सूरत : अभयम 181 महिला हेल्पलाइन ने अज्ञात महिला को सुरक्षित आश्रय दिलाई
            By  Loktej             
On  
                                                 महिला की मदद करने के उद्देश्य से एक व्यक्ति ने अभयम 181 महिला हेल्पलाइन में कॉल कर जानकारी दी थी
अभयम 181 महिला हेल्पलाइन सूरत ने एक अज्ञात महिला को सुरक्षित आश्रय दिलाई है। एक तीसरे व्यक्ति ने 181 महिला हेल्पलाइन पर कॉल किया और बताया कि एक महिला डुमस फुटपाथ पर सो रही है। जिससे उमरा अभयम रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और महिला की काउंसलिंग के बाद पता चला कि वह गुम हो गई है। जिसकी मदद की जरुरत होने से ओएससी में सुरक्षित आश्रय दिया गया है।  
मिली जानकारी के अनुसार एक अज्ञात महिला तीन-चार दिनों से फुटपाथ पर सो रही है। महिला की मदद करने के उद्देश्य से  एक व्यक्ति ने अभयम 181 महिला हेल्पलाइन में कॉल कर जानकारी दी। सूचना मिलते ही अभयम 181 महिला हेल्पलाइन रेस्क्यू टीम स्थल पर पहुंच कर महिला के साथ बातचीत में पता चला कि उसका नाम सूर्या आरीफ शेख है और वह महाराष्ट्र के अहमदनगर की रहने वाली है। उनके परिवार में पांच लोग रहते हैं। वह सूरत में घूमने आये थे, उन लोगों के साथ से यह महिला बिछुड़ गई है और इसकी याद दास्त कम है ऐसा लगता है। महिला की सूरत में कोई पहचान नहीं है इसलिए उन्हें सुरक्षित आश्रय दिया गया है। महिला के बारे में यिद किसी को जानकारी मिले तो कृपया अभयम से संपर्क करें ताकि उसे परिवार तक पहुंचाया जा सके।
Tags:  0
