13 साल की बच्ची रात में रुठ कर घर से निकली तो पड़ौसी ने निकाह का लालच देकर गंदा काम कर लिया!

13 साल की बच्ची रात में रुठ कर घर से निकली तो पड़ौसी ने निकाह का लालच देकर गंदा काम कर लिया!

रात को बच्ची घर लौटी और सुबह मां को आपबीती सुनाई तो सभी के पैरों तले मानों जमीं खिसक गई

आजकल शहर में अपराधों की संख्या बढती जा रही हैं। खासकर महिलाओं और बच्चियों के साथ के दुष्कर्म के मामले! आये दिन ऐसे मामले सुनने को मिल जाते हैं। एक बार फिर ऐसा ही मामला लिम्बायत विस्तार से सामने आया हैं जहाँ एक 13 साल की एक बच्ची के साथ एक पडोसी ने दुष्कर्म किया।
जानकारी के अनुसार, सूरत के लिम्बायत इलाके में रहने वाले एक परिवार की में एक कक्षा आठवीं में पढने वाली 13 वर्षीय लड़की को उसकी माँ ने घर काम में मदद न करने के लिए थोडा डांट दिया। इस बात से गुस्सा होकर लड़की अपने घर से निकल गई। माँ को लगा कि लड़की बाहर घुमने गई हैं। लेकिन जब काफी देर बाद भी लड़की वापस नहीं आई तो घर वालों ने खोजना शुरू किया। काफी देर खोजने के बाद भी लड़की नहीं मिली। अचानक रात ३ बजे बच्ची वापस आ गई। माँ ने बहुत पूछा कि कहा गई थी और उसके साथ क्या हुआ पर लड़की ने कुछ नहीं बताया और सो गई। सुबह जोर देकर पूछने पर लड़की ने जो बताया उससे माँ और परिवार के पैरों तले जमीं खिसक गई। 
लड़की ने बताया कि जब लड़की अपने घर से निकल गई तो उसे पड़ोस में रहने वाला रिक्शावाला इकराम पटेल मिला। इकराम ने लड़की से उसके बाहर जाने की वजह पूछी और जब लड़की ने बताया कि वो घर छोड़ के जा रही हैं तो उस रिक्शावाले ने उस लड़की को कहा “तू चिंता मत कर,तू मेरे साथ चल। मैं तेरे से निकाह करूँगा और फिर हम साथ में अच्छे से रहेंगे। इसके बाद इकराम उसे पास के एक कारखाने के छत पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद इकराम में लड़की को ये कहते हुए घर छोड़ दिया कि अभी लड़की के घर वाले उसको खोज रहे होंगे और वो बाद में आयेगा और उसे ले जाकर उसके साथ निकाह करेगा।
पुरे मामले की जानकारी मिलते ही परिएअर ने इकराम पटेल के खिलाफ बेटी के साथ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया। लिम्बायत पुलिस ने सारी जानकारी लेते हुए मामले की जाच शुरू कर दी हैं।
Tags: