गुजरात के अमरेली में तेंदुए के हमले में सात साल की बच्ची की मौत

गुजरात के अमरेली में तेंदुए के हमले में सात साल की बच्ची की मौत

अमरेली, 13 जनवरी (भाषा) गुजरात के अमरेली जिले में एक तेंदुए के हमले में सात साल की एक बच्ची की मौत हो गयी। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों के मुताबिक तेंदुए को पकड़ने के लिए क्षेत्र में पिंजरे लगाए गए हैं।

राजुला के रेंज वन अधिकारी जी.एल. वाघेला ने बताया कि तेंदुए ने लड़की पर उस समय हमला किया जब वह रविवार शाम को चित्रासर गांव में अपने माता-पिता के साथ कपास के खेत में थी।

अधिकारी ने बताया कि लड़की की गर्दन पर गंभीर चोटें आईं और जिले के जाफराबाद स्थित एक अस्पताल ले जाने पर उसकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि वन विभाग ने आठ टीमें गठित की हैं और तेंदुए को पकड़ने के लिए आसपास के इलाकों में पिंजरे लगा दिए गए हैं।

राजुला के विधायक हीरा सोलंकी ने कहा कि उन्होंने वन अधिकारियों को लड़की पर हमला करने वाले तेंदुए को पकड़ने के लिए तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

 

Latest Posts

उड़ान के दौरान केबिन क्रू से दुर्व्यवहार करने वाले यात्री को सूरत एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया
सूरत : हाई कोर्ट की फटकार के बाद हरकत में आया नगर निगम, नासिरनगर के बेघर परिवारों के लिए भरी माता कम्युनिटी हॉल में अस्थायी आश्रय की व्यवस्था
सूरत : राकेश सैनी ने दांतों से 8 कारें 100 मीटर तक खींचकर बनाया रिकॉर्ड, वर्ल्ड ड्रग्स डे पर युवाओं को दिया नशामुक्ति का संदेश
अमरनाथ यात्रा में सूरत की सेवा परंपरा: 28 वर्षों से श्रद्धालुओं को मिल रहा शुद्ध गुजराती भोजन का प्रसाद
सूरत : “भाषा और वेशभूषा अलग हो सकती है, लेकिन भारतीय होने का भाव एक है” : महामहिम नंदकिशोर यादव