इस देश में नाबालिग युवतियों को बनाया जाता है जबरन गर्भवती, संतान होने पर होती है ब्लेक मार्केट में बिक्री

इस देश में नाबालिग युवतियों को बनाया जाता है जबरन गर्भवती, संतान होने पर होती है ब्लेक मार्केट में बिक्री

दुनिया भर में कई तरह है आपराधिक गतिविधियां होती है। चोरी, लूट, मारामारी, हत्या जैसे कई मामले हम आए दिन सुनते रहते है। हालांकि दुनिया के एक हिस्से में ऐसा अवैध काम होता है, जिसे सुनकर आप पूरी तरह से हैरान रह जाओगे। आफ्रिका महाद्वीप के देश नाइजीरिया में बेबी फ़ार्मिंग की घटना काफी पनप रही है। इस देश में युवतियों को जबरन गर्भवती बनाया जाता है और इसके बाद पैदा होने वाले बच्चों को बेच दिया जाता है। सबसे हैरान कर देने वाली बात यह है की इस काम के लिए अधिकतर नाबालिग युवतियों को ही शिकार बनाया जाता है।
सोशल मीडिया साइट्स पर छापे कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, इस तरह की आपराधिक गतिविधि आफ्रिका के नाइजीरिया में होती है। यहाँ बेबी फ़ार्मिंग करने वाली महिलाओं के लिए मानव तस्कर या तो युवतियों को किडनैप कर लेते है या तो नौकरी दिलाने के बहाने उन्हें अपनी जाल में फँसाते है। इस बारे में बात करते हुये एक पीड़िता ने बताया कि उसे वहाँ काम दिलाने के लिए बहाने ले जाया गया था। कई लोगों ने उनका रैप किया था। यही नहीं गर्भवती होने के बाद भी कई लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। कई बार उसने भाग जाने का प्रयास किया, हालांकि वह सफल नहीं हो पाई। दुष्कर्म करने के दौरान कोई भी इस चीज का ध्यान नहीं रखता था कि महिला गर्भवती है या नहीं।
आगे बात करते हुये पीड़िता ने बताया कि उन्हें नहीं मालूम होता कि उनका बच्चा कितने में बिका है। हालांकि कुछ सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यदि संतान पुत्र होता है तो उसके 2 हजार डॉलर (तकरीबन 1.48 लाख) में, जबकि यदि संतान पुत्री हो तो उसकी कीमत 1350 डॉलर (तकरीबन 1 लाख रुपए) में बिकती है। बता दे कि नाइजीरिया में बच्चों के अबोर्शन पर प्रतिबंध है। ऐसे में यदि कोई युवती वहाँ से भाग भी निकलती है तो उसके लिए अबोर्शन भी नहीं करवा सकता। जिससे कि वह वहाँ से जाकर अबोर्शन करावा सके।
Tags: