सूरत : नदी में नहाने गये छः युवकों में से एक की डूबने से मौत, एक अभी भी लापता

सूरत : नदी में नहाने गये छः युवकों में से एक की डूबने से मौत, एक अभी भी लापता

नदी के बहाव में डूबने लगे सभी युवकों में से चार को स्थानीय लोगों ने बचाया

कोरोना के कारण लंबे समय तक अपने अपने घरों में कैद लोग लॉकडाउन में रियायत और मानसून के मौसम को देखते हुए मानसून का आनंद लेने के लिए पर्यटक स्थलों की ओर घुमने निकल रहे है। इन स्थलों में नदी और समुंद्र लोगों की पहली पसंद बनी हुई हैं। लेकिन इस समय नदी में जाना काफी मुश्किल साबित हो सकता है। ऐसे में सूरत केलिए एक बुरी खबर सामने आई है। सूरत से बारडोली के वाघेचा की तापी नदी यात्रा पर पहुंचे 6 युवकों के साथ दुर्घटना घट गई। नदी में नहाने उतरे ये सभी डूबने लगे लेकिन स्थानीय लोगों ने 4 युवकों को तो बचा लिया। जबकि एक युवक की लाश मिली, और अभी भी एक युवक की तलाश जारी है।
आपको बता दें कि सूरत के 6 युवक बारडोली वाघेचा नदी में नहाने उतरे। हालांकि इन युवकों को नदी के पानी के बहाव और गहराई का अंदाजा नहीं था। और ये सभी युवक तापी नदी के बहाव में डूबने लगे। यह दृश्य देखते ही स्थानीय लोग बचाव के लिए दौड़ पड़े। वहीं स्थानीय तैराकों ने 6 में से 4 युवाओं को बचा लिया। लेकिन सूरत के पर्वत पाटिया इलाके में रहने वाले प्रवीण को बचाया नहीं जा सका और स्थानीय लोगों ने उसके शव को बाहर निकाला। इसके अलावा पर्वत पाटिया क्षेत्र के रहने वाले पीयूष गहलोत भी नदी में फंसे हुए थे। उनका अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के काफिले समेत दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। वहीं लापता प्रवीण को खोजने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।
प्रवीण की मौत से उसके माता-पिता सदमे में हैं। और उनका सहारा छिनते ही उनके ऊपर दुख का पहाड़ टूट पड़ा। ये पूरी घटना हर उस युवक-युवतियों के लिए चेतावनी स्वरुप है जो इन दिनों नदी में नहाने या ऐसे स्थलों पर घुमने जा रहे है। नदी में प्रवेश करने से पहले विशेष सावधानी बरती जाए। आपकी एक गलती आपकी जान ले सकती है।

Related Posts

Latest Posts

उड़ान के दौरान केबिन क्रू से दुर्व्यवहार करने वाले यात्री को सूरत एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया
सूरत : हाई कोर्ट की फटकार के बाद हरकत में आया नगर निगम, नासिरनगर के बेघर परिवारों के लिए भरी माता कम्युनिटी हॉल में अस्थायी आश्रय की व्यवस्था
सूरत : राकेश सैनी ने दांतों से 8 कारें 100 मीटर तक खींचकर बनाया रिकॉर्ड, वर्ल्ड ड्रग्स डे पर युवाओं को दिया नशामुक्ति का संदेश
अमरनाथ यात्रा में सूरत की सेवा परंपरा: 28 वर्षों से श्रद्धालुओं को मिल रहा शुद्ध गुजराती भोजन का प्रसाद
सूरत : “भाषा और वेशभूषा अलग हो सकती है, लेकिन भारतीय होने का भाव एक है” : महामहिम नंदकिशोर यादव