बापू की पुण्यतिथि पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत कई नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की

बापू की पुण्यतिथि पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत कई नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की

नयी दिल्ली, 30 जनवरी (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को महात्मा गांधी की 77वीं पुण्यतिथि पर राष्ट्र की ओर से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

राष्ट्रपति मुर्मू ने राजघाट पर बापू के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की।

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर सहित कई अन्य नेताओं ने भी राष्ट्रपिता को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर महात्मा गांधी की स्मृति में दो मिनट का मौन रखा गया।

इससे पहले, प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखा, "पूज्य बापू को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि। उनके आदर्श हमें एक विकसित भारत बनाने की प्रेरणा देते हैं। मैं उन सभी वीरों को भी नमन करता हूं जिन्होंने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया।"

भारत की आजादी के आंदोलन का नेतृत्व करने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 30 जनवरी 1948 को नाथूराम गोडसे ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

 

Related Posts

Latest Posts

उड़ान के दौरान केबिन क्रू से दुर्व्यवहार करने वाले यात्री को सूरत एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया
सूरत : हाई कोर्ट की फटकार के बाद हरकत में आया नगर निगम, नासिरनगर के बेघर परिवारों के लिए भरी माता कम्युनिटी हॉल में अस्थायी आश्रय की व्यवस्था
सूरत : राकेश सैनी ने दांतों से 8 कारें 100 मीटर तक खींचकर बनाया रिकॉर्ड, वर्ल्ड ड्रग्स डे पर युवाओं को दिया नशामुक्ति का संदेश
अमरनाथ यात्रा में सूरत की सेवा परंपरा: 28 वर्षों से श्रद्धालुओं को मिल रहा शुद्ध गुजराती भोजन का प्रसाद
सूरत : “भाषा और वेशभूषा अलग हो सकती है, लेकिन भारतीय होने का भाव एक है” : महामहिम नंदकिशोर यादव