अनोखी बात : दुनियाभर को साफ ऊर्जा देने के लिए फ्रांस बना रहा है नया 'सूरज'

अनोखी बात : दुनियाभर को साफ ऊर्जा देने के लिए फ्रांस बना रहा है नया 'सूरज'

भारत समेत 35 देशों के वैज्ञानिक लगे है इस महारथी काम में

दुनिया भर में अलग अलग देशों के वैज्ञानिक ऊर्जा के वैकल्पिक व्यवस्था पर काम कर रहे हैं। ऐसे में अब जानकारी सामने आई है कि भारत समेत 35 देशों के वैज्ञानिक फ्रांस में दक्षिण के पहाड़ी इलाके में दुनियाभर में साफ और स्वच्छ ऊर्जा के स्रोतों को हासिल करने के लिए सूरज बनाने की तैयारी चल रही है।
इस सूरज से एक ग्राम परमाणु ईंधन से 8 टन तेल के बराबर ऊर्जा बनेगी। ऐसे में अगर ये योजना सफल हो जाती है तो मानव इतिहास का ऊर्जा का सबसे बड़ा संकट खत्म हो जाएगा। साथ ही जलवायु परिवर्तन के कहर से जूझ रही धरती को भी संकट से मुक्ति मिल जाएगी। इसमें  वैज्ञानिक परमाणु संलयन प्रक्रिया पर काम कर रहे है। न्यूक्लियर फ्यूजन वही प्रक्रिया है जो हमारे असली सूरज और अन्य सितारों में प्राकृतिक रूप से होती है।
न्यूक्लियर फ्यूज़न की प्रक्रिया सामान्य रूप से धरती पर दोहराना आसान नहीं है। हालांकि इस प्रक्रिया में असीमित और पर्यावरण को नुकसान ना पहुँचाने वाली ऊर्जा मिलती है। इससे रेडियो एक्टिव कचरे से भी मुक्ति मिलने की उम्मीद है।
गौरतलब है कि फ्रांस के अंतरराष्‍ट्रीय थर्मोन्यूक्लियर प्रायोगात्मक रिएक्टर पहली ऐसी डिवाइस होगी जो लंबे वक्त तक फ्यूजन रिएक्शन जारी रख सकेगी। इसमें इंटिग्रेटेड टेक्नोलॉजी और मैटीरियल को टेस्ट किया जाएगा, जिसका इस्तेमाल फ्यूजन से बिजली के व्यवसायिक उत्पादन के लिए किया जाएगा। इसका 1985 में एक्सपेरिमेंट का पहला आइडिया लॉन्च किया गया था। इसकी डिजाइन बनाने में भारत, जापान, कोरिया, यूरोपियन यूनियन और अमेरिका की भूमिका है।