'आप' ने संजीव अरोड़ा को लुधियाना पश्चिम विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया

'आप' ने संजीव अरोड़ा को लुधियाना पश्चिम विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया

चंडीगढ़, 26 फरवरी (भाषा) आम आदमी पार्टी (आप) ने बुधवार को राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा को लुधियाना पश्चिम विधानसभा उपचुनाव के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया है।

आप के राष्ट्रीय महासचिव संदीप पाठक ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट कर यह घोषणा की।

उपचुनाव की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है।

लुधियाना के उद्योगपति संजीव अरोड़ा वर्ष 2022 से राज्यसभा सदस्य हैं।

पिछले महीने आप विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी के निधन के बाद लुधियाना पश्चिम सीट खाली हुई थी।

गोगी की मृत्यु उनके घर पर लाइसेंसी हथियार से दुर्घटनावश गोली चलने के कारण हुई थी।

अरोड़ा ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें चुनाव लड़ने का अवसर देने के लिए वह पार्टी नेतृत्व के आभारी हैं।

अरोड़ा ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा, "लुधियाना पश्चिम उपचुनाव के लिए मुझ पर विश्वास जताने के लिए 'आप' नेतृत्व का आभारी हूं। मैं समर्पण और ईमानदारी के साथ अपने लोगों की सेवा करने के लिए तत्पर हूं।"

Latest Posts

उड़ान के दौरान केबिन क्रू से दुर्व्यवहार करने वाले यात्री को सूरत एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया
सूरत : हाई कोर्ट की फटकार के बाद हरकत में आया नगर निगम, नासिरनगर के बेघर परिवारों के लिए भरी माता कम्युनिटी हॉल में अस्थायी आश्रय की व्यवस्था
सूरत : राकेश सैनी ने दांतों से 8 कारें 100 मीटर तक खींचकर बनाया रिकॉर्ड, वर्ल्ड ड्रग्स डे पर युवाओं को दिया नशामुक्ति का संदेश
अमरनाथ यात्रा में सूरत की सेवा परंपरा: 28 वर्षों से श्रद्धालुओं को मिल रहा शुद्ध गुजराती भोजन का प्रसाद
सूरत : “भाषा और वेशभूषा अलग हो सकती है, लेकिन भारतीय होने का भाव एक है” : महामहिम नंदकिशोर यादव