तिरुपति में भगदड़ की घटना की न्यायिक जांच होगी : मुख्यमंत्री नायडू

तिरुपति, नौ जनवरी (भाषा) आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह तिरुपति में भगदड़ की घटना की न्यायिक जांच का आदेश देंगे, जिसमें छह लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए।

उन्होंने कहा कि जिला पुलिस अधीक्षक सहित तीन वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला किया गया है।

नायडू ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने लापरवाही के लिए एक डीएसपी सहित दो अधिकारियों को निलंबित करने का भी आदेश दिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने तिरुपति में प्रशासन और निगरानी तंत्र में कुछ कमियां पायी हैं, जिन्हें ‘बिल्कुल सही’ होना चाहिए था।

घटना पर दुख व्यक्त करते हुए नायडू ने मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख रुपये और घायलों को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने तिरुपति में टोकन जारी करने की एक नई प्रणाली शुरू की थी, जबकि पहले तिरुमला पहाड़ियों में टोकन देने की व्यवस्था थी।

तिरुमला स्थित भगवान वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में बुधवार रात भगदड़ मचने से कम से कम छह श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 40 अन्य घायल हो गए। यह भगदड़ उस समय मची जब ‘वैकुंठ द्वार दर्शनम’ के लिए सैकड़ों श्रद्धालु टिकट पाने की कोशिश कर रहे थे।

यह घटना शहर में एमजीएम स्कूल के पास बैरागी पट्टेदा में हुई। देशभर से सैकड़ों श्रद्धालु 10 जनवरी से शुरू होने वाले 10 दिवसीय वैकुंठ द्वार दर्शनम के लिए यहां आए हैं।

इससे पहले नायडू ने उस अस्पताल का दौरा किया जहां घायलों का इलाज हो रहा है।

 

Related Posts

Latest Posts

उड़ान के दौरान केबिन क्रू से दुर्व्यवहार करने वाले यात्री को सूरत एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया
सूरत : हाई कोर्ट की फटकार के बाद हरकत में आया नगर निगम, नासिरनगर के बेघर परिवारों के लिए भरी माता कम्युनिटी हॉल में अस्थायी आश्रय की व्यवस्था
सूरत : राकेश सैनी ने दांतों से 8 कारें 100 मीटर तक खींचकर बनाया रिकॉर्ड, वर्ल्ड ड्रग्स डे पर युवाओं को दिया नशामुक्ति का संदेश
अमरनाथ यात्रा में सूरत की सेवा परंपरा: 28 वर्षों से श्रद्धालुओं को मिल रहा शुद्ध गुजराती भोजन का प्रसाद
सूरत : “भाषा और वेशभूषा अलग हो सकती है, लेकिन भारतीय होने का भाव एक है” : महामहिम नंदकिशोर यादव