08 जून (वेब वार्ता)। भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मुकाबला महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है।
पहली पारी में अफगानिस्तान की पूरी टीम 152 रन बनाकर ऑलआउट हुई। मानव सुथार की फिरकी का जादू जमकर चला और उन्होंने 6 विकेट अपने नाम किए।
मानव ने 22 ओवर के स्पेल में महज 33 रन देकर 6 विकेट चटकाए। वह भारत की ओर से टेस्ट डेब्यू में दूसरा बेस्ट गेंदबाजी स्पेल डालने वाले गेंदबाज बन गए हैं।
भारत की ओर से बेस्ट डेब्यू गेंदबाजी स्पेल डालने का रिकॉर्ड नरेंद्र हिरवानी के नाम है, जिन्होंने 1988 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 61 रन देकर 8 विकेट चटकाए थे। इसके साथ ही पिछले 35 वर्षों में मानव टेस्ट डेब्यू में 6 विकेट लेने वाले महज दूसरे भारतीय गेंदबाज बने हैं।
मानव ने अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट इतिहास का दूसरा सबसे बेहतरीन स्पेल फेंका। अफगानिस्तान के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी स्पेल डालने का रिकॉर्ड रहकीम कॉर्नवॉल के नाम दर्ज है, जिन्होंने 2019 में 75 रन देकर 7 विकेट निकाले थे।
मानव सुथार इस सदी में अपने टेस्ट करियर की पहली ही पारी में 5 विकेट लेने वाले महज दूसरे भारतीय गेंदबाज बने हैं। उनसे पहले यह कारनामा अमित मिश्रा ने साल 2008 में किया था।
23 वर्षीय स्पिन गेंदबाज के आगे अफगानिस्तान का बल्लेबाजी क्रम ताश के पत्तों की तरह बिखर गया। मेहमान टीम की ओर से सिर्फ रहमत शाह ही क्रीज पर टिककर खेल सके और उन्होंने सर्वाधिक 60 रन बनाए। वहीं, कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने 48 गेंदों का सामना करने के बाद 4 चौकों की मदद से 20 रन बनाए, जबकि अटल ने 17 रन बनाए।
अफगानिस्तान के पांच बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक पार करने में नाकाम रहे। पहली पारी के आधार पर भारतीय टीम ने 412 रनों की बड़ी बढ़त हासिल की। मानव के अलावा, प्रसिद्ध कृष्णा ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 37 रन देकर 3 विकेट चटकाए, जबकि वॉशिंगटन सुंदर ने एक विकेट अपने नाम किया।
सूरत : समस्त मराठा कुणबी पाटील समाज वेलफेयर ट्रस्ट ने 210 मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान
सूरत। समस्त मराठा कुणबी पाटील समाज वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा आयोजित "विद्यार्थी सम्मान समारोह-2026" उत्साह, अनुशासन और गौरवपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
समारोह की शुरुआत 2 जून को बारडोली के निकट महाराष्ट्र से आ रही एसटी बस दुर्घटना में जान गंवाने वाले सात लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों एवं समाजजनों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
इसके पश्चात सम्मान समारोह का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी, अभिभावक, समाजबंधु एवं विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित अतिथि उपस्थित रहे। रानी लक्ष्मीबाई कम्युनिटी हॉल खचाखच भरा हुआ था, जो समाज में शिक्षा के प्रति बढ़ती जागरूकता और ट्रस्ट के प्रति विश्वास को दर्शाता है।
समारोह में मराठा पाटील समाज मंडल के अध्यक्ष छोटूभाई पाटील, डिप्टी मेयर सुधाकर चौधरी, पूर्व डिप्टी मेयर डॉ. नरेंद्र पाटील, डॉ. रविंद्र पाटील, नगरसेवक भाईदासभाई पाटील, संजयभाई पाटील, रविंद्र खैरनार, पूर्व नगरसेवक विनोद भगवान पाटील, नगरसेविका अलका पाटील, सुषमा पाटील सहित शिक्षा, प्रशासन और पुलिस विभाग से जुड़े अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
लिंबायत विधानसभा क्षेत्र की विधायक संगीता ताई पाटील ने विद्यार्थियों के लिए शुभकामना संदेश भेजते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं युथ फोर गुजरात के अध्यक्ष जिग्नेशभाई पाटील ने भी विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
कार्यक्रम के दौरान कक्षा 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर तथा विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कुल 210 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
एक ही मंच से इतनी बड़ी संख्या में विद्यार्थियों का समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित सम्मान समारोह समाज के लिए गर्व का विषय रहा। मुख्य अतिथियों के संबोधन, ट्रस्ट की गतिविधियों की जानकारी और सम्मान समारोह सहित पूरा कार्यक्रम मात्र तीन घंटे में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस अवसर पर राष्ट्रपति पदक से सम्मानित पीएसआई संजय मुरलीधर पाटील तथा सुनील गोरख देसले का विशेष सम्मान किया गया। साथ ही हाल ही में निर्वाचित पाटील समाज के सभी नगरसेवकों को भी समाजहित में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की सफलता में महिला आयोजन समिति की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मनीषा पाटील, भारती पाटील, प्रेमिला पाटील, प्रेरणा पाटील, पुष्पा पाटील, माधुरी सालुंखे, गायत्री पाटील एवं पूनम पाटील द्वारा किए गए उत्कृष्ट नियोजन एवं समर्पित प्रयासों की सभी ने सराहना की।
ट्रॉफी, प्रमाणपत्र और विद्यार्थियों के विवरणों के सत्यापन एवं सुधार कार्य में चंद्रकांत पाटील का विशेष योगदान रहा। वहीं विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को आमंत्रित करने में श्याम सर तथा कार्यक्रम की तैयारियों में भास्कर पाटील, अंकुश पाटील, प्रमोद सालुंखे, अनिल पाटील और कार्यक्रम में उत्साह का संचार करने वाले प्रशांत पाटील (कोटीवाला भाऊ) की भूमिका उल्लेखनीय रही। इसके अलावा राजुभाई पाटील एवं सभी दानदाताओं का भी कार्यक्रम की सफलता में महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
ट्रस्ट के संस्थापक दीपक आर. पाटील ने कार्यक्रम की सफलता के लिए समाज के अग्रणियों, दानदाताओं, अभिभावकों, विद्यार्थियों, महिला आयोजन समिति एवं स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समाज के विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने और नई पीढ़ी को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के उद्देश्य से ट्रस्ट भविष्य में भी ऐसे प्रेरणादायी एवं समाजोपयोगी कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा।
समारोह के अंत में ट्रस्ट द्वारा प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वाले सभी समाजबंधुओं, गणमान्य व्यक्तियों, अभिभावकों, विद्यार्थियों, स्वयंसेवकों और दानदाताओं के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया गया।
‘गवर्नर’ में मनोज बाजपेयी ने बताया ताकत का असली मतलब
मुंबई, 08 जून (वेब वार्ता)। बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी की आगामी फिल्म गवर्नर को लेकर दर्शकों में उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। सच्ची घटनाओं से प्रेरित यह फिल्म भारत के इतिहास के उस दौर की कहानी को पर्दे पर पेश करती है, जब देश गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहा था।
फिल्म में मनोज बाजपेयी एक दृढ़ और निर्णायक गवर्नर की भूमिका निभा रहे हैं, जिन पर देश को आर्थिक संकट से उबारने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।
उनका किरदार उन कठिन फैसलों और मजबूत नेतृत्व को दर्शाता है, जिन्होंने देश के भविष्य को नई दिशा देने में अहम भूमिका निभाई। फिल्म के प्रचार अभियान के तहत मनोज बाजपेयी ने ‘पावर’ यानी ताकत के वास्तविक अर्थ को लेकर अपनी बात साझा की है।
उनके अनुसार, असली ताकत उस सच को सुनने की क्षमता में निहित होती है, जिसे अधिकांश लोग सुनना नहीं चाहते। फिल्म के निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर मनोज बाजपेयी का एक विशेष वीडियो साझा किया है, जिसमें वह ताकत और नेतृत्व की अपनी अवधारणा को व्यक्त करते नजर आते हैं। वीडियो के साथ जारी संदेश में कहा गया है कि ‘गवर्नर’ 12 जून, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
फिल्म का निर्माण सनशाइन पिक्चर्स के बैनर तले किया गया है। इसका निर्देशन चिन्मय मांडलेकर ने किया है। फिल्म के निर्माता विपुल अमृतलाल शाह तथा सह-निर्माता आशिन ए. शाह हैं। फिल्म की पटकथा सुवेंदु भट्टाचार्य, सौरभ भरत, रवि असरानी और विपुल अमृतलाल शाह ने मिलकर लिखी है।
फिलीपींस में भीषण भूकंप, आठ की मौत, सुनामी की तीन फुट ऊंची लहरें की गयीं दर्ज
मनीला, 08 जून (वेब वार्ता)। फिलीपींस में सोमवार तड़के 7.8 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप के झटके महसूस किये गये, जिससे हुए हादसों में अब तक आठ लोगों की मौत हो गयी है और 200 से ज्यादा लोग घायल हो गये हैं।
देश के एक दक्षिणी शहर में कई इमारतें और एक मुख्य संपर्क पुल क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि इसके बाद उठी तीन फुट ऊंची सुनामी ने नजदीकी तटीय क्षेत्रों में दहशत फैला दी।
अधिकारियों ने बताया कि इस आपदा में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गयी है और 200 से अधिक लोग घायल हुए हैं। भूकंप के झटके आने के करीब पांच घंटे बाद प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने कहा कि सुनामी का खतरा अब काफी हद तक टल गया है।
फिलीपीन ज्वालामुखी और भूकंप विज्ञान संस्थान के अनुसार, सुल्तान कुदरत और सारंगनी के फिलीपीन प्रांतों में जमीन पर बने सुनामी निगरानी केंद्रों ने तीन फुट ऊंची लहरें दर्ज कीं। चेतावनी केंद्र ने हालांकि खतरे को काफी हद तक टला हुआ बताया है, लेकिन लोगों से सतर्क रहने और स्थानीय अधिकारियों की
चेतावनियों पर ध्यान देने का आग्रह किया है, क्योंकि अगले कुछ घंटों तक समुद्र के जलस्तर में उतार- चढ़ाव जारी रह सकता है।
फिलीपींस के अलावा, इंडोनेशिया और मलेशिया के समुद्र में भी हलचल देखी गयी, हालांकि यहां छोटी लहरें दर्ज की गयीं। इस भूकंप ने दक्षिणी फिलीपींस में इमारतों और अवसरंचना को काफी नुकसान पहुंचाया है, हालांकि सुनामी से हुए नुकसान की स्थिति अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
श्री टेरेसिटो बैकोलकोल ने कहा, “यह एक बड़ा भूकंप है और बड़े नुकसान की आशंका है। सामने आये वीडियो के आधार पर हमने कुछ क्षतिग्रस्त इमारतों को पहले ही देखा है।”
