गुजरात : गिर के सिंहों को कड़ी धूप से बचाने के लिए बनाएं जाएँगे 200 से भी अधिक पानी के पॉइंट

गुजरात : गिर के सिंहों को कड़ी धूप से बचाने के लिए बनाएं जाएँगे 200 से भी अधिक पानी के पॉइंट

गुजरात के गिर में आए एशियाटिक सिंहो के एक मात्र अभयारण्य गिर में सिंहों को गर्मी से बचाने के लिए खास इंताजम किए जा रहे है। गर्मी का मौसम आने के साथ ही गिर में सिंहों के लिए पानी के तकरीबन 259 पॉइंट कार्यरत किए गए है। सभी पानी के पॉइंट पर सेल्फ स्टिक भी रखी गई है। 
वन विभाग द्वारा भरी गर्मी में सिंहों को पानी की कमी से डिहाइड्रेशन ना हो इसे ध्यान में रखते हुये धारी गिर पूर्व के खांबा रेंज, दलखाणिया रेंज, सावरकुंडला रेंज, जसाधार रेंज सहित कुल मिलाकर सात रेंज में 259 पानी के पॉइंट शुरू किए गए है। इनमें से 70 पानी के पॉइंट अभयारण्य के अंदर है, जबकि बाकी के अभयारण्य के बाहर है। विंड मिल तथा सोलर एनर्जी द्वारा लगातार इन पॉइंट्स में पानी भरा जा रहे है। जबकि 75 पानी के पॉइंट ऐसे है, जो कुदरती तौर पर ही भर जाते है।  
(Photo Credit : theindianexpress.com)
वन विभाग के अनुसार पानी के सभी पॉइंट ऑफर सेल्फ स्टिक रखे गए है जिससे की हिरण, नीलगाय जैसे प्राणियों को गर्मी के मौसम में अधिक पोशाक तत्व मिल सके। इसके अलावा सभी सिंह ग्रुपों के लोकेशन पर नजर रखी जा रही है। जिससे की जरूरत पड़ने पर उन्हें उचित उपचार दिया जा सके। फिलहाल सभी सिंहों का स्केनिंग भी किया जा रहा है।