ये महिला कह रही है कि एलियंस ने उसका 50 बार अपरहण किया, जानें अजीब सा दावा
By Loktej
On
महिला ने एक पेंटिंग बनाकर दिखाने की कोशिश की है कि जो एलियन उन्हें ले जाते हैं वे कैसे दिखते हैं।
ब्रह्माण्ड में एलियंस जैसा कोई चीज सच में है या नहीं यह एक बहुत बड़ा मुद्दा हैं जिसने दुनिया के बुद्धिमान लोगों को दो वर्गों में बाँट रखा हैं। कुछ लोग इस बात को सच मानते हैं जबकि कुछ लोगों का कहना हैं कि ये निरा कोरी कल्पना मात्र हैं। इसे लेकर दुनियाभर में काफी समय से बहस छिड़ी हुई है। कई बार अलग-अलग देशों से लोगों ने एलियंस को देखने का दावा किया है, लेकिन आज तक अपने दावे के लिए कोई भी प्रमाण नहीं दे पाया। अब तक जो सबूत सामने आए भी हैं उन्हें एडिटेड या फिर झूठा बता दिया जाता है। इस बीच ब्रिटेन की एक महिला पाउला स्मिथ ने दावा किया कि एलियंस ने यूएफओ में बैठाकर उनका 50 बार अपहरण किया है। यही नहीं पाउला ने अपने इस दावे के समर्थन में कई सबूत भी दिए हैं। उन्होंने दावा किया है कि एलियंस उन्हें यूएफओ में ले जाते हैं और दूसरी दुनिया की सैर कराते हैं।
पाउला की माने तो उनका सबसे पहला अपहरण तब हुआ था जब वो एक छोटी बच्ची थी और बचपन की घटना के बाद अब तक 50 बार एलियंस उनका अपहरण कर चुके हैं। पाउला ने अपने शरीर पर निशान की तस्वीऔरें भी दिखाईं। उनका दावा है कि एक बार अपहरण के दौरान एलियंस ने उनके शरीर पर यह निशान बना दिया था। इसके अलावा उन्होंिने कागज पर एक एलियन की तस्वी र बनाकर बताया कि वे इस तरह से दिखते हैं।
Tags: Britain