भूकंप के तुरंत बाद फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर ने कहा कि आपदा राहत बल और एजेंसियां राहत कार्य के लिए पूरी तरह तैयार हैं। श्री मार्कोस ने कहा, “ राष्ट्रीय सरकार पूरी मुस्तैदी से काम कर रही है और हम लोगों को इस संकट में नहीं छोड़ नहीं देंगे।”
फिलीपींस समय के अनुसार, सोमवार सुबह सात बजकर 37 मिनट पर आये इस भूकंप के बाद कई और भूकंप के झटके महसूस किये गये, जिनकी तीव्रता 6.1 तक दर्ज की गयी। ज्वालामुखी और भूकंप विज्ञान संस्थान के अनुसार, यह भूकंप 6.2 मील की गहराई पर कोटाबाटो ट्रेंच में हुई हलचल के कारण आया।
दुनिया के सबसे आपदा-संभावित देशों में से एक, फिलीपींस प्रशांत महासागर के रिंग ऑफ फायर पर स्थित होने के कारण अक्सर भूकंप और ज्वालामुखी विस्फोटों की चपेट में आता रहता है, जो महासागर के चारों ओर भूकंपीय फॉल्ट्स का एक क्षेत्र है।
इसके अलावा, इस द्वीप समूह को हर साल लगभग 20 चक्रवात और उष्णकटिबंधीय तूफानों का सामना करना पड़ता है।
गुज्जुभाई इंडस्ट्रीज ने शेयरधारक मूल्य सृजन के लिए रणनीतिक विलय पूरा किया, प्रमोटर हिस्सेदारी बढ़कर 63.75% हुई
ठाणे (महाराष्ट्र) [भारत], 8 जून: गुज्जुभाई इंडस्ट्रीज लिमिटेड (BSE: 532070), जिसे पहले सुमुका एग्रो इंडस्ट्रीज लिमिटेड के नाम से जाना जाता था, ने गुज्जुभाई फूड्स प्राइवेट लिमिटेड के साथ अपने विलय को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है।
इस विलय के माध्यम से विनिर्माण, ब्रांडिंग, मार्केटिंग, बिक्री और वितरण गतिविधियों को एकीकृत करते हुए एक समेकित मंच का निर्माण किया गया है।
यह विलय एक-दूसरे से निकटता से जुड़े दो व्यवसायों को एक ही सूचीबद्ध इकाई के अंतर्गत लाता है, जिससे कॉर्पोरेट संरचना सरल होगी, शेयरधारकों के हित बेहतर रूप से संरेखित होंगे, संभावित हितों के टकराव समाप्त होंगे तथा भविष्य में होने वाले मूल्य सृजन का लाभ सभी हितधारकों को प्राप्त होगा। साथ ही, परिचालन तालमेल और बड़े पैमाने की कार्यक्षमताओं का लाभ भी मिलेगा।
विनिर्माण और बाजार-केंद्रित गतिविधियों को एक ही इकाई के अंतर्गत लाने से कंपनी को बेहतर पैमाने की अर्थव्यवस्थाएं, संसाधनों का अधिक प्रभावी उपयोग, सप्लाई चेन दक्षताओं में सुधार और मजबूत रणनीतिक क्रियान्वयन का लाभ मिलने की उम्मीद है। यह एकीकृत संरचना निर्णय लेने की प्रक्रिया को तेज करने और भविष्य के विस्तार के लिए मजबूत आधार प्रदान करने में भी सहायक होगी।
विलय के परिणामस्वरूप कंपनी में प्रमोटर हिस्सेदारी 27.71% से बढ़कर 63.75% हो गई है, जो विलयित इकाई में प्रमोटर स्वामित्व के एकीकरण को दर्शाती है। इसके अतिरिक्त, प्रमोटरों ने खुले बाजार से भी लगातार शेयर खरीदे हैं, जो कंपनी की दीर्घकालिक विकास संभावनाओं और भविष्य को लेकर उनके विश्वास को प्रदर्शित करता है।
इस अवसर पर टिप्पणी करते हुए सीए शैली पटेल, प्रमोटर एवं प्रबंध निदेशक, ने कहा: "यह विलय हमारे व्यवसाय की स्वाभाविक प्रगति का प्रतिनिधित्व करता है और ऐसा ढांचा तैयार करता है जो सभी हितधारकों के हितों के साथ बेहतर रूप से संरेखित है।
कई वर्षों से गुज्जुभाई फूड्स और सुमुका एग्रो इंडस्ट्रीज एक ही वैल्यू चेन के पूरक हिस्सों के रूप में कार्य कर रहे थे। दोनों व्यवसायों को एक ही सूचीबद्ध मंच के अंतर्गत लाकर हमने एक अधिक पारदर्शी, कुशल और विस्तार योग्य संगठन का निर्माण किया है, जहाँ भविष्य की वृद्धि से उत्पन्न होने वाले लाभ सभी शेयरधारकों को समान रूप से प्राप्त होंगे।"
"हमें कंपनी की दीर्घकालिक विकास यात्रा और खाद्य एवं एफएमसीजी क्षेत्र में उभर रहे अवसरों पर पूरा विश्वास है। ऑर्गेनिक और इनऑर्गेनिक दोनों प्रकार के विस्तार पर स्पष्ट ध्यान केंद्रित करते हुए हम Flipkart Minutes, Swiggy Instamart, FirstClub और DMart Ready जैसे प्रमुख क्विक-कॉमर्स और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर अपने उत्पादों की उपलब्धता बढ़ा रहे हैं।
साथ ही, हम रणनीतिक अधिग्रहण के अवसरों का मूल्यांकन कर रहे हैं और फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड सप्लाई चेन में अपनी क्षमताओं को और मजबूत बना रहे हैं। हमें विश्वास है कि ये पहल हमारी बाजार स्थिति को और सुदृढ़ करेंगी तथा हमारे शेयरधारकों के लिए दीर्घकालिक और सतत मूल्य सृजन करेंगी।"
कंपनी का मानना है कि यह विलय विनिर्माण उत्कृष्टता, ब्रांड निर्माण और वितरण क्षमताओं को एक ही मंच के अंतर्गत लाकर विकास के अगले चरण के लिए एक मजबूत आधार प्रदान करता है।
विस्तृत उत्पाद पोर्टफोलियो, बढ़ते वितरण नेटवर्क और आधुनिक रिटेल, क्विक-कॉमर्स तथा ई-कॉमर्स चैनलों में बढ़ती उपस्थिति के साथ, गुज्जुभाई इंडस्ट्रीज भारत के तेजी से विकसित हो रहे खाद्य एवं एफएमसीजी क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने के लिए अच्छी स्थिति में है।
गुज्जुभाई इंडस्ट्रीज लिमिटेड के बारे में
गुज्जुभाई इंडस्ट्रीज लिमिटेड (BSE: 532070), जिसे पहले सुमुका एग्रो इंडस्ट्रीज लिमिटेड के नाम से जाना जाता था, एक सार्वजनिक रूप से सूचीबद्ध खाद्य एवं एफएमसीजी कंपनी है, जो उपभोक्ता उत्पादों के विनिर्माण, ब्रांडिंग, मार्केटिंग और वितरण में संलग्न है।
गुज्जुभाई फूड्स प्राइवेट लिमिटेड के साथ विलय के बाद, कंपनी पारंपरिक रिटेल, आधुनिक व्यापार, क्विक-कॉमर्स और ई-कॉमर्स चैनलों के माध्यम से उपभोक्ताओं को सेवा प्रदान करने वाला एक एकीकृत व्यवसाय मॉडल संचालित करती है।
कंपनी भारतीय बाजार के लिए अपने उत्पाद पोर्टफोलियो का विस्तार करने, वितरण नेटवर्क को मजबूत बनाने और विस्तार योग्य ब्रांडों के निर्माण पर केंद्रित है।
सूरत : पुलिस बनी ममता की मिसाल, लावारिस नवजात बच्ची की ‘छठी’ मनाकर किया नामकरण
सूरत। कानून-व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी निभाने वाली पुलिस का एक संवेदनशील और मानवीय चेहरा सूरत के पांडेसरा पुलिस स्टेशन में देखने को मिला।
लावारिस हालत में मिली एक नवजात बच्ची की देखभाल करने के बाद पुलिसकर्मियों ने उसकी ‘छठी’ मनाई, नामकरण संस्कार किया और उसे एक परिवार जैसा स्नेह दिया। गुजरात पुलिस के इतिहास में यह घटना मानवता और संवेदनशीलता की अनूठी मिसाल बन गई है।
जानकारी के अनुसार, 21 मई 2026 को बमरोली रोड स्थित औद्योगिक क्षेत्र में एक नवजात बच्ची चार पहिया वाहन के नीचे लावारिस अवस्था में मिली थी। भीषण गर्मी के बीच वहां से गुजर रहे एक रिक्शा चालक ने बच्ची को देखा और तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पांडेसरा पुलिस की पीसीआर वैन मौके पर पहुंची और 108 एम्बुलेंस की सहायता से बच्ची को तत्काल उपचार के लिए न्यू सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।
अस्पताल में भर्ती बच्ची की हालत गंभीर थी। इस दौरान पांडेसरा पुलिस स्टेशन की महिला पुलिसकर्मियों ने मातृत्व भाव के साथ उसकी देखभाल की। लगातार 13 दिनों तक उन्होंने दिन-रात उसकी सेवा की। चिकित्सकों के उपचार और पुलिसकर्मियों की देखभाल से बच्ची पूरी तरह स्वस्थ हो गई।
बच्ची के स्वस्थ होने पर एच डिवीजन के एसीपी जेड.आर. देसाई तथा पांडेसरा पुलिस स्टेशन के पीआई के.डी. जडेजा के मार्गदर्शन में पुलिस स्टाफ ने उसकी ‘छठी’ मनाने का निर्णय लिया।
छठी समारोह के अवसर पर पुलिस स्टेशन को फूलों और सजावट से सजाया गया। वैदिक परंपराओं के अनुसार पूजा-अर्चना कर नवजात का नामकरण संस्कार संपन्न कराया गया। इस अवसर पर बच्ची को कपड़े, कंबल, खिलौने, बेबी केयर किट, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता सामग्री सहित अनेक उपयोगी उपहार भेंट किए गए।
समारोह के दौरान नवजात बच्ची का नाम ‘कशिश’ रखा गया। ‘कशिश’ का अर्थ आकर्षण और ऐसा अपनापन है जो किसी भी व्यक्ति के हृदय को स्पर्श कर ले। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि यह नाम बच्ची के जीवन में प्रेम, सुरक्षा और नए अवसरों का प्रतीक बनेगा।
इस आयोजन में महिला हेड कांस्टेबल भाग्यश्री वाघेला, तेजलबा परमार, केशवीबेन चावड़ा सहित ‘शी टीम’ के सदस्यों और अन्य पुलिसकर्मियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। अधिक मास के पवित्र दिनों में आयोजित यह कार्यक्रम केवल एक रस्म नहीं, बल्कि मानवता, करुणा और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश बन गया।
पांडेसरा पुलिस की इस पहल ने यह साबित कर दिया कि खाकी वर्दी केवल कानून की रक्षा ही नहीं करती, बल्कि जरूरत पड़ने पर ममता और संरक्षण का भी सबसे बड़ा सहारा बन सकती है। अब ‘कशिश’ को ऐसा परिवार मिल गया है, जो उसकी सुरक्षा और भविष्य के लिए हर समय उसके साथ खड़ा है।
सूरत : खाड़ी में बाढ़ की समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में आगे बढ़ा नगर निगम प्रशासन
सूरत। आगामी मानसून को देखते हुए सूरत महानगरपालिका ने शहर में प्री-मानसून तैयारियों और खाड़ियों की सफाई का अभियान युद्धस्तर पर शुरू कर दिया है।
हर वर्ष मानसून के दौरान शहर के कई निचले इलाकों में जलभराव और खाड़ी में बाढ़ की समस्या उत्पन्न होती है। इस चुनौती से निपटने के लिए प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। इसी क्रम में गुजरात के स्वास्थ्य राज्य मंत्री प्रफुल पानशेरिया ने विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर चल रहे कार्यों की समीक्षा की।
मंत्री प्रफुल पानशेरिया ने सूरत महानगरपालिका के पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पुणा क्षेत्र स्थित भगवती सोसायटी का दौरा किया, जहां खाड़ी सफाई का कार्य प्रगति पर है।
निरीक्षण के दौरान सूरत की महापौर मायाबेन मावाणी, नगरसेवक एवं स्थानीय संगठन प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। अधिकारियों के साथ क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों तथा मानसून के दौरान आने वाली चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस वर्ष महानगरपालिका ने खाड़ियों की सफाई को अधिक प्रभावी बनाने के लिए आधुनिक तकनीक का उपयोग शुरू किया है। भगवती सोसायटी क्षेत्र में ‘एम्फीबियस एक्सकेवेटर’ मशीन की मदद से सफाई कार्य किया जा रहा है।
यह विशेष मशीन पानी और जमीन दोनों पर कार्य करने में सक्षम है तथा खाड़ी में जमा कचरा, प्लास्टिक, गाद और झाड़ियों को हटाकर जल निकासी की क्षमता बढ़ाने का काम कर रही है।
