अजीबोगरीब बीमारी : आसपास किसी के आवाज करके खाने से परेशान है ये महिला, आवाज सुनकर तुरंत आ जाता है गुस्सा

अजीबोगरीब बीमारी : आसपास किसी के आवाज करके खाने से परेशान है ये महिला, आवाज सुनकर तुरंत आ जाता है गुस्सा

ब्रिटेन की लुईस को है एक अजीबोगरीब बीमारी, मिसोफोनिया नाम की बीमारी से परेशान है महिला

इंसान एक सामाजिक प्राणी है और इसके व्यवहार इसे अन्य प्रजातियों से अलग बनाता है। इंसान अपने हर काम में एक व्यवस्थित ढंग का इख्तियार करता है। इन्हीं सब में एक व्यवस्थित ढंग है बिना आवाज किये खाना खाना। भोजन करते समय मुंह से आवाज निकले तो इसे बुरा व्यवहार माना जाता है। बहुत से लोगों को यह आवाज पसंद नहीं आती है। इस तरह के आवाज से वे चिढ़ जाते हैं। ऐसी ही ब्रिटेन न्यूज की लुईस लैंसबरी नाम की एक महिला है जिसे ऐसी आवाजों से बहुत समस्या होती है। इस महिला को लोगों के खाने की आवाज पसंद नहीं है।
भले ही ये सुनने में अजीब लगे पर ये हकीकत है कि लुईस को लोगों के आवाज करके खाने से बहुत दिक्कत है और वो इस समस्या से बहुत परेशान हैं। वह जब भी किसी पार्टी या फंक्शन में होती हैं तो उसे कानों में हेडफोन लगाना पड़ता हैं।
जानकारी के अनुसार लुईस लैंसबरी की इस समस्या के लिए एक अजीब बीमारी जिम्मेदार है। उन्हें मिसोफोनिया नाम की बीमारी है। जो उसे ऐसी आवाजों के प्रति संवेदनशील बनाता है। यह अजीब समस्या हर 5 में से 1 व्यक्ति में होती है। यह एक प्रकार का फोबिया है, जो तब होता है जब कोई व्यक्ति अपने कानों में कुछ आवाजें सुनता है जिससे उसका तनाव और गुस्सा तुरंत बढ़ जाता है। जब लोग चबाते समय शोर करते हैं तो लुईस चिढ़ जाता है। वह ऐसी आवाज से परेशान हैं। उसका परिवार उसकी दुर्दशा से अच्छी तरह वाकिफ है।
बता दें कि वैसे तो लुईस एक सामान्य जीवन जीती हैं, पर उन्हें हर दिन अलग-अलग आवाजें सुनने को मिलती हैं। लोगों के चबाने की आवाज से वह इतनी परेशान है कि वो  ऐसी स्थितियों से बचने के लिए लोगों के साथ खाने से बचती हैं।