अमृतसर में मंदिर के बाहर विस्फोट

अमृतसर में मंदिर के बाहर विस्फोट

अमृतसर, 15 मार्च (भाषा) शहर में एक मंदिर के बाहर हुए विस्फोट से इसकी दीवारें क्षतिग्रस्त हो गईं और खिड़कियों के शीशे टूट गए। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन इससे अमृतसर के खंडवाला क्षेत्र के निवासियों में दहशत फैल गई है।

घटना की सीसीटीवी फुटेज में दो अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल पर ठाकुर द्वार मंदिर की ओर आते हुए दिखाई देते हैं। कुछ सेकंड रुकने के बाद उनमें से एक व्यक्ति मंदिर की ओर कुछ विस्फोटक सामग्री फेंकता दिखता है और फिर वे मौके से भाग जाते हैं।

अमृतसर के पुलिस आयुक्त गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि मंदिर के पुजारी ने पुलिस को रात करीब दो बजे घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वह और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे।

भुल्लर ने कहा कि पुलिस टीम विस्फोट में शामिल लोगों का पता लगाने की कोशिश कर रही हैं और उन्हें जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से नमूने एकत्र कर लिए हैं तथा जांच जारी है।

पिछले चार महीनों में अमृतसर और गुरदासपुर में पुलिस चौकियों को भी निशाना बनाया गया है और विस्फोट की कई घटनाएं हुई हैं।

Latest Posts

उड़ान के दौरान केबिन क्रू से दुर्व्यवहार करने वाले यात्री को सूरत एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया
सूरत : हाई कोर्ट की फटकार के बाद हरकत में आया नगर निगम, नासिरनगर के बेघर परिवारों के लिए भरी माता कम्युनिटी हॉल में अस्थायी आश्रय की व्यवस्था
सूरत : राकेश सैनी ने दांतों से 8 कारें 100 मीटर तक खींचकर बनाया रिकॉर्ड, वर्ल्ड ड्रग्स डे पर युवाओं को दिया नशामुक्ति का संदेश
अमरनाथ यात्रा में सूरत की सेवा परंपरा: 28 वर्षों से श्रद्धालुओं को मिल रहा शुद्ध गुजराती भोजन का प्रसाद
सूरत : “भाषा और वेशभूषा अलग हो सकती है, लेकिन भारतीय होने का भाव एक है” : महामहिम नंदकिशोर यादव