निरीक्षण के दौरान मंत्री ने अधिकारियों से कार्य की प्रगति की जानकारी ली और निर्देश दिया कि मानसून शुरू होने से पहले सभी आवश्यक कार्य पूर्ण कर लिए जाएं।
उन्होंने कहा कि निचले क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को जलभराव, गंदगी और दुर्गंध जैसी समस्याओं का सामना न करना पड़े, इसके लिए अभी से प्रभावी योजना बनाकर कार्य करना आवश्यक है।
प्रफुल पानशेरिया ने स्पष्ट कहा कि प्री-मानसून कार्य सीधे नागरिकों की सुविधा और स्वास्थ्य से जुड़े हुए हैं, इसलिए कार्यों की गुणवत्ता में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने नालों, खाड़ियों और ड्रेनेज लाइनों की सफाई निर्धारित समयसीमा में पूरी करने के निर्देश दिए।
महानगरपालिका द्वारा वराछा, पुणा, लिंबायत और उधना जैसे जलभराव प्रभावित क्षेत्रों को हॉटस्पॉट के रूप में चिन्हित किया गया है। प्रशासन का कहना है कि इन क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है।
साथ ही, फ्लड कंट्रोल रूम, डी-वॉटरिंग पंपिंग स्टेशन और आपातकालीन राहत टीमों को भी मानसून के दौरान संभावित स्थिति से निपटने के लिए तैयार रखा जा रहा है।
मनपा प्रशासन का दावा है कि समय रहते किए जा रहे इन कार्यों से इस वर्ष मानसून के दौरान शहरवासियों को जलभराव और खाड़ी में बाढ़ जैसी समस्याओं से काफी हद तक राहत मिल सकेगी।
सूरत : वेसू में श्रीराम कथा के दूसरे दिन राम जन्मोत्सव और सीता-राम विवाह प्रसंग ने बांधा समां
वेसू स्थित कैपिटल ग्रीन सोसायटी बैंक्वेट हॉल में आयोजित श्रीराम कथा महोत्सव के दूसरे दिन भक्ति, श्रद्धा और उत्साह का अनुपम संगम देखने को मिला। कथा का शुभारंभ मुख्य यजमान वासुदेव गिलड़ा एवं आशीष अग्रवाल द्वारा विधिविधान से श्रीगणेश पूजन, कलश स्थापना एवं नवग्रह पूजन के साथ किया गया।
द्वितीय दिवस की कथा में पूज्या संत अलका जी ने भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव तथा सीता-राम विवाह के पावन प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने कहा कि भगवान की कृपा प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रभु स्मरण और भक्ति आवश्यक है। रामायण केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने वाला आदर्श मार्गदर्शक है, जो धर्म, कर्तव्य और संस्कारों का संदेश देता है।
संत अलका जी ने अपने प्रवचन में कहा कि भगवान श्रीराम का संपूर्ण जीवन मर्यादा, त्याग, सत्य और आदर्शों का प्रतीक है। उनके जीवन से प्रेरणा लेकर व्यक्ति अपने जीवन को सार्थक बना सकता है। कथा के दौरान उनके श्रीमुख से प्रवाहित रामकथा ने श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया।
कथा के विशेष आकर्षण के रूप में सीता-राम विवाह उत्सव का आयोजन किया गया। विवाह प्रसंग के दौरान भजनों और मंगल गीतों की मधुर प्रस्तुतियों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए नृत्य कर अपनी आस्था और श्रद्धा व्यक्त की। पूरे कथा स्थल पर जय श्रीराम के उद्घोष गूंजते रहे।
इस अवसर पर गजानंद राठी, सत्यनारायण दरगड़, रामकिशोर जाजू, सत्येन सोमानी, विनीत काबरा, मानिक राठी, प्रदीप काबरा एवं मदनमोहन पेडीवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कथा स्थल पूरे समय भक्तिमय वातावरण और धार्मिक उल्लास से ओत-प्रोत रहा।
सूरत : सोमोलाई हनुमान गौशाला में गौभक्त स्नेह मिलन एवं गौ दर्शन महोत्सव संपन्न
श्री गौ सेवा समिति द्वारा संचालित श्री सोमोलाई हनुमान गौशाला, टोरेंट पावर के आगे, गाय पगला, धोरण पारडी गांव में रविवार को गौभक्त स्नेह मिलन, गौ दर्शन एवं भंडारा कार्यक्रम हर्षोल्लास और श्रद्धाभाव के साथ आयोजित किया गया। पुरुषोत्तम मास के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में शहर सहित विभिन्न क्षेत्रों से करीब 250 गौभक्तों ने भाग लेकर गौ सेवा एवं गौ पूजन का लाभ प्राप्त किया।
संस्था के सचिव अनिल गुप्ता ने बताया कि पुरुषोत्तम मास के उपलक्ष्य में गौ सेवकों के सहयोग से गौ दर्शन, स्नेह मिलन, भंडारा एवं गौ माता को लापसी प्रसाद अर्पित करने का विशेष आयोजन किया गया। शहर से लगभग 28 किलोमीटर दूर स्थित गौशाला में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान भजन गायक अजीत दाधीच ने "जल जमुना को पानी किया लाऊ ओ रसिया" तथा "मीठा रस से भरेड़ी राधा रानी" सहित अनेक भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति दी। वहीं गौ माता की महिमा पर आधारित भजनों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। भजनों की मधुर स्वर लहरियों पर माता-बहनों एवं गौभक्तों ने उत्साहपूर्वक नृत्य कर भक्ति रस का आनंद लिया।
संस्था के अध्यक्ष अरुण पाटोदिया ने गौशाला में संचालित विकास कार्यों एवं दैनिक गतिविधियों की जानकारी देते हुए गौ सेवा के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में संस्था के कोषाध्यक्ष मनोज जोगानी ने आगंतुक अतिथियों का स्वागत किया तथा उन्हें गौ माता का प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इसके पश्चात गौ माता की सामूहिक आरती की गई और उन्हें लापसी का प्रसाद अर्पित किया गया। आरती के बाद सभी श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम में विशेष रूप से मुंबई से आए जयप्रकाश शाह, उमेश अग्रवाल, रघुवीर सिंह, किरणजी, प्रकाशजी, नैनाराम, विकेशजी एवं दामोदरजी सहित मानसरोवर माजीसा महिला मंडल की बहनों तथा बड़ी संख्या में गौभक्तों ने सहभागिता निभाई। आयोजन श्रद्धा, सेवा और गौभक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ।
सूरत : राजस्थान युवा संघ, सूरत में बाबा बालकनाथ जी का भव्य स्वागत एवं सम्मान
राजस्थान के लोकप्रिय विधायक एवं संत बाबा बालकनाथ जी के सूरत प्रवास के दौरान राजस्थान युवा संघ, सूरत द्वारा संघ कार्यालय में भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राजस्थान समाज के गणमान्य नागरिकों, पदाधिकारियों तथा बड़ी संख्या में समाजबंधुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर बाबा बालकनाथ जी का अभिनंदन किया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में राजस्थान युवा संघ के उपाध्यक्ष रामावतार पारीक ने संस्था के विजन एवं भावी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए समाज के सर्वांगीण विकास, संगठन की मजबूती तथा युवाओं को समाज सेवा से जोड़ने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।
इसके पश्चात संस्था के सचिव जगदीश शर्मा ने राजस्थान युवा संघ का परिचय प्रस्तुत करते हुए संगठन द्वारा समाजहित में संचालित विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का विस्तृत विवरण दिया।
संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी विश्वनाथ पचेरिया ने अपने संबोधन में कहा कि राजस्थान युवा संघ सूरत में निवासरत राजस्थान समाज के लगभग 10 लाख लोगों का प्रतिनिधित्व करने वाली अग्रणी संस्था है। उन्होंने कहा कि संगठन समाज की एकता, उत्थान एवं सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।
अपने उद्बोधन में बाबा बालकनाथ जी ने राजस्थान युवा संघ के कार्यों की सराहना करते हुए गुजरात की धरती पर राजस्थान की गौरवशाली संस्कृति, परंपराओं एवं संस्कारों के संरक्षण और संवर्धन के लिए संस्था का विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रवासी समाज द्वारा अपनी सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाए रखना प्रेरणादायक और अनुकरणीय कार्य है। उन्होंने शिक्षा, संगठन, संस्कार एवं सेवा भाव को और अधिक सशक्त बनाने का संदेश देते हुए युवाओं से राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर संगठन मंत्री अशोक सारस्वत, महेंद्र चौधरी, गिरधारी राजपुरोहित, सहसचिव शक्ति सिंह, सह-कोषाध्यक्ष विनोद सारस्वत, पंकज शर्मा, गणपत भाटी, मीडिया प्रभारी शीशपाल रातूसारिया, मनोहर वैष्णव, वीरेंद्र राजावत, विक्रम राव, श्याम माली सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
समारोह के अंत में बाबा बालकनाथ जी का सम्मान किया गया तथा उपस्थित अतिथियों एवं समाजबंधुओं का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण, उत्साहपूर्ण एवं प्रेरणादायी वातावरण में संपन्न हुआ।
सूरत : महेश नवमी पर माहेश्वरी यूथ क्लब ने लगाया महेश प्याऊ, राहगीरों को बांटा गुलाब शरबत और नींबू पानी
महेश नवमी 2026 के पावन पर्व के उपलक्ष्य में माहेश्वरी यूथ क्लब, सूरत द्वारा रविवार, 7 जून को भटार चार रास्ता स्थित महेश प्याऊ पर आमजन, राहगीरों एवं श्रमिकों के लिए गुलाब शरबत और नींबू पानी सेवा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य भीषण गर्मी के बीच लोगों को राहत प्रदान करना था।
संस्था के अध्यक्ष कृष्णा बल्दवा ने बताया कि प्याऊ के आसपास बड़ी संख्या में राहगीर और मजदूर वर्ग के लोग आवागमन करते हैं। गर्म मौसम को देखते हुए उनके लिए लगभग 500 लीटर गुलाब शरबत एवं नींबू पानी का वितरण किया गया, जिससे लोगों को काफी राहत मिली।
संस्था के सचिव अभिषेक धूत ने जानकारी देते हुए बताया कि महेश नवमी पर्व के अंतर्गत आगामी 14 जून 2026 को माहेश्वरी यूथ क्लब द्वारा पर्वत पाटिया स्थित माहेश्वरी लक्ज़रिया में अहमदाबाद के प्रसिद्ध ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञ डॉ. विजय बंग के मार्गदर्शन में निशुल्क ऑर्थोपेडिक चेकअप एवं जॉइंट रिप्लेसमेंट परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा।
संस्था के मुकेश टावरी ने बताया कि कार्यक्रम की सफलता में कार्यकारिणी सदस्यों कपिल कपूरिया, रजनीश तापड़िया, राजेश राठी, पवन सोनी, वासु असावा, दीपक बाहेती, किशन राठी, सोनू मनिहार, राघव राठी एवं सीताराम सोमानी का विशेष सहयोग रहा। अंत में संस्था पदाधिकारियों ने सभी समाजजनों को महेश नवमी की अग्रिम शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
सूरत : उधना-गोडादरा माहेश्वरी सभा का गठन, सत्यनारायण देवपुरा अध्यक्ष एवं दिनेश चांडक बने सचिव
सूरत जिला माहेश्वरी सभा के अंतर्गत आने वाली उधना-गोडादरा माहेश्वरी सभा की नई कार्यकारिणी का गठन शनिवार को सर्वसम्मति से किया गया। सभा परिवार के दामोदर राठी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि संगठन के विभिन्न पदों पर नए पदाधिकारियों का चयन किया गया।
