सूरत : दिव्यांग विवाहिता को पति के दोस्त ने बनाया हवस का शिकार

उधार दिए 30 हजार रूपये मांगने पर दी बदनाम करने की धमकी

शहर के भेस्तान इलाके में दिव्यांग महिला का पति के दोस्त ने शारीरिक शोषण किया। पीडि़ता के पास से उधार 30 हजार रूपये लिए थे। रूपयों को लेकर दोों के बीच झगड़ा हुआ था। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार भेस्तान आवास निवासी दिव्यांग विवाहिता का पति सफाईकर्मी है। लिंबायत-मिठीखाड़ी में रहने वाले पति का दोस्त शेख शरीफ शेख लुकमान उनके घर आता-जाता रहता है। इस बीच दोनों के बीच प्रेमसंबंध प्रस्थापित हो गए। पिछले दो साल से दोनों के बीच अफेयर शुरू था और कई बार शारिरीक संबंध भी बनाए थे। परवत पाटिया में किसी बिल्डिंग में ले जाकर शारिरीक संबंध बनाता था। इस बीच पांच माह पहले प्रेमी शेख शरीफ पत्नी के ऑपरेशन के बहाने 30 हजार रूपये उधार लिये थे। दो माह बाद रकम वापस मांगी तो वादा करता था। लेकिन रूपये नहीं लौटाये और विवाहिता के साथ संबंध तोड़ दिए थे। 
माह पहले रात के समय शेख शरीफ विवाहिता के घर आकर ब्लेकमेल करने लगा। रूपये मांगने मेरे घर पर आएंगी तो पति को अपने प्रेमसंबंध के बारे में बता दूंगा। इसके बाद जबरन पीडि़ता से दुष्कर्म किया।  इसके बाद रूपये मांगने पर घर संसार तोडऩे की धमकी दी थी। इस मामले में पीडि़ता की शिकायत के आधार पर डिंडोली पुलिस ने शेख शरीफ शेख लुकमान के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया।
Tags: