राजस्थान के बूंदी में महिला को 'डायन' बताकर प्रताड़ित करने के आरोप में छह गिरफ्तार

कोटा, 30 नवंबर (भाषा) राजस्थान के बूंदी जिले में पुलिस ने शनिवार को एक स्वयंभू ओझा, उसके सहयोगी और चार महिलाओं को एक 50 वर्षीय महिला को डायन बताकर दो दिनों तक प्रताड़ित करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आरोपियों ने पीड़िता नंदूबाई मीणा को कथित तौर पर एक पेड़ से बांध दिया, उसके बाल काट दिए।

अधिकारी ने कहा कि किसी "दुष्ट आत्मा" के कारण उत्पन्न पेट दर्द को "ठीक" करने के लिए आरोपियों ने हिंडोली थाना क्षेत्र के गुडागोकुलपुरा गांव के पास एक पूजा स्थल पर पीड़िता नंदूबाई मीणा को कथित तौर पर पेड़ से बांध उसके बाल काट दिए और दो दिनों तक लोहे की गर्म छड़ से दागकर प्रताड़ित किया।

पुलिस ने बताया कि पीड़ित महिला की हालत बिगड़ने पर उसे शनिवार को इलाज के लिए जयपुर रेफर किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान स्वयंभू ओझा बाबूलाल (31), उसके सहयोगी ताराचंद (31), मोहनीबाई (48), टोनीबाई (28), गोराबाई (28) और सोनाबाई (30) के रूप में हुई है। ये सभी गुडागोकुलपुरा निवासी हैं।

बूंदी के पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार मीणा ने शनिवार को हिंडोली थाने का दौरा किया और एएसपी उमा शर्मा को जांच में तेजी लाने के निर्देश दिए।

एसपी मीणा ने कहा, "शाहपुरा जिले की निवासी नंदूबाई मीणा को कथित तौर पर बर्बर यातनाएं दी गईं, जिससे वह बुरी तरह जल गई और उसकी जान को खतरा पैदा हो गया।"

अधिकारी ने बताया कि महिला के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Tags: Rajasthan

Latest Posts

उड़ान के दौरान केबिन क्रू से दुर्व्यवहार करने वाले यात्री को सूरत एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया
सूरत : हाई कोर्ट की फटकार के बाद हरकत में आया नगर निगम, नासिरनगर के बेघर परिवारों के लिए भरी माता कम्युनिटी हॉल में अस्थायी आश्रय की व्यवस्था
सूरत : राकेश सैनी ने दांतों से 8 कारें 100 मीटर तक खींचकर बनाया रिकॉर्ड, वर्ल्ड ड्रग्स डे पर युवाओं को दिया नशामुक्ति का संदेश
अमरनाथ यात्रा में सूरत की सेवा परंपरा: 28 वर्षों से श्रद्धालुओं को मिल रहा शुद्ध गुजराती भोजन का प्रसाद
सूरत : “भाषा और वेशभूषा अलग हो सकती है, लेकिन भारतीय होने का भाव एक है” : महामहिम नंदकिशोर यादव