Indian cricketing royalty at the #USOpen ????????????????
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) September 9, 2022
Two former Indian World Cup winning captains, @msdhoni and @therealkapildev graced the stands at Arthur Ashe yesterday as two young future Champions battled it out for 5 hours and 15 minutes ????#GoBigOrGoHome #SonySportsNetwork pic.twitter.com/e7CCgHJOMZ
खेल : भारत को क्रिकेट में विश्वकप दिलाने वाले दोनों दिग्गज कप्तान दिखे किसी और ही खेल के मैदान में
By Loktej
On
क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत की कप्तानी करने वाले कपिल देव और महेंद्र सिंह धोनी अमेरिका पहुंच चुके हैं
भारतीय क्रिकेट टीम इस समय एशिया कप में हिस्सा ले रही है। भारत सुपर चार में तीन में से दो मुकाबले हारकर बाहर हो चुकी है। भारत के इस प्रकार के प्रदर्शन से क्रिकेट प्रेमियों में गुस्सा है वहीं अब भारत को क्रिकेट में वनडे वर्ल्ड दिलाने वाले दोनों दिग्गज पूर्व भारतीय कप्तान इस समय भारत में नहीं है। ये दोनों अमेरिका पहुंच चुके हैं। खास बात यह है कि अब दोनों क्रिकेट में नहीं बल्कि किसी और खेल में दिलचस्पी दिखा रहे हैं।
आपको बता दें कि क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत की कप्तानी करने वाले कपिल देव और महेंद्र सिंह धोनी अमेरिका पहुंच चुके हैं। एक वीडियो में दोनों दिग्गज नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि दोनों क्रिकेट नहीं बल्कि टेनिस मैच का लुत्फ उठा रहे हैं। यह वीडियो टेनिस ग्रैंड स्लैम यूएस ओपन का है। ब्रॉडकास्टर द्वारा शेयर किए गए वीडियो में धोनी और कपिल देव नजर आ रहे हैं।
आर्थर-ऐश स्टेडियम में देखा गया
यूएस ओपन-2022 के दौरान आर्थर-ऐश स्टेडियम में टीम इंडिया के दिग्गज और पूर्व कप्तान दोनों ही नजर आए। दोनों की एक झलक दर्शकों से भरे स्टेडियम में पर्दे पर दिखाई गई। धोनी की पहली झलक देखने को मिली। वह दूसरे व्यक्ति से बात कर रहा था। इसके बाद कपिल देव पर्दे पर नजर आए।
धोनी ने जैसे ही हाथ हिलाया, लोग खुश हो गए
धोनी की फैन फोलोविंग कैसी है इसके बारे में कुछ कहने की आवश्यकता नहीं है। अब अमेरिका में दिखाई देने के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया गया है। जिसमें धोनी और कपिल देव स्टेडियम में बैठे नजर आ रहे हैं। धोनी को देखते ही फैंस ने शोर मचाना शुरू कर दिया। उन्होंने हाथ भी मिलाया। तभी लोग ज्यादा शोर करते हैं।