नई कार्यकारिणी में सत्यनारायण देवपुरा को अध्यक्ष तथा दिनेश चांडक को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा महेश साबू एवं जगदीश कोठारी को उपाध्यक्ष, श्याम सुंदर राठी को कोषाध्यक्ष, मुकेश न्याति को संगठन मंत्री तथा सुनील न्याति एवं अमित राठी को सहसचिव नियुक्त किया गया।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सदस्यों ने स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों ने समाजहित एवं समाज सेवा के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी तथा नई टीम के सफल कार्यकाल की कामना की।
सूरत : पर्वत पाटिया में 10 हजार गिलास छाछ का वितरण, गौ सम्मान अभियान के तहत कराया गया हस्ताक्षर अभियान
भीषण गर्मी के बीच आमजन को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से सर्व धर्म नारायणी सेवा, सूरत द्वारा पर्वत पाटिया स्थित कबूतर चौक पर 10,000 गिलास छाछ का वितरण किया गया। यह सेवा कार्य अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन एवं बैटर तुम्हारो फाउंडेशन के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
संगठन के अध्यक्ष सचिन सिंगला ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गर्मी से राहत प्रदान करने के साथ-साथ समाज में सेवा और सहयोग की भावना को बढ़ावा देना था। छाछ वितरण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने लाभ प्राप्त किया और आयोजन की सराहना की।
उन्होंने बताया कि इस पुनीत सेवा कार्य में भरतजी, सुनील मानधनी, गोपाल शाह, भरत चांडक सहित अनेक समाजसेवियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई और कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
इस अवसर पर "गौ सम्मान अभियान" के अंतर्गत जनजागरण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। अभियान के तहत लोगों से हस्ताक्षर कराए गए, जिससे गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिए जाने के समर्थन में जनमत तैयार किया जा सके। लोगों ने उत्साहपूर्वक इस अभियान में भाग लेकर अपना समर्थन दर्ज कराया। सेवा, सहयोग और सामाजिक जागरूकता का यह संयुक्त अभियान क्षेत्रवासियों के लिए प्रेरणादायक साबित हुआ तथा समाजहित के कार्यों में सहभागिता का संदेश दे गया।
वडोदरा : मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने दिवंगत विधायक योगेशभाई पटेल को दी श्रद्धांजलि, प्रार्थना सभा में हुए शामिल
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने रविवार को वडोदरा के नवलखी ग्राउंड में आयोजित मांजलपुर के लोकप्रिय विधायक एवं वरिष्ठ जनप्रतिनिधि योगेशभाई पटेल की प्रार्थना सभा में शामिल होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत योगेशभाई पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर उन्होंने परिवारजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं तथा शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी।
प्रार्थना सभा में मंत्री रमनभाई सोलंकी, मंत्री मनीषाबेन वकील, दंडक बालकृष्णभाई शुक्ला, पूर्व मंत्री एवं विधायक जयद्रथ सिंह परमार, विधायक केतन ईनामदार, पूर्व गृह मंत्री गोरधनभाई झडफिया तथा पूर्व मंत्री राजेन्द्र त्रिवेदी, सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में नागरिकों ने उपस्थिति दर्ज कराई। सभा में उपस्थित सभी लोगों ने स्वर्गीय योगेशभाई पटेल के जनसेवा कार्यों को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
सूरत : सिंगनपोर में मामूली विवाद ने लिया खूनी मोड़, दो दोस्तों की हत्या
सूरत। शहर के सिंगनपोर क्षेत्र में शनिवार देर रात एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें दो युवकों की चाकू के हमले में मौत हो गई। इस सनसनीखेज डबल मर्डर के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों में से दो को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
पुलिस के अनुसार, लिंबायत के संजयनगर निवासी 30 वर्षीय हर्षल अधिकारीभाई पाटिल और वेड रोड स्थित बापासीताराम चौक निवासी 25 वर्षीय भटू वनराजभाई माली अपने कुछ दोस्तों के साथ शनिवार-रविवार की मध्यरात्रि करीब 1:30 बजे डभोली गांव के पास बजरंगनगर क्षेत्र में मावा खाने पहुंचे थे। वहां बंद पान की दुकान खुलवाने को लेकर उनकी दुकान संचालक और वहां मौजूद कुछ युवकों के साथ कहासुनी हो गई।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि विवाद बढ़ने के बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान हर्षल और भटु  कथित रूप से चाकू लेकर लौटे। पान की दुकान के भीतर कैरम खेल रहे चार युवक भी झगड़े में शामिल हो गए। आरोप है कि आरोपियों ने दोनों युवकों से चाकू छीनकर उन्हीं पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
हमले में हर्षल पाटिल की पीठ पर और भटू माली के पेट पर गंभीर वार किए गए, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आरोपी मौके से फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलने पर दोनों घायलों को तत्काल 108 एम्बुलेंस की मदद से स्मीमेर अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर चोटों के कारण हर्षल पाटिल की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि भटू माली ने भी रविवार सुबह दम तोड़ दिया।
दोनों युवकों की मौत की खबर मिलते ही उनके परिजन अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल परिसर में परिजनों के विलाप से माहौल गमगीन हो गया।
मृतक हर्षल पाटिल अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था और पिता के साथ ड्राइविंग तथा पार्सल परिवहन का कार्य कर परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी संभालता था।
वहीं भटू माली अपने परिवार का सबसे छोटा पुत्र था। परिवार में उसके बड़े भाई और दो बहनें हैं। उसकी असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
डीसीपी आलोक कुमार ने बताया कि सिंगनपोर पुलिस ने मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी राहुल कवचड़ और पिंकस वालेकर को गिरफ्तार कर लिया है। पिंकस वालेकर भी झड़प के दौरान घायल हुआ था और उसका उपचार पुलिस सुरक्षा के बीच अस्पताल में चल रहा है।
पुलिस ने मामले में शामिल तेजस कल्लू और अक्षय मोरे को वांछित घोषित किया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं।
पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों के CCTV फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, घटना के पीछे केवल तत्कालिक विवाद था या कोई पुरानी रंजिश भी शामिल थी, इसकी जांच की जा रही है।
प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि मृतक दोनों युवकों के खिलाफ पूर्व में मारपीट समेत कुछ आपराधिक मामले दर्ज रहे हैं। पुलिस पूरे घटनाक्रम की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
सूरत : ईटीपी प्लांट के टैंक में उतरे 4 सफाईकर्मियों की दम घुटने से मौत, सुरक्षा उपकरणों को लेकर बड़ी लापरवाही आई सामने
सूरत। सूरत शहर के वराछा खांड बाजार क्षेत्र स्थित एक औद्योगिक इकाई में रविवार सुबह हुए दर्दनाक हादसे में चार सफाईकर्मियों की मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, रतिह ज्वैलर्स परिसर में स्थित अंडरग्राउंड ETP (एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट) टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस के प्रभाव से चारों कर्मचारी बेहोश होकर अंदर फंस गए, जिससे उनकी जान चली गई।
घटना सुबह लगभग 10:22 बजे की है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर चारों को बाहर निकाला। उन्हें तत्काल उपचार के लिए स्मीमेर अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने सभी को मृत घोषित कर दिया।
मृतकों की पहचान निमेश विट्ठलभाई सावलिया (26, सुपरवाइजर), विकास कुमार संतोषभाई सोनावने (24), विजय भीखाभाई अहिरे (24) तथा योगेश नानाभाई जादव के रूप में हुई है।
एक दुसरे को बचाव की कोशिश में गई चारों की जान
प्रारंभिक जांच के अनुसार सबसे पहले योगेश टैंक की सफाई के लिए अंदर उतरे थे। उनके बेहोश होने के बाद विकास और विजय उन्हें बचाने के लिए टैंक में गए, लेकिन वे भी गैस की चपेट में आ गए। इसके बाद सुपरवाइजर निमेश सावलिया ने सहायता के लिए सूचना दी और स्वयं बचाव के लिए अंदर उतरे, जहां वे भी बेहोश होकर फंस गए। इस तरह एक के बाद एक चारों कर्मचारी हादसे का शिकार बन गए।
परिजनों के अनुसार, मृतक योगेश जादव का विवाह एक वर्ष पहले ही हुआ था और उनकी पत्नी गर्भवती हैं। घटना के समय उनके परिवार के अधिकांश सदस्य गांव गए हुए थे।
PPE किट और सुरक्षा उपकरणों का नहीं हुआ उपयोग
वराछा ज़ोन ‘ए’ के डिविजनल फायर ऑफिसर रणजीतसिंह खड़िया ने बताया कि मौके पर पहुंचने पर पता चला कि एक नहीं बल्कि चार लोग ETP टैंक के भीतर फंसे हुए थे। निरीक्षण के दौरान किसी भी कर्मचारी द्वारा PPE किट, सेफ्टी मास्क अथवा अन्य अनिवार्य सुरक्षा उपकरणों का उपयोग किए जाने के प्रमाण नहीं मिले। उन्होंने इसे प्रथम दृष्टया गंभीर लापरवाही बताया।
डीसीपी आलोक कुमार ने बताया कि यह टैंक ज्वेलरी प्रोसेसिंग के दौरान निकलने वाले अपशिष्ट पदार्थों के संग्रहण के लिए बनाया गया था, जिसकी नियमित सफाई की जाती थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सफाई के दौरान ऑक्सीजन सिलेंडर, गैस डिटेक्टर या सेफ्टी मास्क जैसे सुरक्षा उपकरणों का उपयोग नहीं किया गया।
पुलिस ने फैक्ट्री परिसर के CCTV फुटेज जब्त कर लिए हैं और यह जांच की जा रही है कि कर्मचारी किस परिस्थिति में टैंक में उतरे तथा हादसे के पीछे वास्तविक कारण क्या था। अधिकारियों का मानना है कि सुरक्षा मानकों के गंभीर उल्लंघन की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।
डिप्टी फायर ऑफिसर प्रकाश इदावे ने बताया कि कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति चैंबर में बेहोश हो गया है। मौके पर पहुंचने पर चार लोग स्लज क्लीनिंग चैंबर में फंसे पाए गए। फायर कर्मियों ने ऑक्सीजन उपकरणों की सहायता से सभी को बाहर निकाला और 108 एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।
क्या है ETP प्लांट?
