गुजरात : राज्य योग बोर्ड द्वारा जोन स्तरीय योग प्रतियोगिता 22 फरवरी को 

गुजरात : राज्य योग बोर्ड द्वारा जोन स्तरीय योग प्रतियोगिता 22 फरवरी को 

विश्व भर में  21 जून को  "अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस" ​​​​के रूप में मनाया जाता है

योग हमारी भारतीय संस्कृति की देन है। प्राचीन भारतीय परंपरा के माध्यम से मानव जाति के लिए अनमोल उपहार "योग विद्या" को विश्व मंच पर लाने एवं स्वास्थ्य, कल्याण और मानवता की ओर मानव जाति का नेतृत्व करने के उम्दा उद्देश्य से प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा "संयुक्त राष्ट्र की 68वीं महासभा के समक्ष 21 जून को "अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस" ​​के रुप में घोषित करने के प्रस्ताव को संयुक्त राष्ट्र द्वारा अनुमोदित (मंजूर) किया गया था। जिसके एक भाग के रूप विश्व भर में  21 जून को  "अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस" ​​​​के रूप में मनाया जाता है। जिसके भाग के रूप गुजरात सरकार द्वारा खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों के विभाग के तहत गुजरात राज्य योग बोर्ड का भी गठन किया गया है।

प्रतियोगिता में चयनित कुल 6 विजेता भाई-बहन राज्य स्तर पर भाग ले सकेंगे

गुजरात राज्य योग बोर्ड ने पहली बार अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचने और लोगों के बीच योग के बारे में जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से योग प्रतियोगिता कार्यक्रम आयोजित किया है। जिसमें नगर निगम स्तर पर आयोजित योग प्रतियोगिता में चयनित कुल 6 विजेता भाई-बहन राज्य स्तर पर भाग ले सकेंगे। कुल 8 नगर पालिकाओं में से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों के बीच राज्य स्तरीय प्रतियोगिता होगी। अर्थात प्रत्येक नगर पालिका में 6 जनों (3 भाई व 3 बहन) के कुल 48 प्रतिभागियों के बीच राज्य स्तरीय प्रतियोगिता होगी तथा 48 में से कुल 6 प्रतिभागियों का चयन राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता के विजेता के रूप में किया जायेगा।

चयनित स्थानों पर जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

जिसके अनुसार विभिन्न तिथियों में चयनित स्थानों पर जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें चयनित प्रतियोगियों को नगर निगम स्तर की योग प्रतियोगिता में जाना है। इनमें जामनगर में आयोजित होने वाली नगरपालिका स्तर की प्रतियोगिता में जामनगर, देवभूमि द्वारका और पोरबंदर जिले शामिल हैं। इन जिलों से चयनित प्रतिभागियों की नगर स्तरीय प्रतियोगिता दिनांक 22/02/2023 को प्रातः 09.00 बजे खेल परिसर, क्रिकेट बंगला, जामनगर में आयोजित की जायेगी। नगर निगम स्तर पर चयनित प्रथम, द्वीतीय एवं तृतीय भाई-बहनों को 21,000, 15,000 एवं 11,000 रुपये दिये जायेंगे। साथ ही उन्हें मेडल, सर्टिफिकेट और शॉल देकर सम्मानित भी किया जाएगा।

Tags: Jamnagar