सीरम इंस्टीट्यूट की दूसरी वैक्सीन सितंबर में हो सकती है लॉन्च

नई वैक्सीन यूके और यूएसए वेरिएंट के खिलाफ रही है सफल

नई दिल्ली, 27 मार्च (आईएएनएस)| दुनिया की सबसे बड़ी कोविड-19 वैक्सीन बनाने वाली कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला ने शनिवार को घोषणा की कि इस साल सितंबर तक कोवोवैक्स की लॉन्चिंग की उम्मीद है। अदार पूनावाला ने कहा, "कोवोवैक्स का परीक्षण आखिरकार भारत में शुरू हो गया है। यह वैक्सीन नोवावैक्स और सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के साथ साझेदारी के माध्यम से तैयार की गई है।"
नए स्ट्रेन के खिलाफ होगा कारगर
उन्होंने आगे कहा कि कोविड-19 के अफ्रीकी और यूके वैरिएंट के खिलाफ इसका परीक्षण किया गया है और इसकी कुल प्रभावकारिता 89 प्रतिशत है। "सितंबर 2021 तक लॉन्च होने की उम्मीद है!" नोवावैक्स, जिसका मुख्यालय अमेरिका में है, द्वारा विकसित यह वैक्सीन प्रोटीन-आधारित कोविड-19 वैक्सीन है। अगस्त 2020 में दोनों कंपनियों ने एक समझौते की घोषणा की जिसके तहत नोवावैक्स ने निम्न और मध्यम आय वाले देशों में वैक्सीन के निर्माण और आपूर्ति के लिए सीरम इंस्टीट्यूट को लाइसेंस दिया था।
Tags: 0

Related Posts

Latest Posts

उड़ान के दौरान केबिन क्रू से दुर्व्यवहार करने वाले यात्री को सूरत एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया
सूरत : हाई कोर्ट की फटकार के बाद हरकत में आया नगर निगम, नासिरनगर के बेघर परिवारों के लिए भरी माता कम्युनिटी हॉल में अस्थायी आश्रय की व्यवस्था
सूरत : राकेश सैनी ने दांतों से 8 कारें 100 मीटर तक खींचकर बनाया रिकॉर्ड, वर्ल्ड ड्रग्स डे पर युवाओं को दिया नशामुक्ति का संदेश
अमरनाथ यात्रा में सूरत की सेवा परंपरा: 28 वर्षों से श्रद्धालुओं को मिल रहा शुद्ध गुजराती भोजन का प्रसाद
सूरत : “भाषा और वेशभूषा अलग हो सकती है, लेकिन भारतीय होने का भाव एक है” : महामहिम नंदकिशोर यादव