अहमदाबाद : आनंद के पास तिहरा हादसा, 6 लोगों की मौके पर ही मौत

अहमदाबाद : आनंद के पास तिहरा हादसा, 6 लोगों की मौके पर ही मौत

घटना में मारे गए चार लोग सोजित्रा गांव के रहने वाले हैं और दो अन्य बोरियावी गांव के रहने वाले हैं

राज्य में हादसों का आंकड़ा दिन-ब-दिन बढ़ता ही जा रहा है। आनंद के सोजित्रा के पास भयानक ट्रिपल एक्सीडेंट होने की घटना प्रकाश में आई है। आनंद के सोजित्रा के पास 
कार, बाइक और रिक्शा के बीच हादसा हो गया है। सोजित्रा में डाली चौकड़ी के पास दर्दनाक हादसे में 6 लोगों की भीषण मौत हो गई है। घटना में मारे गए चार लोग सोजित्रा गांव के रहने वाले हैं और दो अन्य बोरियावी गांव के रहने वाले हैं।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार आणंद जिले के सोजित्रा में रक्षाबंधन के दिन शाम को एक बड़ा हादसा हो गया है। आनंद के सोजित्रा के पास कार, बाइक और रिक्शा के बीच हादसा हो गया है। इस तिहरे हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। इसके बाद पुलिस को सूचने देने के बाद पुलिस का काफिला मौके पर पहुंच गया। पुलिस की प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना में मृतक तीन लोग एक ही परिवार के हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सोजित्रा भेज दिया गया है। साथ ही इस हादसे में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है।
इस घटना में मॉतकों में संदीपभाई ठाकोरभाई ओड, योगेश कुमार राजू भाई ओड (निवासी- बोरियावी), जियाबेन विपुलभाई मिस्त्री, वीनाबेन विपुलभाई मिस्त्री, जानवी बेन विपूल भाई मिस्त्री एवं याशीनभाई मम्मदभाई वोहोरा सभी (निवासी-सोजित्रा) का समावेश है।  सोजित्रा में डाली चौकड़ी के पास हुए हादसे में 6 लोगों की जान लेने वाले कार चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के वक्त कार चालक हादसा कर फरार हो गया था। लेकिन पुलिस ने कार चालक किरीट पढियार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आईपीसी 304 के तहत मामला दर्ज किया है।
Tags: 0

Related Posts

Latest Posts

उड़ान के दौरान केबिन क्रू से दुर्व्यवहार करने वाले यात्री को सूरत एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया
सूरत : हाई कोर्ट की फटकार के बाद हरकत में आया नगर निगम, नासिरनगर के बेघर परिवारों के लिए भरी माता कम्युनिटी हॉल में अस्थायी आश्रय की व्यवस्था
सूरत : राकेश सैनी ने दांतों से 8 कारें 100 मीटर तक खींचकर बनाया रिकॉर्ड, वर्ल्ड ड्रग्स डे पर युवाओं को दिया नशामुक्ति का संदेश
अमरनाथ यात्रा में सूरत की सेवा परंपरा: 28 वर्षों से श्रद्धालुओं को मिल रहा शुद्ध गुजराती भोजन का प्रसाद
सूरत : “भाषा और वेशभूषा अलग हो सकती है, लेकिन भारतीय होने का भाव एक है” : महामहिम नंदकिशोर यादव