सूरत : एस. डी. जैन मॉडर्न स्कूल का CBSE क्लास 12 में शानदार प्रदर्शन

आस्था दारुका ने 99 प्रतिशत अंकों के साथ शहर में किया टॉप, विद्यार्थियों ने साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स तीनों स्ट्रीम में लहराया परचम

सूरत : एस. डी. जैन मॉडर्न स्कूल का CBSE क्लास 12 में शानदार प्रदर्शन

सूरत। एस. डी. जैन मॉडर्न स्कूल के विद्यार्थियों ने CBSE कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2025-26 में एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्कूल की गौरवशाली परंपरा को कायम रखा है। स्कूल के विद्यार्थियों ने कॉमर्स, साइंस और आर्ट्स तीनों स्ट्रीम में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।

कॉमर्स स्ट्रीम में आस्था दारुका ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल और सूरत शहर में प्रथम स्थान हासिल किया। उन्होंने 500 में से 495 अंक प्राप्त किए। आस्था ने अकाउंट्स और एंटरप्रेन्योरशिप में 100 में से 100 अंक, इकोनॉमिक्स और बिजनेस स्टडीज़ में 99-99 अंक तथा इंग्लिश में 97 अंक हासिल किए।

साइंस स्ट्रीम में वेदांत शर्मा ने 94.60 प्रतिशत और एकलव्य अग्रवाल ने 94.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में शीर्ष स्थान हासिल किया। वहीं आर्ट्स स्ट्रीम में ज़ुबेदा जनुहसन ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

विद्यालय के कुल 340 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी और सभी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। स्कूल का औसत परिणाम 86.74 प्रतिशत रहा। इनमें 145 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक, 255 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक और 320 विद्यार्थियों ने 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विशेष मेरिट हासिल की।

इसके अलावा विभिन्न विषयों में कई विद्यार्थियों ने 100 में से 100 अंक प्राप्त किए। बिजनेस स्टडीज़ में 28, अकाउंट्स में 21, एंटरप्रेन्योरशिप में 16, अप्लाइड मैथ्स में 9, साइकोलॉजी में 2 और इंग्लिश में 1 विद्यार्थी ने पूर्ण अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया।

स्कूल के चेयरमैन कैलाशजी जैन, प्रिंसिपल चेतन दालवाला और हेड मास्टर किरण कटारिया ने विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को इस उपलब्धि पर बधाई दी।

उन्होंने कहा कि स्कूल शिक्षा, खेल, कला और प्रतियोगी परीक्षाओं सहित हर क्षेत्र में उत्कृष्ट परिणाम देने की अपनी परंपरा को आगे भी बनाए रखेगा।

Tags: Surat