ETP (Effluent Treatment Plant) एक औद्योगिक अपशिष्ट जल शोधन प्रणाली है, जिसका उपयोग उद्योगों से निकलने वाले रासायनिक एवं प्रदूषित पानी को साफ कर पर्यावरण के अनुकूल बनाने या पुनः उपयोग योग्य बनाने के लिए किया जाता है। ऐसे टैंकों में जहरीली गैसों के जमा होने का खतरा बना रहता है, इसलिए सफाई कार्य के दौरान विशेष सुरक्षा उपाय अनिवार्य माने जाते हैं।
फिलहाल पुलिस, फायर विभाग और संबंधित एजेंसियां मामले की विस्तृत जांच कर रही हैं। हादसे ने औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
अगले सप्ताह सिर्फ एक कंपनी के आईपीओ की लॉन्चिंग, छह कंपनियों के शेयर होंगे लिस्ट
नई दिल्ली, 07 जून (वेब वार्ता)। सोमवार यानी आठ जून से शुरू होने वाले कारोबारी सप्ताह के दौरान प्राइमरी मार्केट में मामूली हलचल रहने वाली है।
इस सप्ताह सिर्फ एक कंपनी अपना आईपीओ लॉन्च कर रही है। ये आईपीओ एसएमई सेगमेंट का है। इस सप्ताह मेनबोर्ड सेगमेंट का कोई आईपीओ नहीं खुलने वाला है।
इस इकलौते आईपीओ के अलावा पिछले सप्ताह खुले चार आईपीओ में भी इस सप्ताह निवेशक बोली लगा सकेंगे। इन चार आईपीओ में से तीन एसएमई सेगमेंट के हैं, जबकि एक आईपीओ मेनबोर्ड सेगमेंट का है। इस सप्ताह छह कंपनियां स्टॉक मार्केट में एंट्री करने वाली हैं।
इस सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन 12 जून को हॉरिजॉन रिक्लेम इंडिया का 54.27 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इस इश्यू में 16 जून तक बोली लगाई जा सकेगी।
आईपीओ में बोली लगाने के लिए 98 रुपये से लेकर 103 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 1,200 शेयर का है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 19 जून को बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर हो सकती है।
इस नए आईपीओ के अलावा पिछले सप्ताह चार जून को सब्सक्रिप्शन के लिए खुले वाह केमिकल्स के 13.45 करोड़ रुपये के आईपीओ में कल यानी आठ जून तक बोली लगाई जा सकती है।
इस आईपीओ में बोली लगाने के लिए 60 रुपये प्रति शेयर का मूल्य तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 2,000 शेयर का है। इश्यू की क्लोजिंग के बाद 11 जून को कंपनी के शेयर बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हो सकते हैं। अभी तक इस पब्लिक इश्यू को 6.48 गुना सब्सक्रिप्शन मिल चुका है।
इसी तरह चार जून को ही सब्सक्रिप्शन के लिए खुले यूएचएम वैकेसन के 36.02 करोड़ रुपये के आईपीओ में भी कल यानी आठ जून तक बोली लगाई जा सकती है।
इस आईपीओ में बोली लगाने के लिए 157 रुपये प्रति शेयर से लेकर 166 रुपये प्रति सेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 800 शेयर का है।
इश्यू की क्लोजिंग के बाद 11 जून को कंपनी के शेयर बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हो सकते हैं। अभी तक इस पब्लिक इश्यू को 66 प्रतिशत सब्सक्रिप्शन मिल चुका है।
इसके अलावा पिछले सप्ताह पांच जून को सब्सक्रिप्शन के लिए खुले हेक्सागॉन न्यूट्रिशन के 138.87 करोड़ रुपये के आईपीओ में मंगलवार यानी नौ जून तक बोली लगाई जा सकती है।
इस आईपीओ में बोली लगाने के लिए 42 रुपये प्रति शेयर से लेकर 45 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 333 शेयर का है।
इश्यू की क्लोजिंग के बाद 12 जून को कंपनी के शेयर बीएसई और एनएसई पर लिस्ट हो सकते हैं। अभी तक इस पब्लिक इश्यू को 1.65 गुना सब्सक्रिप्शन मिल चुका है।
पांच जून को ही सब्सक्रिप्शन के लिए खुले जेनएक्साई एनालिटिक्स के 54.84 करोड़ रुपये के आईपीओ में भी नौ जून तक बोली लगाई जा सकती है।
इस आईपीओ में बोली लगाने के लिए 110 रुपये प्रति शेयर से लेकर 116 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 1,200 शेयर का है।
इश्यू की क्लोजिंग के बाद 12 जून को कंपनी के शेयर एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हो सकते हैं। अभी तक इस पब्लिक इश्यू को 60 प्रतिशत सब्सक्रिप्शन मिल चुका है।
इस सप्ताह के पहले कारोबारी दिन आठ जून को बीएसई के एसएमई प्लेटफार्म पर मैट्रिमॉनिक्स की लिस्टिंग हो सकती है। इसके बाद 10 जून को सीएमआर ग्रीन टेक्नोलॉजीज के शेयर बीएसई और एनएसई पर लिस्ट हो सकते हैं।
इसके अगले दिन 11 जून को वाह केमिकल्स और यूएचएम वैकेशन के शेयर बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हो सकते हैं। इसके बाद सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन हेक्सागॉन न्यूट्रिशन के शेयर बीएसई और एनएसई पर लिस्ट हो सकते हैं।
इसी दिन जेनएक्साई एनालिटिक्स के शेयर एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होकर स्टॉक मार्केट में अपने कारोबार की शुरुआत कर सकते हैं।
‘यह जीत युवाओं को प्रेरित करेगी’, सैफ चैंपियनशिप जीतने पर पीएम मोदी ने दी भारतीय महिला टीम को बधाई
नई दिल्ली, 07 जून (वेब वार्ता)। भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने सात साल का सूखा खत्म करते हुए शनिवार को सैफ चैंपियनशिप 2026 के खिताब को अपने नाम किया।
फाइनल में भारतीय टीम ने बांग्लादेश को 3-1 से हराया। इस खास उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय टीम को बधाई दी है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि यह जीत आने वाले वर्षों में युवाओं को फुटबॉल खेलने के लिए प्रेरित करेगी। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर टीम को बधाई देते हुए लिखा, “सैफ विमेंस चैंपियनशिप 2026 जीतने पर भारतीय विमेंस फुटबॉल टीम को बधाई।
उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में बहुत अच्छा खेला। इस जीत से आने वाले समय में और भी युवा खिलाड़ी फुटबॉल खेलने के लिए प्रेरित होंगे।
टीम को उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।”
भारतीय टीम का प्रदर्शन पूरे टूर्नामेंट में शानदार रहा। खिताबी मुकाबले में बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय टीम के लिए पहला गोल प्यारी जाक्सा ने किया।
मैच के 42वें मिनट में उन्होंने पेनल्टी एरिया में शानदार फुर्ती दिखाते हुए जबरदस्त शॉट खेला। सुरोवी अख्तर ने जाक्सा के शॉट को रोकने का प्रयास किया, लेकिन गेंद डिफ्लेट होकर माइक अख्तर के सिर के ऊपर से होती हुई गोल पोस्ट में पहुंच गई।
हालांकि, बांग्लादेश ने चंद मिनटों बाद ही वापसी की। स्टॉपेज टाइम में ऋतु पोर्ना ने भारत के डिफेंस को चकमा देते हुए बेहतरीन गोल किया। इस गोल के साथ ही स्कोर 1-1 से बराबर हो गया।
हाफ टाइम के ठीक बाद प्यारी जाक्सा के शानदार क्रॉस पास पर सनफिदा नोंग्रम ने बेहतरीन हेडर मारकर भारत को मैच में 2-1 की बढ़त दिला दी।
मैच के 82वें मिनट में सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी लिंडा कॉम सर्टो ने भारत के लिए तीसरा गोल करते हुए जीत सुनिश्चित कर दी। भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में कुल 18 गोल किए, जबकि विपक्षी टीम सिर्फ एक बार भारत के डिफेंस को भेदने में सफल हो सकी।
अवेका सिंह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा गोल करने वाली खिलाड़ी रहीं। उन्होंने कुल 4 गोल किए।
विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक रन बनाने वालीं 5 भारतीय खिलाड़ी
नई दिल्ली, 07 जून (वेब वार्ता)। विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में अब तक 9 संस्करण खेले जा चुके हैं। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया ने सर्वाधिक 6 ट्रॉफी अपने नाम कीं, जबकि इंग्लैंड, वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड ने 1-1 बार खिताब जीता। आइए, टी20 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक रन बनाने वाली 5 भारतीय महिला खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं।
हरमनप्रीत कौर: भारतीय कप्तान ने वर्ल्ड कप के साथ अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी। तब से लेकर अब तक हरमनप्रीत टी20 वर्ल्ड कप के सभी संस्करणों में भारतीय टीम का प्रमुख हिस्सा रही हैं।
कौर ने अब तक 39 टी20 वर्ल्ड कप मैच खेले हैं, जिसमें 25.03 की औसत के साथ 726 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 4 अर्धशतक निकले। कौर इस लिस्ट में संयुक्त रूप से ‘नंबर-1’ पायदान पर हैं। उनके पास इस विश्व कप में 1,000 रन का आंकड़ा छूने का शानदार मौका होगा।
मिताली राज: हरमनप्रीत कौर की बराबरी पर मिताली राज हैं, जिन्होंने 24 मुकाबलों में 40.33 की औसत के साथ 726 रन बनाए हैं। इस दौरान मिताली के बल्ले से 5 अर्धशतक भी निकले। मिताली ने टी20 वर्ल्ड कप में 1 छक्का और 79 चौके लगाए हैं।
स्मृति मंधाना: साल 2014 से अब तक इस दिग्गज महिला बल्लेबाज ने 25 टी20 वर्ल्ड कप मैच खेले हैं, जिसमें 21.83 की औसत के साथ 524 रन बनाए। इस दौरान मंधाना ने 4 अर्धशतकीय पारियां भी खेलीं। वर्ल्ड कप में मंधाना 11 छक्के और 65 चौके लगा चुकी हैं।
