जामनगर का कुख्यात भूमाफिया जये़श पटेल लंदन से पकड़ा गया

जामनगर का कुख्यात भूमाफिया जये़श पटेल लंदन से पकड़ा गया

सर्वप्रथम बाइक चोरी का केस हुआ था दर्ज, विदेश में रहकर बिल्डरों को धमकाता था;पुलिस, ईडी और डीआरआई में दर्ज है 49 अपराध

जामनगर का कुख्यात भूमाफिया जये़श पटेल लंदन में पकड़ा गया है। अब उसे भारत लाने के लिए प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। भारत और यूके के बीच प्रत्यर्पण संधि होने के कारण जल्दी ही उसे भारत लाया जाएगा ऐसी संभावनाएं प्रबल हुई है। जयेश पटेल के खिलाफ अभी तक पुलिस,ई डी और डीआरआई में 49 अपराध दर्ज हैं। वह जामनगर में 14 अपराधों में वांटेड है। पुलिस ने उसकी 3 करोड़ से अधिक मिलकत जब्त की है। 
पुलिस, डीआरआई, ईडी में मामले हैं दर्ज
बीते 15 साल में जयेश के खिलाफ जामनगर, राजकोट, और राज्य के अलग-अलग हिस्सों में फिरौती,अपहरण हत्या और हत्या की कोशिश सहित 46 अपराध दर्ज है। विदेश से सिगरेट की स्मगलिंग करने और अन्य कई केस भी डीआरआई में दर्ज हैं। मनी लॉन्ड्रिंग के सिलसिले में ईडी में भी एक केस दर्ज किया गया है। साथ ही जामनगर में हत्या का एक मामला भी उसके खिलाफ चल रहा है। जमानत पर छूटने के बाद वह विदेश भाग गया था। उसके खिलाफ पासपोर्ट एक्ट भंग करने की भी कार्रवाई चल रही है। उसके आने के बाद ही पता चलेगा कि वह सीधा दुबई गया था या यहां से सीधे लंदन चले गया था? इसके अलावा उसपर जामनगर में बिल्डरों को धमकी देकर फिरौती वसूलने के कई अपराध है। 
विदेश में बैठकर भी धमकाने की चर्चा
वह विदेश में भी बैठकर बिल्डरों को धमकाता था ऐसा माना जा रहा है। उसके गिरोह के लोग उसके इशारे पर अपराध करते थे जिससे कि, जामनगर में आतंक का माहौल फैल गया था। एडवोकेट किरीट जोशी की भी सुपारी उसी ने दी थी और हत्या करवाई थी। जिससे कि पुलिस पर उसकी गैंग का सफाया करने का दबाव था। इसके लिए जामनगर में एसपी दीपेंद्र भद्रेन को खास नियुक्त किया गया था। इसके अलावा एलसीबी और एसओजी में भी कुछ अधिकारी नियुक्त किए गए थे। इसके बाद जामनगर की पुलिस ने एक के बाद करके एक जैसे गिरोह के सभी लोगों को पकड़ना शुरू किया और उनके खिलाफ गुजसीटोक के अंतर्गत कार्यवाही शुरू की गई। 
बाइक चोरी का पहला अपराध हुआ था दर्ज
जयेश को पकड़ने के लिए भी बीते कई दिन से प्रयास किए जा रहे थे। आखिरकार उसे लंदन से गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जा रहा है कि जयेश को बहुत जल्दी पैसे वाला बनना था। इसलिए उसने अपराध करना शुरू कर दिया उसके खिलाफ सबसे पहले बाइक चोरी का केस दर्ज हुआ था और बाद में तेल और चावल के व्यापार में जुड़कर उसने व्यापारियों को भरोसे में ले लिया था धीरे-धीरे उसने गुंडों का गिरोह ज्वाइन कर लिया और जमीन हथियाने का काम शुरू कर दिया। वह जामनगर के पास लोठिया गांव का है और जामनगर आकर पीसीओ चलाता था।
Tags: 0