सुप्रीम कोर्ट लेडी एसोसिएशन ने बीसीजी के नवनियुक्त सदस्य एडवोकेट प्रीति जोशी का किया सम्मान
सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन की नई सदस्य बनने पर शॉल और पुस्तक भेंट कर किया अभिनंदन
By Bhatu Patil
On
सूरत : सुप्रीम कोर्ट लेडी एसोसिएशन द्वारा एडवोकेट प्रीति जिग्नेश जोशी को बार काऊन्सील ऑफ (बीसीजी) के सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन की नई सदस्य बनने पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्हें शॉल और पुस्तक भेंट कर अभिनंदन किया गया।
सम्मान समारोह का आयोजन एडवोकेट प्रेरणा कुमारी और भक्ति सेठी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता महालक्ष्मी पावनी ने एडवोकेट प्रीति जोशी को सम्मानित किया।
इस अवसर पर सुप्रीम कोर्ट की कई वरिष्ठ महिला अधिवक्ताएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में सूरत से एडवोकेट दीपिका चावड़ा की भी विशेष उपस्थिति रही।
समारोह के दौरान महिला अधिवक्ताओं ने न्यायिक क्षेत्र में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी और उपलब्धियों की सराहना करते हुए एडवोकेट प्रीति जोशी के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
