गुजरात : 14 वर्षीय मुस्लिम छात्रा ने भागवत गीता आधारित क्विज प्रतियोगिता जीती

गुजरात : 14 वर्षीय मुस्लिम छात्रा ने भागवत गीता आधारित क्विज प्रतियोगिता जीती

हिंदुओं के सबसे पवित्र ग्रंथ में से एक भागवत गीता याद रखने के लिए सबसे कठिन ग्रन्थों में से एक है। भागवत के सभी अध्यायों को याद करना एक काफी मुश्किल काम है। हालांकि गुजरात के उमरगाम की उत्तर बुनियादी स्कूल में पढ़ने वाली 14 वर्षीय  छात्रा यह काम बड़े आसानी से कर लेती है। सबसे हैरानी की बात तो यह है 14 वर्षीय यह छात्रा एक मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखती है। 14 वर्षीय खुश्बु खान काफी आसानी से गीता के श्लोकों का अध्ययन कर लेती है और उसे याद भी कर लेती है।
बता दें कि खुश्बु खान ने राष्ट्रीय युवा दिन (स्वामी विवेकानंद जयंति) के अंतर्गत आयोजित स्वामी विवेकानंद क्विज अभियान में भी देश में पहला स्थान हासिल किया था। खुश्बु ने गीता पर पूछे गए 428 सवालों के सही जवाब देकर पूरे देश में अव्वल आई थी। इसके पहले भी वह गीता से जुड़े कई क्विज प्रतियोगिता जीते थे। इस क्विज के लिए खुश्बु ने काफी मेहनत भी की थी। यही नहीं उसके परिवार और स्कूल के शिक्षकों ने भी उसके पीछे काफी मेहनत की थी। 

Tags: Gujarat