जेमिमा रोड्रिगेज: दाएं हाथ की बल्लेबाज ने साल 2018 से 2024 के बीच टी20 वर्ल्ड कप के 19 मुकाबलों में अब तक 23.94 की औसत के साथ 407 रन बनाए हैं। इस दौरान रोड्रिगेज के बल्ले से 4 शतक निकले।
पूनम राउत: साल 2009 से 2014 के बीच इस खिलाड़ी ने 15 मुकाबलों में 31.25 की औसत के साथ 375 रन बनाए हैं। इस दौरान 3 अर्धशतकीय पारियां भी शामिल रहीं।
‘ताल-2’ बनाएंगे सुभाष घई?, फैंस से पूछ लिया यह बड़ा सवाल
मुंबई, 07 जून (वेब वार्ता)। साल 1999 में रिलीज हुई फिल्म ‘ताल’ आज भी अपनी कहानी, संगीत और शानदार प्रस्तुति के लिए याद की जाती है।
अब इस सुपरहिट फिल्म के सीक्वल को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। फिल्म के निर्माता-निर्देशक सुभाष घई ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर फैंस से पूछा है कि क्या उन्हें ‘ताल-2’ बनानी चाहिए।
उनके इस सवाल के बाद फिल्म प्रेमियों के बीच उत्सुकता बढ़ गई है और लोग एक बार फिर ‘ताल’ की दुनिया को बड़े पर्दे पर देखने की उम्मीद जता रहे हैं।
सुभाष घई ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर को पोस्ट करते हुए लिखा, “ताल के लिए मुझे सबसे अच्छी तारीफ हॉलीवुड के जाने-माने फिल्म क्रिटिक रोजर एबर्ट से मिली थी।”
उन्होंने याद किया कि साल 2005 में शिकागो के एबर्टफेस्ट में ‘ताल’ की स्क्रीनिंग के दौरान रोजर एबर्ट ने फिल्म की खूब तारीफ की थी। एबर्ट ने फिल्म को “प्योर मनोरंजन” और “मासूमियत” से भरपूर बताया था।
उन्होंने कहा था कि फिल्म में एक खुशनुमा, क्लासिक हॉलीवुड-स्टाइल म्यूजिकल भावना है, जो उस समय अमेरिकी सिनेमा में लगभग गायब हो चुकी थी। संगीत, कोरियोग्राफी और ऐश्वर्या राय समेत पूरे कलाकारों की परफॉर्मेंस को उन्होंने खास तौर पर सराहा था।
सुभाष घई ने इस तारीफ को याद करते हुए लिखा, “बहुत सौभाग्यशाली महसूस हुआ ” इसके साथ ही उन्होंने फैंस से महत्वपूर्ण सवाल पूछा- “क्या आप चाहते हैं कि मैं भारत में किसी नए यंग टैलेंटेड डायरेक्टर और नई कास्ट के साथ ताल 2 प्रोड्यूस करूं?”
साल 1999 में रिलीज हुई सुभाष घई की फिल्म ‘ताल’ हिंदी सिनेमा की सबसे यादगार म्यूजिकल फिल्मों में गिनी जाती है। अनिल कपूर, ऐश्वर्या राय और अक्षय खन्ना स्टारर इस फिल्म ने अपनी शानदार कहानी, बेहतरीन संगीत और दमदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया था। बॉक्स ऑफिस पर
बड़ी सफलता हासिल करने वाली ‘ताल’ ने देश ही नहीं, विदेशों में भी खास पहचान बनाने में सफल रही।
फिल्म को कई प्रतिष्ठित पुरस्कार मिले और इसका संगीत आज भी लोगों की पसंद बना हुआ है।
इजरायल में हुई गोलीबारी पर हमास का बयान, ‘ये उनकी सैन्य कार्रवाई का नतीजा’
तेल अवीव, 07 जून (वेब वार्ता)। इजरायल में रविवार को गोलीबारी से हड़कंप मच गया। एक शख्स की मौत हो गई। हमास ने इस पूरी घटना को लेकर बयान जारी किया है। संगठन ने कहा कि यह घटना गाजा और पश्चिमी तट में चल रही इजरायली सैन्य कार्रवाई और बढ़ते तनाव से जुड़ी है।
टेलिग्राम पर जारी बयान में हमास ने कहा, “गाजा, पश्चिमी तट और यरुशलम में लगातार हो रही सैन्य कार्रवाई और छापेमारी की वजह से हालात और खराब हुए हैं।”
उन्होंने आगे कहा कि वह अपने रुख पर कायम रहेगा और फिलिस्तीनियों के अधिकारों की मांग जारी रखेगा। इसके साथ ही हमास ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से गुहार लगाई कि वह क्षेत्र में हिंसा कम करने और आम लोगों की सुरक्षा के लिए कदम उठाए।
रविवार को इजरायल के केंद्रीय इलाके कोचाव याइर के पास गोलीबारी हुई। इसे संदिग्ध आतंकी हमला मानकर पुलिस ने जांच शुरू की।
इस बीच इजरायली मीडिया हाउस द टाइम्स ऑफ इजरायल ने हमले को लेकर सेना और पुलिस की ओर से किए जा रहे दावे पर सवाल उठाए हैं।
दरअसल, मिलिट्री रिपोर्ट के उलट, पुलिस का कहना है कि कोचाव याइर इलाके में सिर्फ एक आतंकवादी ने गोलीबारी की। पुलिस का कहना है कि तलाशी के बाद, अधिकारियों ने आतंकवादी को ढूंढ निकाला और उसे मार गिराया, जो पास के अरब शहर तैयबे का रहने वाला था।
अधिकारियों को हमले में इस्तेमाल किया गया एक हथियार भी मिला, जो एक कामचलाऊ “कार्लो” था, जिसे कार्ल गुस्ताव, सबमशीन गन के नाम से भी जाना जाता है। इससे पहले मिलिट्री ने कहा कि गोलीबारी करने वाले दो आतंकवादियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया।
पुलिस ने त्जुर यित्जाक के पास एक आतंकवादी को मार गिराया, जबकि दूसरा घायल होकर भाग गया। आईडीएफ का कहना है कि तलाशी के बाद, दूसरा आतंकवादी तैयबे के पास मारा गया।
सेना के मुताबिक, आतंकवादियों ने इजरायली लाइसेंस प्लेट वाली एक गाड़ी का इस्तेमाल किया जो गैर- कानूनी तरीके से सड़क पर थी।
युवा देश की सबसे बड़ी ताकत, विकसित भारत के निर्माण में निभाएंगे अहम भूमिका: मंडाविया
नई दिल्ली, 06 जून (वेब वार्ता)। केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने कहा कि भारत के युवा देश की सबसे बड़ी ताकत हैं और ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य को साकार करने में उनकी भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होगी।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवाओं को नवाचार, उद्यमिता, खेल, स्टार्टअप और सार्वजनिक सेवा जैसे क्षेत्रों में अभूतपूर्व अवसर मिले हैं।
डॉ. मंडाविया ने शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी के त्यागराज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित ‘यूथ फॉर विकसित भारत: माई भारत यूथ कन्वेंशन’ को संबोधित करते हुए यह बात कही। इस अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी मौजूद रहीं।
इस सम्मेलन में देशभर से 6,000 से अधिक युवाओं ने भाग लिया। इनमें छात्र, युवा पेशेवर, महिला उद्यमी, स्टार्टअप संस्थापक, कंटेंट क्रिएटर, इनोवेटर, उभरते नेता और विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वाले युवा शामिल थे। कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका और वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को मजबूत करना था।
अपने संबोधन में डॉ. मंडाविया ने कहा कि भारत की करीब 65 प्रतिशत आबादी 35 वर्ष से कम आयु की है, जो देश की सबसे बड़ी जनसांख्यिकीय शक्ति है।
उन्होंने कहा, “युवा हमारी ताकत, हमारा गौरव, हमारा संकल्प और हमारा भविष्य हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवाओं के लिए नए अवसरों का सृजन हुआ है। आज भारतीय युवा स्टार्टअप, खेल, उद्यमिता, सार्वजनिक सेवा और रचनात्मक क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर देश की वैश्विक पहचान को मजबूत कर रहे हैं।”
उन्होंने ‘माई भारत’ की विभिन्न पहलों का उल्लेख करते हुए कहा कि यह मंच युवाओं की ऊर्जा और क्षमता को राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक रूप से आगे बढ़ाने का कार्य कर रहा है। उन्होंने हाल ही में माय भारत द्वारा बनाए गए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की भी सराहना की और युवाओं से स्वयंसेवा तथा राष्ट्रहित के कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी की अपील की।
डॉ. मंडाविया ने कहा, “यह समय युवाओं का है। विकसित भारत का सपना युवाओं के विचारों, नवाचार और आकांक्षाओं से ही पूरा होगा। हमें मिलकर एक आत्मनिर्भर, आत्मविश्वासी और प्रतिस्पर्धी भारत का निर्माण करना है, जो 140 करोड़ भारतीयों के सपनों को साकार करे।”
इस अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि भारत के युवा अपनी प्रतिभा, मेहनत और दृढ़ संकल्प के दम पर देश को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि युवा  मेहनती, दूरदर्शी, रचनात्मक और साहसी हैं तथा उनकी हर उपलब्धि विकसित भारत की दिशा में देश को मजबूत बनाती है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्टता अनुशासन, समर्पण और निरंतर प्रयास से हासिल होती है। उन्होंने खेल, उद्यमिता, कंटेंट क्रिएशन, कला और सार्वजनिक सेवा के क्षेत्र में युवाओं की उपलब्धियों की सराहना की।
कार्यक्रम के दौरान गायिका और विधायक मैथिली ठाकुर, अभिनेता विक्रांत मैसी, उद्यमी अमन गुप्ता और भारतीय क्रिकेटर जितेश शर्मा ने माय भारत और एनएसएस स्वयंसेवकों के साथ संवाद किया तथा अपने अनुभव साझा करते हुए युवाओं को उत्कृष्टता की ओर बढ़ने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
अभिनेता विक्रांत मैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की क्रिएटर इकोनॉमी के तेजी से विकास और डिजिटल सशक्तिकरण से मिले अवसरों पर प्रकाश डाला। वहीं, उद्यमी अमन गुप्ता ने भारत को दुनिया की स्टार्टअप राजधानी बनाने के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की चर्चा की।
सम्मेलन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया गया। भारतीय क्रिकेटर जितेश शर्मा ने “प्ले इन इंडिया, प्ले फॉर इंडिया” विषय पर अपने अनुभव साझा करते हुए युवाओं को खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में युवा मामलों की सचिव पल्लवी जैन गोविल ने भी युवाओं की सतत भागीदारी और नेतृत्व क्षमता को मजबूत करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।
