कागज, पेंट उद्योग में इस्तेमाल होने वाले चीनी रसायन पर डंपिंगरोधी शुल्क लगाने की सिफारिश

कागज, पेंट उद्योग में इस्तेमाल होने वाले चीनी रसायन पर डंपिंगरोधी शुल्क लगाने की सिफारिश

नयी दिल्ली, 13 फरवरी (भाषा) वाणिज्य मंत्रालय की जांच शाखा डीजीटीआर ने कागज और पेंट उद्योग में इस्तेमाल होने वाले एक चीनी रसायन के आयात पर 681 डॉलर प्रति टन तक का डंपिंग-रोधी शुल्क लगाने की सिफारिश की है।

शुल्क लगाए जाने से 'टाइटेनियम डाइऑक्साइड' के घरेलू उत्पादकों को चीन से होने वाले सस्ते आयात से सुरक्षा मिलेगी।

व्यापार उपचार महानिदेशालय (डीजीटीआर) ने निष्कर्ष निकाला है कि रसायन को सामान्य मूल्य से कम कीमत पर भारत में निर्यात किया गया है, जिसके परिणामस्वरूप डंपिंग हुई है।

निदेशालय की अधिसूचना में कहा गया है कि इस आयात का घरेलू उद्योग की कीमतों को दबाने में काफी प्रभाव पड़ा है।

इसमें कहा गया है, ‘‘तदनुसार, प्राधिकरण आयात पर निश्चित डंपिंग-रोधी शुल्क लगाने की सिफारिश करता है।’’

अनुशंसित शुल्क 460 डॉलर प्रति टन से लेकर 681 डॉलर प्रति टन के बीच है। शुल्क लगाने का अंतिम निर्णय वित्त मंत्रालय लेता है।

 

Tags: Business

Latest Posts

उड़ान के दौरान केबिन क्रू से दुर्व्यवहार करने वाले यात्री को सूरत एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया
सूरत : हाई कोर्ट की फटकार के बाद हरकत में आया नगर निगम, नासिरनगर के बेघर परिवारों के लिए भरी माता कम्युनिटी हॉल में अस्थायी आश्रय की व्यवस्था
सूरत : राकेश सैनी ने दांतों से 8 कारें 100 मीटर तक खींचकर बनाया रिकॉर्ड, वर्ल्ड ड्रग्स डे पर युवाओं को दिया नशामुक्ति का संदेश
अमरनाथ यात्रा में सूरत की सेवा परंपरा: 28 वर्षों से श्रद्धालुओं को मिल रहा शुद्ध गुजराती भोजन का प्रसाद
सूरत : “भाषा और वेशभूषा अलग हो सकती है, लेकिन भारतीय होने का भाव एक है” : महामहिम नंदकिशोर यादव