सूरत : नगर निगम संचालित शिक्षा समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पद पर हुई नियुक्ति 

अध्यक्ष पद पर राजेंद्र कापड़िया और उपाध्यक्ष पद पर रंजना गोस्वामी की नियुक्ति

सूरत : नगर निगम संचालित शिक्षा समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पद पर हुई नियुक्ति 

नवनियुक्त अध्यक्ष उपाध्यक्ष को बधाई देते शिक्षा समिति के सदस्य 

पिछले कुछ समय से इस बात को लेकर कई अटकलें चल रही थीं कि सूरत नगर निगम संचालित नगर प्राथमिक शिक्षा समिति का अध्यक्ष पद पर किसे नियुक्त किया जाएगा। शहर भाजपा के एक वरिष्ठ कार्यकर्ता को शिक्षा समिति के चेयरमैन की कमान सौंपे जाने से अटकलों पर विराम लग गया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सूरत नगर प्राथमिक शिक्षा समिति के नए अध्यक्ष के रूप में वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता राजेंद्र कापड़िया के नाम की घोषणा की गई है। कापड़िया अब समिति के नये अध्यक्ष बन गये हैं। उपाध्यक्ष के तौर पर रंजन गोस्वामी के नाम की घोषणा की गई है। आज की आम बैठक में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर राजेंद्र कापड़िया और रंजना गोस्वामी की घोषणा ने सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है।

इससे पहले कुछ दिन पहले शिक्षा समिति के तत्कालीन अध्यक्ष धनेश शाह का नाम कथित पर्चा कांड में उछला था, उन्होने निजि कारण बताकर इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद कार्यकारी अध्यक्ष स्वाति सोसा ने बोर्ड की कार्यवाही संभाली। आज शिक्षा समिति की आम सभा में सदस्य यशोधर देसाई ने चेयरमैन पद के लिए राजेंद्र कपाड़िया का नाम प्रस्तावित किया। शिक्षा समिति के सदस्य संजय पाटिल ने यशोधर देसाई के प्रस्ताव पर समर्थन जताया।

अध्यक्ष पद पर अन्य कोई प्रस्ताव नहीं होने पर कार्यवाहक अध्यक्ष स्वाति सोसा ने राजेंद्र कापड़िया को अधिकारिक रुप से स्थायी अध्यक्ष घोषित कर दिया।अध्यक्ष घोषित होने के बाद राजेंद्र कापाड़िया ने उपाध्यक्ष के नाम का प्रस्ताव देने को कहा। तब सदस्य विनोद गजेरा ने रंजना गोस्वामी का नाम प्रस्तावित किया। उनका समर्थन अनुराग सदस्य कोठारी ने किया। अन्य कोई प्रस्ताव न होने पर उपाध्यक्ष के तौर पर रंजना गोस्वामी के नाम की घोषणा की गई। दोनों महानुभावों ने तत्काल पदभार ग्रहण कर लिया।

ज्ञात हो कि कथित पर्चा कांड के बाद शिक्षा समिति के अध्यक्ष धनेश शाह से इस्तीफा ले लिया गया था। उसके बाद शिक्षा समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष कौन होगा, इसे लेकर पिछले कई दिनों से काफी अटकलें चल रही थीं। शहर भाजपा द्वारा आज दिए गए मेन्डेड  के आधार पर मूल रूप से सुरती और अठवा जोन के रहने वाले राजेंद्र कापड़िया को शिक्षा समिति का नया अध्यक्ष घोषित किया गया।

Tags: Surat