सम्मेलन का समापन ‘विकसित भारत संकल्प’ के साथ हुआ, जिसमें युवाओं ने वर्ष 2047 तक एक विकसित, आत्मनिर्भर और समावेशी भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।
ईरान के साथ समझौता अभी नहीं हुआ, लेकिन उनके पास विकल्प नहीं: ट्रंप
वॉशिंगटन, 06 जून (वेब वार्ता)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ जारी युद्ध को समाप्त करने के लिए अभी तक कोई अंतिम समझौता नहीं हुआ है, क्योंकि ईरानी नेतृत्व ‘मजबूत’ और ‘स्वाभिमानी’ है, लेकिन अंततः उसके पास समझौते के अलावा कोई विकल्प नहीं बचेगा।
ट्रंप ने एनबीसी न्यूज को दिये एक साक्षात्कार में कहा, “ वे मजबूत हैं, वे गर्व से भरे हुए हैं। कुछ ऐसी चीजें हैं जिन्हें करने के बारे में उन्होंने कभी नहीं सोचा था, लेकिन अब उन्हें करना पड़ेगा। उनके पास कोई विकल्प नहीं है, हालांकि इसमें थोड़ा समय लगेगा। ”
ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है, जब अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध समाप्त करने के लिए चल रही वार्ता चौथे महीने में प्रवेश कर चुकी है। अप्रैल में हुआ युद्धविराम अभी तक किसी तरह कायम है, लेकिन दोनों देशों के बीच कूटनीतिक गतिरोध बना हुआ है। हाल के दिनों में होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास दोनों पक्षों द्वारा की गई सैन्य कार्रवाइयों के कारण तनाव फिर बढ़ गया है, जिससे युद्धविराम पर भी खतरा मंडराने लगा है।
अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने बुधवार को कांग्रेस के सदस्यों से कहा कि ट्रंप प्रशासन द्वारा “ऑपरेशन एपिक फ्यूरी” नाम से संचालित सैन्य अभियान समाप्त हो चुका है। उन्होंने कहा कि इस सप्ताह की गई अमेरिकी सैन्य कार्रवाई पूरी तरह रक्षात्मक थी और यह होर्मुज जलडमरूमध्य के निकट जहाजों पर ईरानी हमलों के जवाब में की गई।
रुबियो ने कहा, “ अपनी सेनाओं की सुरक्षा के लिए हम केवल ड्रोन को नहीं, बल्कि उन्हें लॉन्च करने वालों को भी निशाना बनाते हैं। यदि वे जहाजों पर हमला नहीं करेंगे तो हम भी कार्रवाई नहीं करेंगे, लेकिन जवाब देना हमारी मजबूरी है।”
ट्रंप और उनकी रिपब्लिकन सरकार लगातार यह दावा करती रही है कि इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर की गई सैन्य कार्रवाई उसके परमाणु और बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम को रोकने के लिए आवश्यक थी।
अमेरिकी आकलनों के अनुसार ईरान के परमाणु और मिसाइल ढांचे को नुकसान पहुंचा है, लेकिन उसकी बड़ी मात्रा में उच्च संवर्धित यूरेनियम की उपलब्धता और हजारों ड्रोन एवं मिसाइलों का भंडार अब भी उसकी सैन्य क्षमता को बनाये हुए है।
युद्ध के कारण वैश्विक और अमेरिकी बाजारों में तेल एवं गैस की कीमतों में भारी वृद्धि हुई है। होर्मुज जलडमरूमध्य में व्यवधान के चलते अमेरिका पर संघर्ष को समाप्त करने का दबाव बढ़ रहा है।
ट्रंप ने उन आलोचकों पर भी निशाना साधा जो उनसे जल्द समझौता करने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “ ऐसे मामलों को सुलझाने में वर्षों लग जाते हैं। ये लोग 47 वर्षों से लड़ रहे हैं और अमेरिकियों की हत्या करते रहे हैं।”
उन्होंने कहा कि ईरानी नेतृत्व के कारण कई अमेरिकी सैनिक गंभीर रूप से घायल हुए हैं और लंबे समय से यह संघर्ष जारी है। ट्रंप ने संघर्ष की अवधि की तुलना वियतनाम युद्ध से करते हुए कहा, “ मैं बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा हूं। अभी सिर्फ तीन महीने हुए हैं।
वियतनाम युद्ध 19 साल तक चला था और लोग मुझसे पूछ रहे हैं कि जीत कब मिलेगी। ” श्री ट्रंप ने एक बार फिर दावा किया कि अमेरिका ने ईरान की सैन्य क्षमता को भारी नुकसान पहुंचाया है।
उन्होंने कहा, “ हमने उनकी अधिकांश ड्रोन फैक्ट्रियों, लॉन्चिंग पैड और मिसाइल निर्माण केंद्रों को नष्ट कर दिया है। उनके पास अब भी कुछ मिसाइलें और ड्रोन मौजूद हैं।”
उन्होंने अनुमान जताया कि ईरान के पास उसकी मूल मिसाइल क्षमता का लगभग 21 से 22 प्रतिशत हिस्सा शेष है। ट्रंप ने कहा कि यह संख्या अभी भी बड़ी है, लेकिन युद्ध शुरू होने के समय की तुलना में काफी कम है।
इस सप्ताह फारस की खाड़ी क्षेत्र में ईरान द्वारा किये गये हमलों, कुवैत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को निशाना बनाने और ओमान सागर में अमेरिकी जहाजों पर हमलों से संकेत मिला है कि तेहरान अब भी प्रभावी ड्रोन और मिसाइल क्षमता रखता है।
केंद्र ने खाने के तेल के लिए स्टैंडर्ड पैकेजिंग साइज किया अनिवार्य, नौ तरह का साइज हुआ तय
नई दिल्ली, 06 जून (वेब वार्ता)। केंद्र सरकार ने खाने के तेल के लिए स्टैंडर्ड पैकेजिंग साइज अनिवार्य किया है, ताकि ग्राहक अलग-अलग ब्रांड की कीमतों की तुलना कर सकें। अब कंपनियों को 200 ग्राम से लेकर 20 किलोग्राम तक के तय पैकेट में ही खाद्य तेल बेचना होगा।
उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने शनिवार को जारी एक बयान में बताया कि उपभोक्ता मामलों के विभाग ने  लीगल मेट्रोलॉजी फ्रेमवर्क के तहत खाने के तेल के लिए स्टैंडर्ड पैक साइज तय किए गए हैं।
सरकार की जारी अधिसूचना के अनुसार अब कंपनियों को 200 ग्राम से लेकर 20 किलोग्राम तक के तय पैकेट में ही खाद्य तेल को बेचना होगा।
मंत्रालय ने कहा कि इस कदम का मकसद उपभोक्ताओं को अलग-अलग ब्रांड की कीमतों की तुलना करने और सोच-समझकर खरीदारी का फैसला लेने में मदद करना है।
बयान के अनुसार विभाग ने खाद्य तेलों और वसा की शुद्ध मात्रा और मानक पैक साइज तय करने के लिए अपनी स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) में संशोधन किया गया है। इसके अंतर्गत मैन्युफैक्चरर्स, पैकर्स और इम्पोर्टर्स को नए नियमों का पालन करने के लिए तीन महीने का ट्रांज़िशन पीरियड दिया गया है।
मंत्रालय के मुताबिक संशोधित स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर में मुख्य खाद्य तेलों ( जैसे पाम, सोयाबीन, सूरजमुखी, सरसों, मूंगफली, तिल, राइस ब्रान, बिनौला और मक्का का तेल) और ब्लेंडेड खाद्य तेलों के लिए नौ स्टैंडर्ड पैक साइज़ तय किए गए हैं, जिसमें 200 मिली/ग्राम, 500 मिली/ग्राम, एक लीटर/किग्रा, 2 लीटर/किग्रा, 3 लीटर/किग्रा, 4 लीटर/किग्रा, पांच लीटर/किग्रा, 15 लीटर/किग्रा और 20 लीटर/किग्रा शामिल है। अधिसूचना के अनुसार 200 ग्राम या 200 मिलीलीटर से कम के पैकेटों पर कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा।
उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के मुताबिक यदि तेल की मात्रा वॉल्यूम (मिलीलीटर या लीटर) में घोषित की गई है, तो कंपनियों को अपने पैकेट पर उसके बराबर का वजन (ग्राम या किलोग्राम) भी समान आकार के अक्षरों/अंकों में अनिवार्य रूप से लिखना होगा।
सूरत : एसजीसीसीआई को नया नेतृत्व, अशोक जीरावाला ने अध्यक्ष और रवि राज देसाई उपाध्यक्ष का पदभार संभाला
सूरत। दक्षिण गुजरात की अग्रणी औद्योगिक संस्था द सदर्न गुजरात चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री में नेतृत्व परिवर्तन के तहत वरिष्ठ उद्योगपति अशोक जीरावाला ने अध्यक्ष पद और युवा उद्योगपति रवि राज देसाई ने उपाध्यक्ष पद का कार्यभार संभाल लिया है।
सरसाना स्थित सूरत इंटरनेशनल एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में यह जिम्मेदारी पूर्व अध्यक्ष निखिल मद्रासी ने औपचारिक रूप से सौंपी।
समारोह में कई प्रमुख हस्तियां रहीं मौजूद
समारोह में केन्द्रिय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटील, उप मुख्यमंत्री हर्ष संघवी, सुप्रिम कोर्ट न्यायाधिश जे.के. माहेश्वरी , उद्योगपति आनंद देशपांडे , बालाजी वेफर्स के संस्थापक चंदूभाई विरानी , राज्यसभा सांसद गोविंद ढोलकिया सहित कई उद्योगपति, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
निखिल मद्रासी का कार्यकाल उपलब्धियों से भरा रहा
वर्ष 2025-26 के दौरान निखिल मद्रासी के नेतृत्व में एसजीसीसीआई ने उद्योग हितों, व्यापारिक गतिविधियों, प्रदर्शनियों और अंतरराष्ट्रीय संपर्कों के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए। उनके कार्यकाल में संगठन की गतिविधियों में विस्तार हुआ और दक्षिण गुजरात के उद्योग जगत की आवाज को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से प्रस्तुत किया गया।
टेक्सटाइल क्षेत्र की मजबूत आवाज माने जाते हैं अशोक जीरावाला
नवनिर्वाचित अध्यक्ष अशोक जीरावाला दक्षिण गुजरात के टेक्सटाइल उद्योग का जाना-पहचाना नाम हैं। वे फेडरेशन ऑफ गुजरात वीवर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं और लंबे समय से बुनकरों तथा टेक्सटाइल उद्योग से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाते रहे हैं।
पिछले लगभग 20 वर्षों से चैंबर से जुड़े जीरावाला वर्ष 2025-26 में उपाध्यक्ष के रूप में सक्रिय रहे। उन्होंने उद्योगों के विभिन्न मुद्दों को लेकर राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी प्रतिनिधित्व किया। उनका मानना है कि टेक्सटाइल उद्योग को ऑटोमेशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और आधुनिक तकनीकों से जोड़कर वैश्विक प्रतिस्पर्धा में आगे बढ़ाना समय की मांग है।
रवि राज देसाई बने सबसे युवा उपाध्यक्ष
नए उपाध्यक्ष रवि राज देसाई चैंबर के इतिहास में सबसे कम उम्र में इस पद तक पहुंचने वाले उद्योग प्रतिनिधियों में शामिल हैं। वे इंजीनियरिंग और प्रबंधन की मजबूत शैक्षणिक पृष्ठभूमि रखते हैं तथा विभिन्न औद्योगिक और सामाजिक संस्थाओं से जुड़े हुए हैं। वर्तमान में वे कई उद्योग संगठनों और फाउंडेशनों में नेतृत्वकारी भूमिका निभा रहे हैं।
नए नेतृत्व की प्राथमिकताएं
उद्योगों की प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता बढ़ाना, टेक्सटाइल, डायमंड, केमिकल और फार्मा जैसे प्रमुख क्षेत्रों में नई तकनीकों और नवाचार को बढ़ावा देना।
ऑटोमेशन और AI को बढ़ावा, उद्योगों को आधुनिक तकनीक, ऑटोमेशन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जोड़कर उत्पादकता और वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाना।
वैश्विक बाजारों से संपर्क मजबूत करना, दक्षिण गुजरात के उद्योगों को अंतरराष्ट्रीय व्यापार, निवेश और साझेदारी के अवसरों से जोड़ना।
युवा नेतृत्व और उद्यमिता को प्रोत्साहन, नई पीढ़ी के उद्यमियों को उद्योग संगठनों और आर्थिक विकास की मुख्यधारा से जोड़ना।
चैंबर के नए नेतृत्व ने संकेत दिया है कि आने वाले समय में उद्योगों की प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता बढ़ाने, तकनीकी नवाचार को प्रोत्साहन देने और दक्षिण गुजरात के व्यापारिक हितों को राष्ट्रीय एवं वैश्विक मंचों पर और अधिक मजबूती से रखने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
सूरत : विश्व पर्यावरण दिवस पर महावीर इंटरनेशनल वीरा दृष्टि ने किया पौधारोपण
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर महावीर इंटरनेशनल वीरा दृष्टि, सूरत द्वारा उधना रेलवे स्टेशन परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा समाज को अधिक से अधिक वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करना था।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य वाणिज्य निरीक्षक, सूरत रेलवे श्री गणेश जाधव उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में वृक्षों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए सभी से अधिकाधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर सूरत के प्रसिद्ध पर्यावरण प्रेमी एवं ‘पेड़ मैन’ के नाम से विख्यात श्री बसंत खेतान की विशेष उपस्थिति रही। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए अपने निरंतर प्रयासों की जानकारी देते हुए वृक्षारोपण को जन-आंदोलन बनाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान महावीर इंटरनेशनल वीरा दृष्टि, सूरत की जोन चेयरपर्सन वीरा निशा सेठिया, सचिव वीरा स्मृति जैन, सलाहकार वीर मीनाक्षी जैन तथा कार्यक्रम संयोजिका वीरा लता जैन एवं वीरा नीलम डांगा ने रेलवे अधिकारियों एवं अतिथियों का खेस और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प भी दोहराया गया।
कार्यक्रम में संस्था के सदस्यों एवं रेलवे अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे। उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण को स्वच्छ, हरित और सुरक्षित बनाने के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया। महावीर इंटरनेशनल वीरा दृष्टि, सूरत द्वारा आयोजित यह पौधारोपण कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सार्थक एवं प्रेरणादायी पहल के रूप में संपन्न हुआ।
सूरत : एनटीपीसी झनोर में बालिका सशक्तिकरण मिशन (GEM) 2026 का भव्य समापन
एनटीपीसी झनोर में आयोजित बालिका सशक्तिकरण मिशन (जीईएम) 2026 का समापन समारोह उत्साह, उमंग और प्रेरणादायक प्रस्तुतियों के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (पश्चिम-I) एवं सीईओ (यूपीएल) ई. सत्य फणि कुमार तथा सखी महिला समिति की अध्यक्षा श्रीमती ई. सरोजा उपस्थित रहीं।
समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ, जिसके बाद प्रतिभागी बालिकाओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बालिकाओं ने स्वच्छता, सिंगल-यूज़ प्लास्टिक उन्मूलन और कचरा प्रबंधन जैसे सामाजिक विषयों पर प्रभावशाली नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से जागरूकता का संदेश दिया। इसके अलावा योग, आत्मरक्षा प्रदर्शन, देशभक्ति गीत और अन्य गतिविधियों के जरिए उन्होंने एक माह के प्रशिक्षण के दौरान अर्जित ज्ञान, अनुभव और कौशल का प्रदर्शन किया।
अपने संबोधन में ई. सत्य फणि कुमार ने कहा कि 90,807 मेगावाट की स्थापित क्षमता के साथ एनटीपीसी देश की ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति करने के साथ-साथ सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत बालिका सशक्तिकरण मिशन जैसी योजनाओं के माध्यम से समुदाय के समग्र विकास और जनकल्याण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने प्रतिभागी बालिकाओं के आत्मविश्वास, प्रतिभा और उत्साह की सराहना करते हुए कार्यक्रम की सफलता पर सभी को बधाई दी।
इस अवसर पर परियोजना प्रमुख, झनोर ने कहा कि बालिकाओं की क्षमता और संभावनाओं पर संस्था को प्रारंभ से ही विश्वास था। उन्होंने कहा कि यह कार्यशाला उनके सपनों को साकार करने की दिशा में मजबूत आधार साबित होगी। अब इस आधार को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी स्वयं बालिकाओं और उनके अभिभावकों की है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में ये बालिकाएँ विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त करेंगी।
कार्यक्रम के दौरान जीईएम 2022 की प्रतिभागी ध्रुवी चंद्रकांत माछी ने अपने प्रेरणादायक अनुभव साझा किए तथा विशिष्ट अतिथियों को अपनी बनाई हुई पेंटिंग्स भेंट कीं। इस अवसर पर जीईएम 2026 की स्मारिका (बुकलेट) का विमोचन भी किया गया। साथ ही सभी प्रतिभागी बालिकाओं को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
समारोह के अंत में आभार प्रदर्शन किया गया। अभिभावकों ने एनटीपीसी की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि बालिका सशक्तिकरण मिशन उनकी बेटियों के व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास में वृद्धि और उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।
सूरत : वराछा को-ऑपरेटिव बैंक को राष्ट्रीय स्तर पर तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार
गुजरात के अग्रणी मल्टी-स्टेट शेड्यूल्ड को-ऑपरेटिव बैंक, वराछा को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। बैंक को ‘भारत रत्न को-ऑपरेटिव अवॉर्ड्स-2026’ के तहत तीन प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उत्तर प्रदेश के लखनऊ स्थित होटल रामाडा एवं कन्वेंशन सेंटर में 5 से 7 जून, 2026 तक आयोजित भारत को-ऑपरेटिव बैंकिंग समिट-2026 के दौरान प्रदान किए गए।
बैंक को ‘बेस्ट अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक’, ‘बेस्ट डिजिटल बैंक ऑफ द ईयर’ तथा ‘बेस्ट मोबाइल बैंकिंग इनिशिएटिव’ श्रेणियों में विजेता घोषित किया गया। ये पुरस्कार बैंक द्वारा पिछले तीन दशकों में अपने सदस्यों, ग्राहकों एवं समाज को प्रदान की गई उत्कृष्ट बैंकिंग सेवाओं, डिजिटल बैंकिंग क्षेत्र में नवाचार तथा आधुनिक तकनीक के प्रभावी उपयोग की राष्ट्रीय स्तर पर मिली मान्यता का प्रतीक हैं।
उल्लेखनीय है कि हाल ही में बैंक को भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा ‘शेड्यूल्ड बैंक’ का दर्जा प्रदान किया गया है, जो उसकी विकास यात्रा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है। इसके तुरंत बाद प्राप्त हुए ये तीन राष्ट्रीय पुरस्कार बैंक की उपलब्धियों में एक और गौरवशाली अध्याय जोड़ते हैं। पुरस्कार समारोह में बैंक के चेयरमैन नरेंद्रभाई कुकड़िया, डिप्टी जनरल मैनेजर सुरेशभाई काकड़िया तथा आईटी मैनेजर केतनभाई भालाला ने बैंक की ओर से सम्मान ग्रहण किया।
इस अवसर पर चेयरमैन नरेंद्रभाई कुकड़िया ने कहा कि बैंक 7,000 करोड़ रुपये से अधिक के व्यवसाय के साथ निरंतर प्रगति कर रहा है और ग्राहकों को बेहतर डिजिटल बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सदैव सकारात्मक सोच के साथ कार्यरत रहेगा। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि का श्रेय बैंक के सभी निदेशकों, प्रबंधन सदस्यों एवं कर्मचारियों की समर्पित कार्यशैली को जाता है।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि बैंक नवाचार, पारदर्शिता और उत्कृष्ट ग्राहक सेवा के मूल्यों के साथ भविष्य में भी नई ऊंचाइयों को छूता रहेगा। साथ ही उन्होंने बैंक के सभी निदेशकों, प्रबंधन सदस्यों, सभासदों, खाताधारकों और कर्मचारियों को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी।